देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 41 हजार, 965 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान इस बीमारी से 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 33 हजार, 964 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.61प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से चार लाख, 39 हजार, 20 लोगों की मौत…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड CIL) ने बुधवार को कहा कि उसने अपने डम्पर्स में एलएनजी किट को लगाने का काम शुरू कर दिया है। डम्पर्स एक बड़े आकार का ट्रक हैं, जो कोयले की ढुलाई का काम करते हैं। इस कदम से कोल इंडिया को सालाना 500 करोड़ रुपये की बचत करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि अपने कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने डम्पर्स में लिक्विफाइड नेचूरल गैस एलएनजी) किट को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे एक…
नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी (Payal Rohatagi) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। पायल अब फिल्मी पर्दे से दूर हैं, मगर अपनी पोस्ट्स के जरिए अकसर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। पायल आए दिन कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्शियल बयान, या तो फिर किसी ना किसी सेलेब को टार्गेट करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक्ट्रेस कटरीना कैफ को टारगेट किया था। लेकिन इस बार उन्हें अपने बड़बोले पन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में पायल रोहातगी के खिलाफ पुणे में एफआईआर दर्ज…
टोक्यो पैरालंपिक में भारत को सुयश जाधव पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में चुनौती पेश कर रहे हैं। उनसे इस स्पर्धा में पदक की उम्मीद रहेगी। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिद्धार्थ बाबू, दीपक सैनी और अवनि लेखरा वाली भारतीय टीम फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गई। भारत के लिए आज आठवां दिन भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कई भारतीय एथलीट पदक जीतने के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। भारतीय खिलाड़ी स्विमिंग, बैटमिंटन, एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। बीते सातवें दिन भारतीय खिलाड़ी बेहतर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना ‘हर गरीब का हो घर अपना’, तेजी से पूरा हो रहा है। हमारी सरकार में मात्र चार वर्ष के अंदर प्रदेश में 41 लाख 73 हजार से अधिक ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों को आवास मिले हैं। आज पांच लाख, 51 हजार लाभार्थी गृह प्रवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पांच लाख, 51 हजार लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी। आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह दिल्ली नहीं आ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय को जो भी पूछताछ करनी है वह कोलकाता स्थित उनके आवास पर ही की जाए। रुजिरा बनर्जी ने कहा है कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके साथ कोरोना के समय में दिल्ली का सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए, उनसे कोलकाता में ही पूछताछ की जाए। रुजिरा व अभिषेक बनर्जी, दोनों को ईडी ने भेजा था समन…
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के नागौर में हुए सड़क हादसे में प्रदेश के 12 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा भी की है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में उज्जैन के 11 भाई-बहनों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।मुख्यमंत्री ने अपने…
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मंगलवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले नेताओं में प्रदेश सरकार के मंत्रियों समेत लखनऊ की महापौर एवं भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहें। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह चौक के लिए रवाना हो गए, जहां ज्योतिबा फुले मल्टी लेवल पार्किंग पार्क में 1710 करोड़ की 180 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकर्पण करेंगे। इसके बाद गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस स्कूल में पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। लखनऊ में साढ़े तीन घंटे के कार्यक्रम उपरांत आज ही रक्षामंत्री को तीन…
झारखंड में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के 19 जिलों में कोई नया मरीज भी नहीं मिला है। इस दौरान 19 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ 13 नए केस मिले हैं।राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 नए मरीजों में अकले रांची से सात लोग शामिल हैं। देवघर और धनबाद से दो-दो, जबकि लातेहार और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 855 हो गयी है। इनमें से…
फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) का कहना है कि भले ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब किसी भी त्योहार के दौरान उनके बच्चों तो ट्रोल किया जाता है तो बहुत बुरा लगता है. फराह ने चैट शो ‘पिंच बाय अरबाज खान’ में अभिनेता अरबाज खान के साथ बातचीत की. फराह ने कहा, “यह सवाल वास्तव में मुझे परेशान करता है, कि मेरे बच्चे हिंदू हैं या मुस्लिम. पहले मैं दिवाली और ईद पर अपने बच्चों की फोटो पोस्ट करती थी, मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है. मैं धार्मिक…
अफगानिस्तान में अमेरिका की 19 साल से अधिक समय की मौजूदगी का अंत हो गया है. अफगानिस्तान में तालिबान की डेडलाइन से पहले ही अमेरिका ने अपनी सैन्य उपस्थिति समाप्त कर दी है. अमेरिकी सेना के अंतिम तीन विमानों ने भी सोमवार की देर रात काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना के अंतिम तीन सी-17 विमानों ने 30-31 अगस्त की आधी रात काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इसी के साथ अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपनी राजनयिक उपस्थिति को भी खत्म कर दिया. पेंटागन ने की पुष्टि पेंटागन ने अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने…
