राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। राष्ट्रपति कोविन्द ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई! त्योहार प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। आइए हम एक ऐसे सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें जहां महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अत्यधिक महत्व दिया जाए और वे अपनी आकांक्षाओं को स्वतंत्र रूप से पूरा करें।” उप-राष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षाबंधन भाई बहन के बीच असीम स्नेह…
Author: shivam kumar
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट का असर घरेलू बाजार में दिखा। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल जहां घटकर 101.64 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वहीं, डीजल भी 89.07 रुपये प्रति लीटर तक घट गया। इंडियन ऑयल के बेवसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव घटकर क्रमश: 107.66 रुपये, 99.32 रुपये और 101.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल के दाम भी कम होकर क्रमश:…
भारत की तीनों सेनाओं थल, जल और वायु सेना के प्रमुख 20-21 अगस्त को पुणे के खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के दौरे पर हैं. तीनों सेना प्रमुखों की यह यात्रा नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) के लिए काफी ऐतिहासिक रही, क्योंकि आर्मी चीफ एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह और एयरफोर्स चीफ राकेश भदौरिया तीनों ही एनडीए के 56वें कोर्स के क्लासमेट्स हैं, यह काफी रेयर और यूनिक है. इससे पहला ऐसा संयोग 1991 में देखने को मिला था, जब एनडीए के पहले कोर्स के क्लासमेट्स तीनों सेनाओं के प्रमुख बने थे. तीन सेनाओं के अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए…
अफगानिस्तान के काबुल में फंसे भारतीयों की वतन वापसी का क्रम जारी है। बीती रात एयर इंडिया का विमान 87 लोगों को ताजिकिस्तान से राजधानी दिल्ली लेकर आया। इसमें दो नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंरिदम बागची ने ट्टीट कर इस बात की जानकारी दी। जैसे ही ये लोग अपनी मातृ भूमि पहुंचे, भारत माता की जय के नारे गूंज उठे। ताजा खबर यह है कि भारतीय वायुसेना का एक और सी17 हिंडन एयरबेस पहुंच चुका है। इनमें 150 भारतीयों के साथ ही कुछ अफगानी सिख और अफगानी नागरिक शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आज…
आज देशभर में भाई-बहन का पावन पर्व राखी है। भोले भंडारी का पसंदीदा महीना सावन का अंतिम दिन यानी पूर्णिमा है और हर साल इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं। देश के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने कहा ‘रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! रक्षाबंधन भाई बहन के बीच असीम स्नेह और आदर के बंधन का उत्सव है. इस पावन अवसर…
तिरुवनंतपुरमः केरल में शनिवार को कोविड-19 के 17,106 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,03,903 हो गई. जबकि 83 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,428 हो गयी. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मलाप्पुरम में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,558 नए मरीज सामने आए. इसके बाद कोझिकोड में 2,236 और त्रिशूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,027 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 96,481 नमूनों की जांच होने के…
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार की सुबह माल एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को पहुंची। बसपा अध्यक्ष मायावती ने सरकारी आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देते हुए पुष्प अर्पित किए। मायावती ने कल्याण सिंह के पोते मंत्री संदीप सिंह से वार्ता कर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। मायावती ने कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। बसपा अध्यक्ष ने आवास से बाहर निकल कर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों…
देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 30 हजार, 948 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 403 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 38 हजार 487 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर दो प्रतिशत रही है। रविवार सुबह देशभर में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 34 हजार, 367 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय…
केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यहां कहा कि कोरोना टीकाकरण से देश का आर्थिक संकट दूर होगा। उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। वित्त एवं कारपोरेट मामलों की केंद्रय मंत्री निर्मला सीतारमण आज राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शक्ति मिशन के तीसरे चरण का आगाज कर रही थीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज भारत वैक्सीन उत्पादन में विश्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को रायवाला में पूर्व सैनिकों के सम्मान समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें पूर्व सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में आने का मौका मिला। सैनिकों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। इन वीरों को कितना भी सम्मान दिया जाए, वो कम है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि बहुत से लोग कहते थे कि डिफेंस की चिंता करनी चाहिए। परन्तु डिफेंस के बजट…
बीएसएफ ने यहां पाकिस्तान से लगती सीमा से तस्करी कर लाई गई 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 200 करोड़ रुपये है। बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हेरोइन के साथ 190 ग्राम अफीम जब्त की गई। पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाईं, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पता चला है कि पाकिस्तानी तस्कर दाऊद पोस्ट पिलर नंबर 57/2 के पास पाइप में हेरोइन भरकर कंटीले तार के जरिए भारत भेज रहे थे। बीएसएफ की 73वीं बटालियन के बीओपी पंजगराईआं में तैनात जवानों ने…
