नयी दिल्ली। सरकार ने जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम डीआईसीजीसी) कानून को अधिसूचित कर दिया है। इससे पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव पीएमसी) बैंक जैसे दबाव वाले बैंकों के ग्राहकों को 30 नवंबर से 5 लाख रुपये तक की जमा मिलने की गारंटी मिल जायेगी। संसद ने जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम संशोधन) विधेयक, 2021 इस महीने की शुरूआत में पारित कर दिया था। इसके जरिये यह सुनिश्चित किया गया है कि आरबीआई द्वारा किसी बैंक के कामकाज पर रोक लगाये जाने के 90 दिन के भीतर बैंक के जमाधारकों को 5 लाख रुपये तक की जमा रकम मिल जाए। यह…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के नए मामले घटे जरूर हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट में इजाफा हुआ है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 30 हजार 941 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 350 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 36 हजार 275 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.22 प्रतिशत रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना से अबतक चार लाख, 38 हजार, 560…
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी का बदला केंद्र की बीजेपी सरकार महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को ईडी का नोटिस भिजवा कर ले रही है ऐसा शिव सेना का आरोप है. शिव सेना सांसद संजय राऊत कहते हैं कि राणे की गिरफ्तारी रत्नागिरी से हुई थी, इसीलिये उस क्रोनोलॉजी के तहत शिव सेना से रत्नागिरी के प्रभारी मंत्री अनिल परब पर बीजेपी सरकार शिकंजा कस रही है. पिछले हफ्ते नारायण राणे को उस वक्त रत्नागिरी में गिरफ्तार कर लिया गया था जब उन्होंने महाड में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड लगाने की बात कही…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विख्यात बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा कि उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, श्री बुद्धदेव गुहा के लेखन बहुआयामी थे और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता प्रदर्शित करते थे। कई पीढ़ियां खासकर युवाओं ने उनके लेखन कार्यों का आनंद लिया। उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव गुहा का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 85 वर्षीय गुहा…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में पेट्राल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार छठे दिन भी कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल बेवसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.52 रुपये, 99.20 रुपये और 101.82 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.48 रुपये, 93.52 रुपये और 91.98 रुपये प्रति लीटर…
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के 20 जिलों में कोरोना कोई मरीज नहीं मिला है। इस दौरान राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 11 लोगों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि सोमवार सुबह तक राज्य के कुछ जिलों में कोरोना के 13 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से सात, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से दो और साहेबगंज से एक मरीज मिला है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 347842 हो गयी है। अबतक कुल 13229136 सैंपल की जांच की गयी। राज्य में कोरोना…
देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविन्द ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।” उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा,…
दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) रविवार को जयपुर पहुंचे. सीएम केजरीवाल जयपुर के एक वेलनेस सेंटर में 10 दिन का वक्त गुजारेंगे. यहां वे एक साधना केंद्र में विपश्यना शिविर में शामिल होंगे. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक वे यहां किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. वे जयपुर यात्रा के दौरान किसी भी राजनेता से भी नहीं मुलाकात करेंगे. सीएम केजरीवाल के जयपुर दौरे के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी जानकारी नहीं थी. सीएम केजरीवाल जयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात नहीं करेंगे. उनकी…
बुद्धदेव गुहा एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और एक कुशल चित्रकार भी थे। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई परेशानियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था कोलकाता: जाने-माने बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा का कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई परेशानियों के कारण रविवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। लेखक के परिवार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उत्पन्न हुई परेशानियों के कारण उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात 11 बजकर 25…
ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा उपरान्त यात्री किराए में चर्चा उपरान्त 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी है। रविवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी । इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।…
केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में आदिवासी अंचलों में संचालित योजनाओं की समीक्षा रायपुर, 29 अगस्त (हि.स.)।केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कोविड-19 के संक्रमण के दौर में पिछले दो वर्षाें में लघु वनोपजों के संग्रहण, वैल्युएडिशन और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्याें की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोविड-19 वैश्विक महामारी का डर था, तो दूसरी ओर यह चुनौती भी थी कि वनोपज संग्राहकों के बड़े वर्ग को वनोपजों के संग्रहण से मिलने वाला रोजगार छिन न जाए। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने वनोपजों का संग्रहण करने की पहल की और लोगों…
