Author: shivam kumar

देश में कोरोना के मामलों में एकबार फिर बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 46 हजार, 164 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 607 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 34 हजार 159 रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर 2.58 प्रतिशत रही है। देशभर में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 36 हजार, 365 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 37वीं प्रगति बैठक अध्यक्षता की. जोकि केंद्र और राज्य सरकारों को शामिल करते हुए प्रो-एक्टिव गवर्नेंस और समय पर कार्यान्वयन के लिए आईसीटी आधारित मल्टी-मोडल प्लेटफॉर्म है. बैठक में आठ परियोजनाओं और एक योजना सहित नौ एजेंडा मदों की समीक्षा की गई. इन आठ परियोजनाओं में, तीन परियोजनाएं रेल मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की थीं और दो परियोजनाएं बिजली मंत्रालय की थीं. 14 राज्यों जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, मणिपुर और दिल्ली से संबंधित इन आठ परियोजनाओं की कुल…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में कई खाली पड़े जजों के पदों पर भर्ती होने जा रही है. दरअसल सर्वोच्च न्यायालय में जल्द 9 नए जजों की नियुक्ति होगी. गौरतलब है कि चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की तरफ से 18 अगस्त को भेजे गए सभी 9 नामों को केंद्र ने स्वीकृति दे दी है. इनमें 3 महिला जज भी हैं. साथ ही एक वरिष्ठ वकील भी सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनने जा रहे हैं. जल्द ही इन जजों का शपथ ग्रहण हो सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 34 पदों में से…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिखा। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 88.92 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का दाम क्रमश: 107.52 रुपये, 99.20 रुपये और 101.82 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.48 रुपये, 93.52 रुपये और 91.98 रुपये प्रति लीटर मिल रहा…

Read More

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में 20 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। इस दौरान 21 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। गुरुवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ आठ नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन और रामगढ़ से एक मरीज मिला है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 347763 हो गयी है। अबतक कुल 12956220 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 140 सक्रिय…

Read More

पंजाब की राजनीतिक उठापटक का शोर अब उत्तराखंड तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ पंजाब प्रभारी भी हैं। सिद्धू गुट के नेता हरीश रावत से मुलाकात करने देहरादून पहुंच चुके हैं। इन लोगों ने यहां होटल सरोवर में पंजाब प्रभारी हरीश रावत से भेंट कर अपनी बात रखी। माना जा रहा है कि यह विधायक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज हैं और हरीश रावत से नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। इस भेंट से पहले हरीश रावत ने कहा कि विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए समस्या का…

Read More

जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरुग्राम जोनल यूनिट के गुरुग्राम इकाई के अधिकारियों ने 176 करोड़ रुपये की इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक डीलर है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि डीजीजीआई के हरियाणा स्थित गुरुग्राम क्षेत्र इकाई ने इससे पहले 176 करोड़ रुपये के जाली आईटीसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यह आईटीसी कथित रूप से मैसर्स रेडेमेंसी वर्ल्ड के संजय गोयल तथा 8 छद्म कंपनियों के स्वयंभू मालिक दीपक शर्मा ने धोखाधड़ी से आगे दिया…

Read More

फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने इस साल 24 अगस्त को अपनी पत्नी पोनी वर्मा के साथ शादी की ग्यारहवीं सालगिरह मनाई। पोनी वर्मा प्रकाश राज की दूसरी पत्नी है। शादी की ग्यारहवीं सालगिरह पर इस बार प्रकाश राज और पोनी ने दोबारा शादी रचाई है और यह उन्होंने अपने बेटे वेदांत के लिए किया है। दरअसल, प्रकाश और पोनी का बेटा वेदांत अपने पेरेंट्स को शादी करते हुए देखना चाहता था, इसलिए अपनी 11 वीं शादी की सालगिरह पर वो दोबारा शादी के बंधन में बंध गए । इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा भी…

Read More

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक की। वित्त मंत्री ने एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस यानी आसान बैंकिंग का चौथा चरण (ईज-4) भी लॉन्च किया। ईज-4 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए एक कॉमन रिफॉर्म एजेंडा है। देश में बैंकों के प्रदर्शन और कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के मामले में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस का चौथा चरण लॉन्च किया है। देश में मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत होने के बाद से यह…

Read More

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने अफगानिस्तान के हालात और वहां आए तालिबान के शासन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक अफगानिस्तान की बात है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां से भारत आने वाली किसी भी समस्या से हम उसी तरह निपटें, जिस तरह हम भारत में आतंकवाद से निपटते हैं। जनरल रावत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अफगान समस्या को अलग-अलग करार दिया और कहा कि इन दोनों को एक ही चश्मे से देखना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, “यह दोनों पूरी तरह अलग-अलग मुद्दे है। हां, ये दोनों मामले क्षेत्र…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालात के मद्देनजर सभी अफगान नागरिकों को अब सिर्फ ई-वीजा पर भारत का दौरा करना होगा। मंत्रालय की ओर से यह फैसला उस वक्त किया गया है जब कुछ दिनों पहले ही सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए ‘आपातकालीन व अन्य वीजा’ की शुरुआत की। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए और ‘आपातकालीन व अन्य वीजा’ की शुरुआत के माध्यम से वीजा प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि सभी अफगान नागरिक अब सिर्फ ई-वीजा पर…

Read More