Author: shivam kumar

रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के मामले की जांच अब और तेज हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की विशेष टीम सोमवार को घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच शुरू की। जांच एजेंसी इस हमले को विभिन्न पहलुओं से परख रही है तथा आतंकी एंगल से भी इसकी पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी और जवानों की टीम ने आरएसएस कार्यालय पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान कार्यालय परिसर और आसपास लगे…

Read More

रांची। झारखंड में मानसून ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के मजबूत होने से राज्य के अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य कार्यक्रम के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया। इस राजकीय आयोजन में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने की बात को लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। इस बहस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विवाद की शुरूआत होने पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे जन्म से भारतीय हैं और उन्हें अपनी राष्ट्रीयता पर अटूट गर्व…

Read More

पटना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित मुख्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम और शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में गंभीरता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और संतुलित जीवन का आधार है, इसलिए इसे नई पीढ़ी की जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती का योग से ऐतिहासिक और विशेष संबंध रहा है। विशेष रूप से मुंगेर ने विश्व स्तर…

Read More

– साप्ताहिक आधार पर 3,000 रुपये तक सस्ता हुआ सोना नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 210 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 230 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चेन्नई में सोने के भाव में आज 310 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आ गई है। चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक मजबूती दर्ज की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रविवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है। हालांकि, फिटनेस टेस्ट में पास होने पर ही वो इस सीरीज में भाग ले पाएंगे। कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वनडे टीम में लौटे हैं। बुमराह आखिरी बार 2023 वर्ल्ड कप फाइनल…

Read More

डलास (अमेरिका)। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एमआई न्यू यॉर्क से खेलते हुए दिग्गद खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। पोलार्ड ने एमएलसी 2026 में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी के बाद पोलार्ड के टी-20 क्रिकेट में कुल रन 14,582 हो…

Read More

पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी किस्त ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्मीप कांग के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर भावुक अंदाज में शुरू होता है, जहां कलाकार दिवंगत दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी अपने चिर-परिचित हास्य…

Read More

कीव/मिन्स्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अपनी दक्षिणी सीमा पर तैनात एयर डिफेंस रडार और संबंधित सैन्य उपकरणों को एक सप्ताह के भीतर नहीं हटाता है, तो यूक्रेन सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है। रूस की सरकारी नियंत्रण वाली अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रुस टूडे (आरटी) के अनुसार कीव में आयोजित एक प्रेसवार्ता में ज़ेलेंस्की ने कहा कि बेलारूस को अपने शांतिपूर्ण इरादों को साबित करने के लिए सीमा क्षेत्र से एयर डिफेंस सिस्टम और रिले ट्रांसमीटर हटाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए एक…

Read More

वॉशिंगटन/तेल अवीव। इज़राइली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने इज़राइल पर दबाव डाला है कि वह लेबनान में किसी भी सैन्य बढ़ोतरी से बचे, ताकि स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाली महत्वपूर्ण वार्ताएं प्रभावित न हों। तुर्किए की समाचार संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी ने इजराइल के चैनल 13 की एक रिपोर्ट में एक अज्ञात इज़राइली राजनयिक के हवाले से कहा गया है कि वॉशिंगटन प्रशासन ने इज़राइल को स्पष्ट संदेश भेजा है कि ऐसी कोई भी सैन्य कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए जिससे ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक प्रक्रिया खतरे में पड़ जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका…

Read More

नई दिल्ली। गोवा के अवैध लौह अयस्क खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सलगांवकर समूह और उसके सहयोगियों (एवीएस समूह) से जुड़ी 1,023.85 करोड़ की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है। इडी के पणजी आंचलिक कार्यालय ने 19 जून को जारी एक अंतरिम कुर्की आदेश के तहत यह कुर्की की। कुर्क की गई संपत्तियों में भारत में स्थित 459.10 करोड़ रुपये मूल्य की 99 अचल संपत्तियां, सिंगापुर में स्थित 471.32 करोड़ रुपये मूल्य की 31 अचल संपत्तियां…

Read More