देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 34 हजार, 457 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 375 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 347 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर दो प्रतिशत रही है। शनिवार सुबह देशभर में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 23 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अब तक चार लाख, 33 हजार, 964 लोगों की मौत हो चुकी है।…
Author: shivam kumar
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को मलकानगिरी से स्मार्ट हेल्थ कार्ड लॉन्च किया. इस मौके पर पटनायक ने मलकानगिरी जिले के बोंडा आदिवासी समुदाय की महिला धांगिडी मांझी को पहला कार्ड सौंपा. बताया जा रहा है कि इस योजना का लाभ 96 लाख परिवारों के करीब 3.5 करोड़ लोगों को मिलेगा. खास बात ये है कि इस कार्ड के तहत परिवार हर साल 5 लाख का इलाज फ्री में करवा सकता है. जबकि महिलाएं बीमा योजना के तहत इलाज के लिए 10 लाख रु का लाभ ले सकेंगी. ओडिशा में पंचायत चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आवक बढ़ने और दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी का संक्रमण एक बार फिर तेज होने की वजह से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत में गिरावट लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड 65.18 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बंद हुआ था। इस तरह कच्चे तेल की कीमत चार महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। इसके पहले 22 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 65.07 डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। सिर्फ अगस्त के महीने में ही अभी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत…
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना द्वारा शनिवार तड़के तलाशी अभियान शुरू करने के बाद अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ”प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। तलाश जारी है।” पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को पुलवामा जिले के ख्रेव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के “हिट दस्ते” से जुड़े दो आतंकवादी मारे…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को ओणम की बधाई। यह त्योहार नई फसल का उत्सव है। इसमें किसानों के अथक परिश्रम पर प्रकाश डाला गया है। यह प्रकृति मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मैं सभी साथी नागरिकों के लिए प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।” उप-राष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “ओणम अपने संस्कारों में आस्तिक आस्था का पर्व है, यह लोकहितकारी सुशासन का उत्सव है। प्रार्थना करता हूं कि…
झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। बताया गया कि जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 99 हो गई है। इस बीच अस्पतालों से 13 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 528 सक्रिय मरीज आए, जिनमें 83 हजार, 841 स्वस्थ हो चुके हैं।
न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से कई गुना बड़े आकार वाला एक क्षुद्रग्रह या उल्का पिंड धरती के काफी नजदीक से गुजरेगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने यह जानकारी दी है। नासा के मुताबिक, आज यह धरती के सबसे करीब से होकर गुजरेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (21 अगस्त) को भारतीय समयानुसार झुद्रग्रह या उल्का पिंड रात 8:40 बजे पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। 8 इंच के टेलीस्कोप से इस पिंड को खगोलविद आसानी से देख सकते हैं। धरती के नजदीक वाले इस पिंड का नाम GO20 दिया गया है। यह 8.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती…
फैंस के बीच इन दिनों करण जौहर के रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। वहीं अब इस शो में फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ के लीड एक्टर करण नाथ की एंट्री हो चुकी है। लेकिन शो में करण नाथ की एंट्री इतनी आसान नहीं थी। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी के घर में कैद होने से पहले ही शो के होस्ट करण जौहर ने पहले दिन ही करण नाथ को ऐसी सिचुएशन में डाल दिया था, जहां से निकलना आसाना नहीं था। करण की एक…
बतौर निर्देशक करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा के साथ ही फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के नाम पर भी मुहर लग गई थी। वहीं अब इस फिल्म के इन दोनों कलाकारों के अलावा धर्मेंद्र , जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आयेंगी। यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। यह दूसरा मौका है जब रणवीर और आलिया एक बार…
गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ रुपये से सोमनाथ मंदिर में कई नए प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमनाथ ‘समुद्र दर्शन’ पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और नवीनकृत अहिल्याबाई होलकर मंदिर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पार्वती मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे। मंदिर श्वेत पत्थरों से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 71 फीट होगी। अहिल्याबाई होलकर अभी तक पुराने सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है । इसके नवीनीकरण पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, करीब एक किलोमीटर लंबा ‘समुद्र दर्शन’…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को डीजल का दाम 20 पैसे प्रति लीटर कम किया है। हालांकि, पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, डीजल 20 पैसे टूटकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इंडियन ऑयल के बेवसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल का भाव घटकर क्रमश: 96.84 रुपये, 93.84 रुपये और 92.32…
