Author: shivam kumar

बिजनेस डेस्कः प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने विजय माल्या की 5,600 करोड़ की संपत्ति को बैंकों को सौंपने का आदेश दिया है, जो अब तक प्रवर्तन निदेशालय के पास थी। कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब नेशनल बैंक के एमडी मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि अब पहले प्रमुख बैंक इस संपत्ति को बेचेंगे। उन्होंने बताया कि विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर में पीएनबी का ज्यादा कर्ज नहीं है लेकिन एक बार प्रमुख बैंकों की जब्ती के बाद पीएनबी को उसका हिस्सा मिल जाएगा।…

Read More

ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और कई अन्य नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। इस पर ट्विटर का कहना है कि ‘हमारी वेरिफिकेशन पॉलिसी के अनुसार, यदि अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है तो ब्लू वेरिफाइड बैच को हटाया जा सकता है।’ इस वजह से ट्विटर ने उन अकाउंट को अनवेरीफाइड कर दिया है, जो पिछले 6 महीने से एक्टिव नहीं थे। ट्विटर के इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है। ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू का अकाउंट अनवेरिफाइड करने के कुछ घंटे बाद…

Read More

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक करने की दिशा में दूसरा कदम बढ़ा दिया है। जहां अनलॉक के पहले चरण में कंस्ट्रक्शन और विनिर्माण को छूट दी गई थी वहीं इस बार मुख्यमंत्री ने इसे और आगे बढ़ाते हुए काफी रियायतें जोड़ दी हैं। डिजिटल प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित बाजारों और मॉल को सात जून से ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है। वहीं स्टैंड अलोन दुकानें सातों दिन खुलेंगी।…

Read More

केन्द्र सरकार ने ट्विटर को शनिवार को नए आईटी नियमों के अनुपालन संबंधी आखिरी चेतावनी दे दी है और अगर अब भी वह कानून के हिसाब से चलने से इनकार करता है तो उसको संवाद में मध्यस्थ के तौर पर मिला संरक्षण समाप्त हो जाएगा। इससे ट्विटर की मुश्किलें बढ़ जायेंगी और आईटी व अन्य कानूनों के तहत उसके खिलाफ होने वाली शिकायतों पर खुद का संरक्षण नहीं कर पायेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने इस संबंध में ट्विटर को चेतावनी भरा पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सरकार की ओर से उसे आखिरी चेतावनी दी जा रही…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ई 100 पायलट परियोजना का शुभारंभ किया और 2020-25 के लिए भारत में एथनॉल मिश्रण की कार्ययोजना पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का अनावरण किया. महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पूरे देश में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण के लिए एक नेटवर्क स्थापित करना है. प्रधानमंत्री ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के अनुरूप ‘भारत में इथेनॉल सम्मिश्रण के लिए रोड मैप पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट 2020-2025’ भी जारी की. इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने इथेनॉल…

Read More

वायुसेना ने ​चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के ​चौखुटिया इलाके में ​एक फॉरवर्ड एयरबेस की स्थापना को मंजूरी दे दी है।​ इससे संकट के समय सैनिकों और उपकरणों को तेजी से जुटाने में मदद मिलेगी।​ ​चीन सीमा से 120 किमी​.​ से भी कम दूरी पर इस एयरबेस पर लगभग 2.5 किमी लंबा रनवे बनाना जाएगा। वायुसेना ने यह मंजूरी इसी हफ्ते चौखुटिया इलाके में ​अपनी एक टीम भेजकर इलाके का सर्वेक्षण कराने के बाद दी है। इस आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर चौखुटिया फॉरवर्ड एयरबेस से चीन के खिलाफ सैन्य कार्यवाही को तेजी के साथ…

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की वालिव पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में टीवी स्टार पर्ल वी पुरी सहित 6 लोगों को शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया। वसई जोन के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने शनिवार को बताया कि टीवी स्टार पर्ल वी पुरी और अन्य लोगों के विरुद्ध 2019 में पीड़ित लड़की के पिता ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में शुक्रवार देर रात सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन छानबीन वसई पुलिस कर रही है।

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार दूसरे दिन उछाल दिखा। लेकिन, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका असर नहीं पड़ा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 94.76 रुपये और डीजल  85.66 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबासइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्न्ई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 100.98 रुपये, 96.23 रुपये और 94.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम भी क्रमश: 92.99 रुपये, 90.38 रुपये और…

Read More

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2021-22 में अबतक 15.47 लाख से अधिक करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रिफंड किया है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल से 31 मई, 2021 के बीच 15.47 लाख से ज्यादा करदाताओं को 26,276 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रिफंड किया है। विभाग के मुताबिक सीबीडीटी ने व्यक्तिगत आयकर मद में 15.02 लाख से अधिक करदाताओं को 7,538 करोड़ रुपये की राशि लौटाई है, जबकि कंपनी कर मद में 44,531…

Read More

दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क प्लेटफार्म फेसबुक ने पाकिस्तान पर 2019 के बाद दूसरी बार बड़ी स्ट्राइक की है। सोशल साइट फेसबुक ने पाकिस्तान से संचालित कई संदिग्ध अकाउंट्स, पेज और ग्रुप्स को लॉक कर दिया है। इनका संचालन दोबारा असंभव है। फेसबुक ने कहा है कि यह अकाउंट्स वैश्विक स्तर के अलावा अंग्रेजी, अरबी और पश्तो भाषी लोगों को केंद्र में रखकर बनाए गए थे। फेसबुक ने पाकिस्तान पोषित संदिग्ध 40 फेसबुक अकाउंट्स, 25 पेज, छह ग्रुप और 28 इंस्टाग्राम अकाउंट को हटाया है। फेसबुक ने 24 घंटे पहले गुरुवार को जारी बयान में इसकी पुष्टि की है। इसमें…

Read More

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने COVID-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटा दिया है। जिसके बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ प्रमाण पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। ममता की तस्वीर के साथ टीकाकरण प्रमाण पत्र उन लोगों को सौंपे जाएंगे जो राज्य द्वारा संचालित सुविधाओं द्वारा किए गए टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत जाब प्राप्त करेंगे। यह केवल 18-44 वर्ष के आयु वर्ग को जारी किए जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीएम की तस्वीर को प्रमाण पत्र…

Read More