ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा उपरान्त यात्री किराए में चर्चा उपरान्त 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी है। रविवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी । इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।…
Author: shivam kumar
केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाओं की समीक्षा रायपुर, 29 अगस्त (हि.स.)।केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कोविड-19 के संक्रमण के दौर में पिछले दो वर्षाें में लघु वनोपजों के संग्रहण, वैल्युएडिशन और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्याें की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोविड-19 वैश्विक महामारी का डर था, तो दूसरी ओर यह चुनौती भी थी कि वनोपज संग्राहकों के बड़े वर्ग को वनोपजों के संग्रहण से मिलने वाला रोजगार छिन न जाए। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने वनोपजों का संग्रहण करने की पहल की और लोगों…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अयोध्या के रामकथा पार्क में दीप प्रज्ज्वलन कर ‘जन-जन के राम’ शीर्षक रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर ऋषिकेष उपाध्याय मौजूद रहे। पर्यटन, धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री डॉ.नीलकंठ तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। अयोध्या से शुरू होने वाला यह रामायण कान्क्लेव 16 शहरों अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विन्ध्याचल, चित्रकूट,…
Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए देश में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है. इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने दावा किया है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के लिए कोवैक्सीन की एक डोज काफी है. ICMR के अध्ययन में कहा गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को दी जाने वाली कोवैक्सिन की एक डोज से मिलने वाली एंटीबॉडी प्रतिक्रिया, कोरोना से संक्रमित नहीं हुए व्यक्ति को मिलने वाली दो डोज के लाभ के बराबर फायदा दे सकती है. ICMR ने कहा कि सार्स सीओवी-2 वायरस से संक्रमित हो चुके व्यक्ति…
देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर है। नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के 45,083 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,26,95,030 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 460 और मरीजों के संक्रमण के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं. इस कार्यक्रम का यह 80वां एपिसोड है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि युवा पीढ़ी में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, “आज का युवा मन घिसे-पिटे पुराने तौर तरीकों से कुछ नया करना चाहता है, हटकर करना चाहता है. स्पेस सेक्टर को खोलने के बाद कई युवा उसमें रुचि लेकर आगे आए. आज छोटे-छोटे शहरों में भी स्टार्टअप कल्चर का विस्तार हो रहा है और मैं उसमें उज्जवल भविष्य के संकेत देख रहा हूं.” प्रधानमंत्री ने…
तिरुवनंतपुरम, अगस्त 29। केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने ना सिर्फ राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ रखी हैं, बल्कि केंद्र सरकार भी इसको लेकर काफी चिंतित है। राज्य में पिछले 4 दिनों से नए मरीजों की संख्या 30 हजार के पार ही जा रही है। शनिवार को भी केरल में कोरोना के 31265 नए मरीज सामने आए और 153 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। हालात की गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकार ने केरल में रविवार के दिन संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है और नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया है। केरल में आज लागू है…
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने कोहली के मुंबई स्थित घर से कथित तौर पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने के बाद शनिवार को उनसे पूछताछ की थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोहली के घर से कुछ नशीला पदार्थ मिलने के बाद एनसीबी की एक टीम ने शनिवार शाम को उनके घर पर छापा मारा और बाद में दक्षिण मुंबई में उन्हें एजेंसी के दफ्तर ले जाया गया। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से संक्षिप्त…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह 11 बजे रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के जरिए राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 80वां एपिसोड है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री महीने के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हैं। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी प्रसारित जाता है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के शुरुआत में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर…
झारखंड में 24 घंटों के दौरान कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के 19 जिलों में कोरोना का कोई मरीज भी नहीं मिला है। रविवार सुबह तक इस दौरान कोरोना से 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत केवल 14 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में रांची के छह लोग शामिल हैं, जबकि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से पांच मरीजों की पहचान हुई है। जामताड़ा, खूंटी और साहेबगंज से एक-एक मरीज मिलने की जानकारी है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 47 हजार, 829 हो…
भाविना पटेल ने रविवार को टोक्यो पैरालिंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया। खेल दिवस के मौके पर भारत की बेटी की इस कामयाबी पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने बधाई दी है। भाविना पटेल को टोक्यो पैरालिंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अपने पहले ही पैरालंपिक में भाविना रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं। भारत की ओर से टेबल…
