रूस से 10 साल की लीज पर ली गई पनडुब्बी आईएनएस चक्र शुक्रवार को वापस चली गई। दरअसल, भारत ने लीज अवधि को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। आईएनएस चक्र भारतीय नौसेना के पास इकलौती ऐसी पनडुब्बी थी, जो परमाणु हमला करने की क्षमता से लैस थी। अब भारत को चार साल बगैर परमाणु पनडुब्बी के गुजारने पड़ेंगे, क्योंकि रूस से 2025 में 10 साल के लिए परमाणु क्षमता से लैस दूसरी पनडुब्बी मिलेगी। भारत ने 2012 में लगभग 1 बिलियन डॉलर की लागत से परमाणु हमला करने में सक्षम पनडुब्बी आईएनएस चक्र को 10 वर्षों की अवधि के लिए पट्टे…
Author: shivam kumar
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को कांके रोड रांची स्थित अपने आवासीय परिसर में आम का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने पौधरोपण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने…
बिजनेस डेस्कः प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने विजय माल्या की 5,600 करोड़ की संपत्ति को बैंकों को सौंपने का आदेश दिया है, जो अब तक प्रवर्तन निदेशालय के पास थी। कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब नेशनल बैंक के एमडी मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि अब पहले प्रमुख बैंक इस संपत्ति को बेचेंगे। उन्होंने बताया कि विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर में पीएनबी का ज्यादा कर्ज नहीं है लेकिन एक बार प्रमुख बैंकों की जब्ती के बाद पीएनबी को उसका हिस्सा मिल जाएगा।…
ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और कई अन्य नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। इस पर ट्विटर का कहना है कि ‘हमारी वेरिफिकेशन पॉलिसी के अनुसार, यदि अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है तो ब्लू वेरिफाइड बैच को हटाया जा सकता है।’ इस वजह से ट्विटर ने उन अकाउंट को अनवेरीफाइड कर दिया है, जो पिछले 6 महीने से एक्टिव नहीं थे। ट्विटर के इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है। ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का अकाउंट अनवेरिफाइड करने के कुछ घंटे बाद…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक करने की दिशा में दूसरा कदम बढ़ा दिया है। जहां अनलॉक के पहले चरण में कंस्ट्रक्शन और विनिर्माण को छूट दी गई थी वहीं इस बार मुख्यमंत्री ने इसे और आगे बढ़ाते हुए काफी रियायतें जोड़ दी हैं। डिजिटल प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित बाजारों और मॉल को सात जून से ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। वहीं स्टैंड अलोन दुकानें सातों दिन खुलेंगी।…
केन्द्र सरकार ने ट्विटर को शनिवार को नए आईटी नियमों के अनुपालन संबंधी आखिरी चेतावनी दे दी है और अगर अब भी वह कानून के हिसाब से चलने से इनकार करता है तो उसको संवाद में मध्यस्थ के तौर पर मिला संरक्षण समाप्त हो जाएगा। इससे ट्विटर की मुश्किलें बढ़ जायेंगी और आईटी व अन्य कानूनों के तहत उसके खिलाफ होने वाली शिकायतों पर खुद का संरक्षण नहीं कर पायेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने इस संबंध में ट्विटर को चेतावनी भरा पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सरकार की ओर से उसे आखिरी चेतावनी दी जा रही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ई 100 पायलट परियोजना का शुभारंभ किया और 2020-25 के लिए भारत में एथनॉल मिश्रण की कार्ययोजना पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का अनावरण किया. महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पूरे देश में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण के लिए एक नेटवर्क स्थापित करना है. प्रधानमंत्री ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के अनुरूप ‘भारत में इथेनॉल सम्मिश्रण के लिए रोड मैप पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट 2020-2025’ भी जारी की. इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने इथेनॉल…
वायुसेना ने चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के चौखुटिया इलाके में एक फॉरवर्ड एयरबेस की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इससे संकट के समय सैनिकों और उपकरणों को तेजी से जुटाने में मदद मिलेगी। चीन सीमा से 120 किमी. से भी कम दूरी पर इस एयरबेस पर लगभग 2.5 किमी लंबा रनवे बनाना जाएगा। वायुसेना ने यह मंजूरी इसी हफ्ते चौखुटिया इलाके में अपनी एक टीम भेजकर इलाके का सर्वेक्षण कराने के बाद दी है। इस आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर चौखुटिया फॉरवर्ड एयरबेस से चीन के खिलाफ सैन्य कार्यवाही को तेजी के साथ…
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की वालिव पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में टीवी स्टार पर्ल वी पुरी सहित 6 लोगों को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया। वसई जोन के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने शनिवार को बताया कि टीवी स्टार पर्ल वी पुरी और अन्य लोगों के विरुद्ध 2019 में पीड़ित लड़की के पिता ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में शुक्रवार देर रात सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन छानबीन वसई पुलिस कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार दूसरे दिन उछाल दिखा। लेकिन, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका असर नहीं पड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 94.76 रुपये और डीजल 85.66 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबासइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्न्ई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 100.98 रुपये, 96.23 रुपये और 94.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम भी क्रमश: 92.99 रुपये, 90.38 रुपये और…
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2021-22 में अबतक 15.47 लाख से अधिक करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रिफंड किया है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल से 31 मई, 2021 के बीच 15.47 लाख से ज्यादा करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रिफंड किया है। विभाग के मुताबिक सीबीडीटी ने व्यक्तिगत आयकर मद में 15.02 लाख से अधिक करदाताओं को 7,538 करोड़ रुपये की राशि लौटाई है, जबकि कंपनी कर मद में 44,531…
