Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक सरप्राइज इंटरैक्टिव सेशन में सीबीएसई के स्टूडेंट्स से बातचीत की. दरअसल गुरुवार 3 जून को छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ सीबीएसई एग्जाम पर एक वर्चुल मीटिंग आयोजित की गई थी. पीएम मोदी ने भी इसी वर्चुअल सेशन में अचानक शामिल होकर छात्रों को हैरान कर दिया. गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठक में पीएम ने विभिन्न मुद्दों और चिंताओं पर बातचीत की. पीएम ने छात्रों से मूल्यांकन और मार्किंग क्राइटेरिया के बारे में पूछा बता दें कि सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 जून 2021 को स्थगित किए जाने के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बीती रात सलमान नाम के शख्स ने पुलिस को कॉल कर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. 22 साल के आरोपी को दिल्ली के खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उस से दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस ने को पता चला है कि इसके खिलाफ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है और बेल पर जेल से बाहर आया है. आरोपी…

Read More

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दो दिन की राहत के बाद आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के कीमत में बढ़ोतरी कर दी। आज अलग-अलग राज्यों में वहां के वैट की दर के हिसाब से डीजल की कीमत में प्रति लीटर 26 से 30 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। आज की बढ़ोतरी के बाद एक महीने की अवधि में (4 मई से लेकर आज  4 जून तक) राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 4.21 रुपये और डीजल प्रति लीटर 4.75 रुपये प्रति लीटर तक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि – ‘पद्मविभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ, एक बड़े राजनेता और आधुनिक मॉरीशस के शिल्पकार थे। एक ऐसे प्रवासी भारतीय जिन्होंने विशेष द्विपक्षीय संबंध बनाने में मदद की। उनके परिवार और मॉरिशस के लोगों के प्रति संवेदना। ओम शांति। ‘

Read More

मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के 91 साल की उम्र में निधन की खबर है। भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, दोनों ही पदों पर रह चुके हैं। एक हिंदी प्रेमी के तौर पर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन को बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। भारत और हिंदी के प्रति अपने खास लगाव के लिए पहचाने जाने वाले अनिरुद्ध जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा गया था। प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ के पुरखे उत्तर प्रदेश के बलिया से मॉरिशस पहुंचे थे। उनके निधन की खबर से शोक…

Read More

महान भारतीय एथलीट और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर दिग्गज स्प्रिंटर मिल्खा सिंह को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती किया गया है. मिल्खा सिंह हाल में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चार दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, मिल्खा के ऑक्सीजन स्तर में कमी आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है.

Read More

कोरोना महामारी एवं अन्य दुर्घटनाओं में घर के मुखिया की अचानक मौत हो जाने से बेसहारा हुए चार परिवारों की महिलाओं को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तुरंत 1.60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाकर उनका संबल बढ़ाया। कैथूनीपोल निवासी राजेंद्र राठौर की करीब पांच माह पूर्व उत्तर प्रदेश के उरई में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से उनकी पत्नी पिंकी राठौर छोटा-मोटा काम कर किसी तरह अपनी पांच बेटियों और 1 बेटे को पाल रही थीं। लॉकडाउन में काम बंद होने से परिवार संकट में आ गया। ऐसी परिस्थिति में उसकी बेटियां लॉकडाउन में सड़क…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ बिना पूर्व सूचना के संवाद किया। प्रधानमंत्री ने परीक्षा रद्द किये जाने के बारे में उनकी प्रतिक्रिया तथा आगे की योजना के बारे में सहज और खुशनुमा माहौल में बातचीत की। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण समय में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए तनाव मुक्त होकर रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहने की सलाह दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अपनी ओर से विद्यार्थियों के साथ संवाद का आयोजन किया था। कार्यक्रम की संचालिका ने क्रार्यक्रम के…

Read More

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर अमेरिका से कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति तथा द्विपक्षीय रणनीति साझेदारी को मजबूत बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत के बारे में ट्वीट के जरिए बताया कि हमने कोरोना वैक्सीन के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग के उपायों पर विचार-विमर्श किया है। मोदी ने अमेरिका की वैक्सीन की आपूर्ति करने संबंधी नीति के तहत भारत को वैक्सीन मुहैया कराए जाने के आश्वासन पर अमेरिका के प्रति आभार व्यक्त किया। मोदी ने महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत के…

Read More

अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले  फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ हाल ही में कोविड-19 के नियमों का उललंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार की शाम टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जिम से लौट रहे थे। इस दौरान दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड के चक्कर लगाते नजर आये। तभी अचानक वहां मुंबई पुलिस पहुंची और उनकी गाड़ी रोक ली। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है…

Read More

डॉक्टरों को लेकर स्वामी रामदेव के द्वारा दिए गए बयान के मामले में डीएमए की अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा क‍ि यह व्यक्ति की अपनी व्यक्तिगत राय है इस मामले पर मुकदमा करने का क्या औचित्य है? कोर्ट ने कहा क‍ि क्या एलोपैथी इतनी कमजोर साइंस है कि किसी के बयान देने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी जाए? वहीं इस मामले में कोर्ट ने बाबा रामदेव को भी नसीहत दी क‍ि आप कोरोनिल का प्रचार करे कोई दिक्कत नहीं है, पर एलोपैथी को लेकर ऐसे बयान देने से बचें. बाबा रामदेव के द्वारा एलोपैथी…

Read More