देश में सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मात्र 25 हजार 72 नए मामले आए, 44 हजार 157 रिकवरी हुईं और 389 लोगों की कोरोना से मौत हुई। जो कि 160 दिनों में सबसे कम हैं। जिसके बाद रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.63% हो गया है। कोरोना के कुल आंकड़े- कुल मामले : 3,24,49,306 सक्रिय मामले : 3,33,924 कुल रिकवरी : 3,16,80,626 कुल मौतें : 4,34,756 देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 7 लाख 95 हजार 543 डोज लगाई…
Author: shivam kumar
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद जारी अनिश्चितताओं के बीच वहां से लाए गए लोगों ने रविवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंचने पर राहत की सांस ली।160 से ज्यादा अन्य लोगों के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचे एक अफगान सांसद और एक नवजात की मां की आंखों से आंसू सूख नहीं रहे थे, उनका कहना था ”सबकुछ बर्बाद हो गया, पता नहीं हमारी किस्मत में क्या लिखा है।” एक सप्ताह पहले काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में वहां से निकलकर भारत आने के बाद लोगों के चेहरे पर राहत…
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे. कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है. राजवीर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती भी शामिल होंगी. कल्याण सिंह की अंतिम…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल चार महीने के न्यूनतम स्तर पर होने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 89.07 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल के बेवसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.66 रुपये, 99.32 रुपये और 101.98 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.64 रुपये, 93.66 रुपये और 92.13 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।…
आखिरकार सरकार की सख्ती का असर दिखा। आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल के गत दो दिनों से ‘अनुपलब्ध’ रहने के बीच इंफोसिस ने देर शाम कहा कि इसका आपात रखरखाव पूरा कर लिया गया है। इंफोसिस ने ट्वीट कर कहा कि अब यह 9 बजे रात से उपलब्ध है। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने पोर्टल बनाने वाली कंपनी इंफोसिस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सलिल पारेख को समन भेजकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष सोमवार को उपस्थित होने को कहा है। इंफोसिस इंडिया की बिजनेस यूनिट के ट्विटर हैंडल ‘इंफासिस इंडिया बिजनेस’ ने रविवार देर शाम को ट्वीट…
झारखंड के 20 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। साथ ही राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सोमवार को बताया गया कि कोरोना से 41 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सोमवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ पांच नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से एक, जामताड़ा से एक और पश्चिमी सिंहभूम ( चाईबासा ) से एक मरीज मिला है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347730 गया है। जबकि अबतक टोटल 12777882 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के…
इजराइल की सेना ने गाज़ा पट्टी के हमास शासकों के हथियार डिपो पर रविवार तड़के बमबारी की है. इससे पहले सीमा पर लगी बाड़ में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ से कुल 25 लोग जख्मी हुए थे. दरअसल, गाज़ा के हमास शासकों ने इज़राइल और मिस्र की नाकेबंदी के खिलाफ ध्यान आकर्षित करने के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया था, जिसमें सैड़कों लोगों ने हिस्सा लिया और इसमें इसी दौरान हिंसा भड़क गई. हमास शासकों के हथियार डिपो पर इजराइल का धावा हजारों लोग सीमा पर लगी बाड़ों के पास पहुंच गए और उन्होंने जलते टायरों के काले…
सावन के अंतिम दिन रविवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर चंदन तिलक के साथ कलाई पर रेशम की पवित्र डोर को बांध अपनी रक्षा का वचन लिया। पूर्णिमा व रक्षा बंधन के कारण मंदिरों में पूजा पाठ कर बहनों ने राखी से सजाया हुआ थाल भाइयों के समक्ष रखे तथा तिलक लगाकर उसे यशस्वी होने की दुआएं देते हुए उनकी बलाओं को अपने हाथों में समेट मिलया। वहीं भाई भी रेशम की डोर की लाज निभाने बहन की…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अपराह्न करीब तीन बजे राजधानी लखनऊ से उनके गृह जनपद अलीगढ़ के लिये रवाना किया गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था। वह वहां चार जुलाई से भर्ती थे। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके आवास, विधानभवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती…
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक साल से ज्यादा का समय गुजर गया है। बावजूद इसके भी एक्टर की यादें फैंस और उनके परिजनों के दिलों में जिंदा है। अक्सर एक्टर की फैमिली पोस्ट कर उन्हें याद करती देखी जाती है। ऐसा ही नजारा रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) के मौके पर भी देखने को मिला है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) एक खास तस्वीर पोस्ट कर इमोशनल होती दखी गई हैं। 22 अगस्त को पूरा देश भाई-बहन के प्यार का पावन त्यौहार रक्षाबंधन सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर…
झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। रविवार को बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 213 मामलों में 103 रांची में सक्रिय हैं। जबकि जिले में आठ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85540 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83849 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। राहत की बात है कि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान कोरोना से 20 लोग स्वस्थ हुए हैं। रविवार सुबह तक कोरोना के 18 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12,…
