Author: shivam kumar

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या कम हो रही है. दूसरी लहर के दौरान 7 मई को पीक के बाद नए केस लगातार घट रहे हैं और एक्टिव केस को लोड भी कम हो रहा है. देश में एक्टिव केस (इलाज करा रहे लोग) की संख्या 17,93,645 है, जो कुल मामलों का 6.34 फीसदी है. वहीं पॉजिटिविटी रेट भी पिछले 10 दिनों से 10 फीसदी से नीचे रही है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस वक्त 8.21 फीसदी है. हालांकि संक्रमण से मौत के मामले अब भी 3,000 से अधिक दर्ज हो रहे हैं. बुधवार को तमिलनाडु में…

Read More

 भारत-पाकिस्तान के बीच एलओसी पर शांति-समझौते के 100 दिन पूरे होने पर गुरुवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे खुद जम्मू-कश्मीर की सीमा पर मौजूद रहेंगे। इसलिए वह दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को कश्मीर घाटी पहुंचे हैं। इन दो दिनों में वह केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति, एलओसी के हालात की समीक्षा के साथ-साथ सीमा पर भारतीय सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का भी जायजा लेंगे।   भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) के बीच इसी साल हॉटलाइन पर बातचीत के बाद 24/25 फरवरी, 2021 की मध्य रात्रि से सीजफायर समझौता लागू करने…

Read More

फिलीस्तीनियों के साथ अपने देश में भी यहूदी-अरबों के संघर्ष से निकले इजराइल में अब सत्ता परिवर्तन भी तय हो गया है। पिछले 12 साल से राजनीति के केंद्र में रहे बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं मिला है और अब वे प्रधानमंत्री पद पर बने नहीं रह सकेंगे। दो साल में चौथी बार हुए इजराइल के चुनाव में रिश्वतखोरी और धांधली के आरोपों के बीच नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मार्च में हुए इस चुनाव के बाद दूसरे नंबर की पार्टी को अन्य सहयोगियों के साथ सरकार बनाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद उम्मीद की जा…

Read More

बिकरू कांड के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शॉर्प शूटर रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई का मामला तूल पकड़ने लगा है. पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने खुशी की रिहाई की मांग की थी तो अब बीजेपी के ही एमएलसी उमेश द्विवेदी ने रिहाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है. पत्र में उमेश द्विवेदी ने लिखा कि 10 माह पूर्व बिकरू कांड में एक महिला खुशी दुबे की शादी 9 दिनों पहले ही हुई थी और उसे गिरफ्तार किया गया. आज 10 महीने बाद भी उसके…

Read More

राजस्थान सरकार के भीतर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गुरुवार को सरकार के भीतर अंतर्कलह की बानगी सामने आ गई। दरअसल गहलोत मंत्रिपरिषद के दो दिग्गज मंत्री आपस में भीड़ गए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरा वाकया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने हुआ। गहलोत मंत्रिपरिषद् की गुरुवार रात को हुई बैठक में दो वरिष्ठ मंत्री आपस में ही भिड़ गए। मंत्रियों में यह तकरार फ्री वैक्सीन के मसले को लेकर हुई बताई जा रही है। सूत्रों अनुसार, यह विवाद गहलोत मंत्रिमंडल के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और शिक्षा राज्यमंत्री और पीसीसी चीफ…

Read More

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने रेसलर सागर धनखड़ की हत्या मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और साथी अजय की पुलिस हिरासत बढ़ाने की दिल्ली पुलिस की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सुशील कुमार और अजय कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की तीन दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की थी। दिल्ली पुलिस की ओर से वकील अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के वीडियो में सुशील की भूमिका साफ दिखाई दे रही है लेकिन वो स्वीकार नहीं कर रहा है। उसे जांच के लिए हरिद्वार लेकर गए थे लेकिन वहां भी सहयोग…

Read More

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बाबा रामदेव की ओर से कोरोनिल दवाई को लेकर कथित झूठे दावे पर रोक लगाने की मांग की है। हाईकोर्ट इस याचिका पर कल यानि 3 जून को सुनवाई करेगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बाबा रामदेव और एलोपैथी डॉक्टरों की संस्था आईएमए के बीच विवाद चल रहा है। बाबा रामदेव ने एलोपैथी को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर बाबा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी बाबा रामदेव को अपना बयान…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में बुधवार को आतंकियों ने भाजपा नेता राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि त्राल के म्युनिसिपल काउंसलर राकेश पंडित की तीन अज्ञात आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। काउंसलर को 2 पीएसओ और श्रीनगर में सुरक्षित होटल सुविधा दी गई थी, लेकिन काउंसलर बिना पीएसओ के ही त्राल गए…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टीकाकरण पर केंद्र सरकार की नीति को मनमाना बताया है. कोर्ट ने कहा है कि केंद्र ने 45 से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त टीका दिया. लेकिन 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए राज्य सरकार और निजी अस्पताल को खरीद के लिए कहा. यह नीति तर्क की कसौटी पर खरी नहीं उतरती. कोर्ट ने केंद्र से वैक्सीनेशन नीति पर स्पष्टता देने के लिए कहा है. साथ ही राज्यों से भी पूछा है कि क्या वह नागरिकों को मुफ्त टीका लगवा रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, एल नागेश्वर राव…

Read More

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि अलपन बंदोपाध्याय अध्याय अब बंद हो चुका है. लेकिन उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार में शामिल नहीं होने को लेकर उपजे विवाद के मसले पर उनका प्रशासन पूर्व मुख्य सचिव के साथ खड़ा है . ममता ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ”अलपन बंदोपाध्याय अध्याय अब समाप्त हो चुका है. उनके आस पास जो कुछ भी घटित हो रहा है, पश्चिम बंगाल सरकार उसमें अलपन बंदोपाध्याय को पूरा समर्थन देगी .” बंदोपाध्याय 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन राज्य…

Read More

क्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawala) ने 5G वायरलेस नेटवर्क को लागू करने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस मामले की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से हुई. सुनवाई के दौरान जैसे ही जूही चावला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं, सुनवाई में शामिल एक शक्स ने गाना गाना शुरू कर दिया. शख्स ‘लाल लाल होठों पर गोरी किसका नाम है…’ गाना शुरू कर दिया. कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यक्ति को म्यूट करने को कहा.…

Read More