Author: shivam kumar

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग बढ़ने से इसकी कीमत फिर 71 डॉलर के पार चली गई। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल भी 88.92 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल के बेवसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.52 रुपये, 99.20 रुपये और 101.82 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.48…

Read More

तालिबान ने चेतावनी दी है कि अब वह किसी अफगानी को देश छोड़ने की इजाजत नहीं देगा। तालिबान का कहना है कि दूसरे देश बड़ी संख्या में अफगानियों को भी अपने साथ ले जा रहे हैं, जिससे वह खुश नहीं है। ऐसे में सभी देशों को अपनी डेडलाइन में वापस लौटना होगा और वह किसी अफगानी को नहीं ले जाने देंगे।

Read More

बॉलीवुड के दबंग खान और बार्बी डॉल यानी कि सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ इन दिनों रूस में अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर3’ (Tiger 3) की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। दोनों को एयरपोर्ट स्पॉटेड वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। जब ये दोनों मुंबई से रूस के लिए रवाना हो रहे थे। फैंस के बीच इनकी आगामी फिल्म टाइगर3 को लेकर काफी उत्सुकता थी। इसी बीच फिल्म में सलमान (Salman Khan) और कटरीना का लुक लीक हो गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान (Salman Khan Tiger 3…

Read More

झारखंड में 20 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि कोरोना के सिर्फ सात नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, लातेहार से एक और सिमडेगा से कारोना का एक मरीज मिला है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 347755 हो गयी है। जबकि अबतक कुल 12893841 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 153 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना के 342470 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक…

Read More

देश में कोरोना के मामलों में एकबार फिर बढ़ोतरी हुई है। बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 37 हजार, 593 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 648 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 34 हजार 169 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत रही है। बुधवार सुबह देशभर में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 35 हजार, 758 लोगों की मौत हो चुकी है।…

Read More

बंगाल की खाड़ी में मंगलवार दोपहर तेज भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। ये भूकंप मंगलवार दोपहर 12.35 बजे आया। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है। इससे पहले असम में सोमवार को चार की तीव्रता वाला भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप कल दोपहर एक बजकर 13 मिनट पर आया, जिसका केंद्र पश्चिम असम के कोकराझार में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटकों के बाद पश्चिमी असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल के जिलों में लोग दहशत…

Read More

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के मामले में इन दिनों गिरफ्तारी के बाद से न्ययायिक हिरासत में हैं। इन सब के बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुईं हैं। हाल ही में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में वापसी के बाद से शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गईं हैं। वहीं इन सब के बीच शिल्पा शेट्टी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक किताब का…

Read More

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के कीमतों में एकबार फिर कटौती की है। पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जबकि डीजल भी 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है। इस कटौती के बाद दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 88.92 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इंडियन ऑयल के बेवसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 107.52 रुपये, 99.20 रुपये और 101.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, डीजल के भाव…

Read More

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश के बीच, मंगलवार को मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश के बाद नासिक पुलिस नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सुबह से ही मंत्री के समर्थन में उनके सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हो गए। वहीं, महिलाओं सहित शिवसेना के कार्यकर्ता राणे के…

Read More

काबुल एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी के बीच यूक्रेन के एक मंत्री ने सनसनीखेज दावा किया है। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के एक विमान को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है। यह विमान यूक्रेन के लोगों को निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था। उनका कहना है कि विमान को ईरान की तरफ ले जाया गया है। बहरहाल, ईरान की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। विदेश मंत्री येवगेनी येनिन के मुताबिक, अपहरणकर्ता हथियारों से लैस थे। हालांकि, उनके पास यह जानकारी नहीं है कि विमान का क्या हुआ, वह…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। आज वे सबसे पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगी। इसके बाद सीतारमण माल एवं सेवा कर (GST) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के आयोजित समारोह में उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगी। मालूम हो कि जब से देश में महामारी शुरू हुई हौ, तब से अब तक यह वित्त मंत्री का पहला मुंबई दौरा है। दौरे के दूसरे दिन का शेडियूल दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री बांद्रा…

Read More