Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल में आज से एक सप्ताह लंबी सार्वजनिक छुट्टी शुरू हो गई है। होली, प्रतिनिधि सभा निर्वाचन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और शनिवार को मिलाकर आज से लगातार सात दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नेपाल के पहाड़ी जिलों में आज सोमवार तथा तराई मधेश में मंगलवार को होली मनाने के लिए 2 और 3 मार्च दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद 5 मार्च को होने जा रहे मतदान को लेकर सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है। मतदाता अपने शहर, गांव जाकर मतदान में सहभागी हो सकें और वापस अपने गंतव्य तक पहुंच जाए, इसके…

Read More

काठमांड। मध्यपूर्व क्षेत्र में तेज होते संघर्ष का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव नेपाली अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस क्षेत्र में 17 लाख से अधिक नेपाली कार्यरत हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार वहां एक नेपाली नागरिक की मृत्यु भी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर नेपाली जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर अवश्य पड़ेगा। आयात-निर्भर और वैदेशिक रोजगार पर आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण मध्यपूर्व का संघर्ष नेपाल की अर्थव्यवस्था पर बहुआयामी प्रभाव डाल सकता है। नेपाल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार रेमिटेंस है, जो वैदेशिक रोजगार के माध्यम से…

Read More

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड’ ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। शुरुआती विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में खासा उछाल देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे…

Read More

रांची। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए राजधानी रांची के अस्पताल अलर्ट मोड में हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्णय लिया है, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों और नर्सों की तैनाती की गई है। गंभीर मामलों से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों और जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था पहले से कर ली गई है। साथ ही ब्लड बैंक को अतिरिक्त रक्त उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि…

Read More

नई दिल्ली। ईरान, इजरायल और अमेरिका के टकराव से मध्य पूर्व में मची अफरा-तफरी का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया, इंडिगो सहित कई एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एक दिन पहले 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से रविवार को भारत में 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने सोमवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में लिखा, “मध्यपूर्व में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही…

Read More

नई दिल्ली/वाराणसी: साल 2026 में रंगों का त्योहार होली एक विशेष ज्योतिषीय घटना का गवाह बनने जा रहा है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर न केवल भद्रा का साया है, बल्कि ‘ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण’ भी लगने जा रहा है। पंचांग और गणनाओं के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग के कारण त्योहार की तिथियों और परंपराओं में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। होलिका दहन: भद्रा के कारण बदला समय फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5:08 बजे तक रहेगी। हालांकि, 2 मार्च की शाम 5:18 बजे से ही भद्रा लग जाएगी,…

Read More

रांची। राजधानी के रातू इलाके के पाली में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। तीन दिन पहले हटिया के रिहायशी इलाके में घुस आए उसी हाथी ने शनिवार को रातू में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में सुबोध खलखो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रौशन खलखो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के अचानक इलाके में घुसने से लोगों में खौफ फैल गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रांची कोषागार ने नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विभाग मार्च महीने में अपने वार्षिक बजट का अधिकतम 15 प्रतिशत ही खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक राशि निकालने के लिए वित्त विभाग की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। चालू वित्तीय वर्ष का कुल बजट करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से अब तक लगभग 70 प्रतिशत राशि ही खर्च हो पाई है। ऐसे में शेष 30 प्रतिशत राशि को एक ही महीने में खर्च करना संभव…

Read More

रांची। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में बीती रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया, जिससे मामला और बढ़ गया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी…

Read More

तेहरान। ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीखी चेतावनी दी। उन्होंने इसे “मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा” बताया और कहा कि जिम्मेदार लोगों से बदला लेना ईरान का “वैध कर्तव्य और अधिकार” है। राष्ट्र के नाम अपने पहले संदेश में पेजेश्कियान ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल दुश्मनों के ठिकानों पर “शक्तिशाली हमले” जारी रखेंगे। उन्होंने खामेनेई को “शहीद” घोषित करते हुए कहा कि देश उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ेगा। नई नेतृत्व परिषद की घोषणा राष्ट्रपति ने यह भी पुष्टि की कि एक…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 4,010 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,73,090 रुपये से लेकर 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,58,660 रुपये…

Read More