कोरोना कर्फ्यू के चलते ही देश में कोविड के मरीजों की संख्या में जबरदस्त कमी आई है। अगर ऐसे ही मरीजों की संख्या में कमी आती रही और एक दिन यह संख्या 20 से 25 हजार मरीज प्रतिदिन पर आकर टिक गई तो देश में कोरोना की न तीसरी लहर आएगी न कोई चौथी लहर आएगी। कोरोना पर नजर रखने वाली टीम के सदस्यों का कहना है फिर जैसे अन्य दूसरी बीमारियों का प्रकोप आता है उसी प्रकार से कोरोना का भी हाल होगा। इसलिए कोविड-19 पर नजर रखने वाली टास्क फोर्स ने केंद्र सरकार और अन्य जिम्मेदार महकमों के…
Author: shivam kumar
मशहूर संगीतकार वाजिद खान अब बेशक इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने पीछे वह अनगिनत यादें छोड़ गए हैं। फिल्म जगत की मशहूर म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी साजिद-वाजिद में से एक वाजिद खान के निधन से यह जोड़ी पिछले साल टूट गई । वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और वह कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। 31 मई,2020 को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान 1 जून को उनका निधन हो गया था। वाजिद खान के निधन से भाई…
नब्बे के दशक में टेलीविजन पर टार्जन’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए ऐक्टर विलियम जोसेफ लारा उर्फ जो लारा की प्लेन क्रैश होने से मौत हो गई है। 58 साल के जो शनिवार को अपनी पत्नी ग्वेन लारा और 5 अन्य लोगों साथ जेट विमान पर सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी एयरपोर्ट से शनिवार को 11 बजे दिन में उड़ान भरने के बाद विमान Cessna C501 दुर्घटनाग्रस्त होकर पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया। इस विमान को गिरते हुए कई लोगों ने देखा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि इसमें किसी के भी बचने…
बिहार के दरभंगा की साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान की हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई है। ज्योति पिछले लॉकडाउन में अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर गुड़गांव से दरभंगा लाने के कारण चर्चाओं में आई थी। आजतक की खबर के अनुसार उसके परिवार ने मोहन पासवान की मौत की पुष्टि की है। बता दें कि साल 2020 में लगे कोरोना लॉकडाउन में जब सबकुछ बंद था तब ज्योति अपने बीमार पिता को गुड़गांव से 1300 किलोमीटर साइकिल पर बैठाकर घर लाई थी। 13 साल की ज्योतिका 8 दिन में दरभंगा पहुंची थी। उसके इस साहसी…
केंद्र सरकार से लंबे टकराव के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने आखिर नए आईटी नियमों को लागू करने का फैसला लिया है। ट्विटर की ओर से सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट को यह जानकारी दी गई है। ट्विटर ने उच्च न्यायालय को बताया कि उसने आईटी रूल्स, 2021 को लागू कर लिया है और भारत में एक स्थानीय अधिकारी नियुक्ति भी 28 मई से कर दी है, जो स्थानीय शिकायतों का निपटारा करेगा। याचिका में ट्विटर को तत्काल प्रभाव से सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करने का आदेश देने की मांग की गई थी। वकील अमित आचार्य ने…
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आजकल अमेरिका के नेताओं, अफसरों और विदेश नीति विशेषज्ञों से गहन संवाद कर रहे हैं. यह बहुत सामयिक है क्योंकि इस कोरोना-काल में सबका ध्यान महामारी पर लगा हुआ है और विदेश नीति हाशिये पर सरक गई है. लेकिन चीन जैसे राष्ट्र इसी मौके को अवसर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत के पड़ोसी राष्ट्रों और हिंद महासागर क्षेत्र में चीन ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. पाकिस्तान के साथ चीन की इस्पाती-दोस्ती या लौह-मैत्री तो पहले से ही है. पाकिस्तान अब अफगान-संकट का लाभ उठाकर अमेरिका से भी साठगांठ…
नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार में डीआरजी पुलिस एवं नक्सलियों के बीच आधे घंटे चली मुठभेड़ में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया गया है। मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे हुई। जिसमें जवानों ने दो लाख की इनामी महिला नक्सली को ढेर करने में सफलता हासिल की है।मृतक महिला नक्सली की पहचान पल्लेवेया, पीएस भैरमगढ़ निवासी गुड्डी पेक्को की 24 साल की बेटी वाइको पेक्को के रूप में हुई है। जवानों ने महिला का शव बरामद किया है। महिला नक्सली पीएलजीए प्लाटून नंबर 16 सदस्य की सदस्य थी। काली पोशाक के साथ पिठू, 2 किलो आईईडी,…
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली बुलाने के केंद्र के आदेश को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह आदेश वापस लेने का अनुरोध किया है। बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बंदोपाध्याय को कार्यमुक्त नहीं कर रही है। बनर्जी ने प्रधानमंत्री को भेजे पांच पन्नों के पत्र में , मुख्य सचिव को तीन माह का सेवा विस्तार दिए जाने के बाद, उन्हें वापस बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले पर पुन:विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा है ”पश्चिम बंगाल के…
दिसपुर. असम (Assam) में सोमवार सुबह 9:50 बजे रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी पुष्टि की है. असम में 24 घंटे के भीतर यह दूसरा भूकंप है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 24 किमी की गहराई पर आया .भूकंप का केंद्र असम के सोनितपुर जिले में तेजपुर से 44 किमी पश्चिम में स्थित है. एनसीएस ने ट्वीट किया, ‘3.8 की तीव्रता वाला भूकंप 31-05-2021, 09:50:50 IST को असम के तेजपुर में 44 किमी पश्चिम में आया.’ इस भूकंप के चलते असम के किसी भी हिस्से से अब तक…
भगवान जगन्नाथ जी की 144वीं रथयात्रा पर संशय के बावजूद उनके मोसाल के घर सरसपुर रणछोड़राय मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। परम्परानुसार भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकल कर नगर यात्रा के दौरान मोसाल में आते हैं, तो भतीजे को मामा की ओर से वाघा,वस्त्र व आभूषण दिए जाते हैं। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को भेंट में कई तरह की वस्तुएं दी जाती हैं। सरसपुर रणछोड़राय मंदिर के ट्रस्टी उमंग पटेल ने बताया कि इस साल भगवान जगन्नाथ, बलराम और बहन सुभद्रा को महाराष्ट्रीयन शाही अंदाज का वाघा (विशेष वस्त्र) अर्पित किया जाएगा। इस बार महाराष्ट्रीयन हरी पगड़ी में…
मेहुल चोकसी पिछले करीब 5 दिनों से डोमिनिका की जेल में बंद है. आज खबर आई कि मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए एक भारतीय जेट डोमिनिका पहुंच गया है. एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने अपने देश में एक रेडियो शो में इस बारे में बताया. हालांकि भारतीय प्राधिकारों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. कतर एयरवेज का एक निजी विमान डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स एयरपोर्ट पर उतरा. जिसके बाद चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर अटकलें लगने लगी हैं. डोमिनिका से बुधवार को पकड़े गए चोकसी पर अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने…
