केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने अद्यतन आकड़ों में यह जानकारी दी और कहा कि संक्रमण के नए मामलों के साथ देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,88,09,339 हो गई है। वहीं संक्रमण से 2,677 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,46,759 हो गई है। करीब 42 दिन में मृतकों की यह सबसे कम संख्या है। उपचाराधीन मामलों की संख्या भी घटकर 15 लाख से कम रह गई है। छह अप्रैल को 24 घंटे में संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को 20,36,311 नमूनों की कोविड-19…
Author: shivam kumar
पूर्व नौकरशाहों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में लक्षद्वीप के हालत पर ध्यान देने का आग्रह किया है। इससे पहले पूर्व अधिकारियों ने पीएम केयर्स फंड में पारदर्शिता लाने के लिए ओपन लेटर लिखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को 93 पूर्व सिविल सेवा अधिकारियों ने अपने खुले पत्र में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में हाल के घटनाक्रम पर “गहरी चिंता” व्यक्त की। संवैधानिक आचरण समूह (सीसीजी) की अगुवाई में लिखे गए पत्र में प्रधानमंत्री से यहां एक ऐसा उचित विकास मॉडल सुनिश्चित करने की अपील की गई है जिसके…
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में रविवार सुबह भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई है। भूंकप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वैसे झटके इतने हलके थे, कि बहुत से लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं चला। फिलहाल भूंकप के इन झटकों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान के समाचार नहीं हैं।
कोलकाता स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के पास शनिवार की रात 51 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भाजपा कार्यालय से कुछ ही दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे से एक बोरे में रखे गए इन बमों को बरामद किया। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा गया है। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि ये बम कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन ने बरामद किये हैं। यहां खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई थी। ये जगह हेस्टिंग्स क्रॉसिंग इलाके में आती है।…
टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस पोस्ट में एकता कपूर ने टेलीविजन अभिनेता व दोस्त पर्ल वी को सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि कुछ लोग मीटू मूवमेंट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। एकता ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पर्ल वी पुरी की एक तस्वीर शेयर की है और अपनी पोस्ट में लिखा-‘क्या मैं बच्ची के शोषण करने वाले या किसी तरह के किसी ऐसे शख्स को सपॉर्ट करूंगी? लेकिन बीती रात से अब तक जो…
वॉशिंगटन. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चीन (China) के लैब से लीक होने की बात सबसे पहले कहने वाली चीनी महामारी रोग विशेषज्ञ (वायरोलॉजिस्ट) ने कहा है कि अमेरिका के शीर्ष कोरोना वायरस सलाहकार एंथनी फाउची के ईमेल से उसके दावों की पुष्टि होती है. दरअसल चीन की वायरोलॉजिस्ट लगातार ये दोहराती रही हैं कि कोरोना वायरस चीन के लैब से निकला है. दरअसल कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अमेरिका में फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन के तहत इस हफ्ते मीडिया को डॉ. फाउची के ईमेल बड़ी संख्या में जारी किए गए हैं. पिछले साल अप्रैल में भेजे एक मेल में एक हेल्थ…
जिले के चौहटन क्षेत्र स्थित धनाऊ इलाके के एक खेत में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से शनिवार को हडक़ंप मच गया। गुब्बारे पर उर्दू और अंग्रेजी में पीआईए लिखा है। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लिया। जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी देने के बाद अब एजेन्सिया गुब्बारे की सच्चाई जानने में जुट गई है। चौहटन क्षेत्र के धनाऊ इलाके में लोगों को आज करीब 11 बजे खेत में गुब्बारा होने की सूचना मिली। इसके बाद चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है…
मुंबई नगर निगम ने शनिवार शाम को नई नियमावली जारी करते हुए शहर में सोमवार से लॉकडाउन में आंशिक छूट दी है। इससे सुबह 7 बजे से शाम तक सभी दुकानें खुली रहेंगी। इस अवधि के दौरान मुंबई के सभी दफ्तरों में 50 फीसदी उपस्थिति की शर्त पर कामकाज को अनुमति दी गई है। नई नियमावली में मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवा में अत्यावश्यक सेवा के अतिरिक्त किसी को भी अनुमति नहीं दी गई। साथ ही मुंबई में मॉल और शापिंग सेंटर भी नहीं खुलेंगे। मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल चहल ने शनिवार शाम लॉकडाउन के संदर्भ में नई…
ब्लैक फंगस रोगियों के इलाज में इसावुकोनाजोल व पोसकोनाजोल दवाओं को एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने कारगर पाया है। डॉक्टरों के मुहर लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इन दवाओं की उपलब्धता के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के समुचित इलाज के लिए सभी प्रबन्ध प्रदेश में किए गए हैं। बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ाते हुए विशेष डॉक्टरों की टीम जमीनी स्तर पर ब्लैक फंगस को नियंत्रित कर रही है। बता दें कि प्रदेश में ब्लैक फंगस रोगियों की पहचान,…
नीति आयोग ने अपनी वर्ष 2020-21 की रिपोर्ट जारी की है। नीति आयोग के एसडीजी इंडिया सूचकांक 2020-21 में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने में झारखंड पुलिस देशभर में 21वें पायदान पर है। इस मामले झारखंड पुलिस को 70 अंक मिले हैं जबकि बेहतर क़ानून व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने 86 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा गुजरात को दूसरा और मिजोरम को तीसरा स्थान मिला है। झारखंड में 2020-21 में अपराध की स्थिति एक लाख जनसंख्या पर 4.3 फीसदी हत्या, बच्चे के खिलाफ अपराध प्रति एक लाख जनसंख्या पर 12.7 फीसदी, मानव तस्करी 10…
देश में कोरोना की दूसरी लहर मे 646 डॉक्टरों की मौत हो गई। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा 109 डॉक्टरों की मौत दिल्ली में हुई है। बिहार में 97 डॉक्टरों की मौत हुई है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में 79, राजस्थान में 43, महाराष्ट्र में 23, कर्नाटक में 9 डॉक्टरों की मौत दर्ज हुई है। आईएमए के मुताबिक कोरोना की पहली लहर में 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी।
