नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश विज्ञान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शोध, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए ऐतिहासिक ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के 9 नगर निगमों में हुए मेयर चुनावों की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। शुक्रवार देर रात तक अधिकांश सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जबकि कुछ जगहों पर अंतिम घोषणा करनी बाकी है। नौ नगर निगमों से तीन सीटों (रांची, आदित्यपुर और मेदिनीनगर) पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और मानगो में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। देवघर में जेएमएम समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं हजारीबाग में भाजपा के बागी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। चास में निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया…
रांची। रांची में झारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में रांची जिले के पुलिस अधिकारी और जवान 28 फरवरी से 2 मार्च तक काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है और इसे पूरे पुलिस महकमे के सम्मान पर हमला बताया है। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब अधिवक्ता मनोज टंडन पर अपनी कार के बोनट पर एक व्यक्ति को घसीटने का आरोप लगा। घटना का वीडियो…
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम के 36 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही शहर की नई राजनीतिक तस्वीर सामने आ गई है। इस बार कुल 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, जिससे बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर अपनी भागीदारी मजबूत की। कई वार्डों में मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जबकि कुछ सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज की गई। वार्ड संख्या एक से साजिदा खातून ने 1274 वोट पाकर 298 मतों से जीत हासिल की। वार्ड दो में निखत यास्मीन ने 128 वोटों के अंतर से विजय पाई। वार्ड तीन से विजय…
बरवाडीह। बरवाडीह के खुरा रोड स्थित सेंट क्लारेट स्कूल, बरवाडीह में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09:45 बजे हुई और दोपहर 12 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 101 बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रथम शैक्षणिक पड़ाव की उपलब्धि का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फादर सीबी (शिक्षा प्रभारी, बेंगलुरु) उपस्थित रहे। उनके साथ प्रबंधक फादर जोशी, प्राचार्य फादर जॉर्ज तथा फादर राजेश की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने दीप…
रांची। रांची से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो मेयर पद का चुनाव जीत गई हैं। हालांकि अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मानगो नगर निगम के मेयर पद पर सुधा गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। आदित्यपुर से नगर निगम से संजय सरदार ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। वहीं सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माझी, जो रांची नगर निगम के वार्ड 18 से चुनाव में खड़े थे, वे चुनाव हार गए। इस वार्ड से आशा देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, देवघर से जेएमएम समर्थित रवि राउत मेयर पद का चुनाव जीत गये हैं…
कोलकाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भागीदारी एक दिन के लिए टाल दी गई है। अब वह 01 मार्च के बजाय 02 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी से यात्रा की शुरुआत करेंगे। पहले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री को 01 मार्च को रायदीघी से ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखानी थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार 01 मार्च को उन्हें मुंबई में गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होना है। इसी कारण रायदीघी का…
रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना जारी है। राज्य के 48 नगर निकायों के परिणाम सामने आने लगे हैं। शनिवार तक आए परिणामों में भाजपा ने सबसे अधिक सीटों पर बढ़त बनाई है। कई निकायों में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को भी जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में निराशा हाथ लगी है। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बसपा समर्थित प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। भाजपा का दमदार प्रदर्शन, कई निकायों में जीत राज्य के 48 नगर निकायों के हुए चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई है। इस बार गैर…
चतरा। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चतरा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड 1 से 7 तक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है। वार्ड 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) विजयी रहीं। वार्ड 3 से मो नेहाल, वार्ड 4 से पार्वती देवी (पति अजय यादव), वार्ड 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह), वार्ड 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा और वार्ड 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) ने…
हजारीबाग। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत 23 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार 27 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। हजारीबाग में प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासनिक टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग के कई वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। वार्ड 20 में पमिता सिन्हा ने जीत दर्ज की है। वार्ड 21 से वसीम खान उर्फ…
रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद मतगणना शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राज्य के विभिन्न जिलों में बने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच वोटों की गिनती जारी है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया है। 10 बजे के बाद से रुझान आने लगे और दोपहर तक अधिकांश सीटों के नतीजे साफ होने की उम्मीद है। रांची नगर निगम : सबसे बड़ी गिनती, 246 टेबल राजधानी रांची में मुकाबला बेहद दिलचस्प…
