सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद दक्षिण एशिया में सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। पाकिस्तान जब तक इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता और उसकी नीति में मौलिक बदलाव नहीं होता, तब तक संबंधों में सुधार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी साल की शुरुआत फरवरी में नए सिरे से संघर्ष विराम ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति में एक बड़ा सुधार किया है लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकी ढांचे के खिलाफ ‘ठोस कार्रवाई’ करनी होगी। भारतीय थल सेनाध्यक्ष ने एक साक्षात्कार में…
Author: shivam kumar
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है. कोरोना के गिरते आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि राजधानी में हालात सुधरने लगे हैं. शनिवार को यहां बीते 24 घंटे में 956 नए मामले सामने आए. लंबे समय बाद एक हजार के अंदर सिमटते आंकड़े, जाहिर है राहत भरे ही माने जा रहे हैं. इसी बीच आईआईटी दिल्ली ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर चेताया गया है कि राजधानी को अब कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा. आईआईटी दिल्ली का कहना है कि…
कोविड-19 से जड़े सामग्रियों पर टैक्स (कर) में छूट को लेकर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) काउंसिल ने 8 सदस्यीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) का गठन कर दिया है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को इस जीओएम का कन्वीनर बनाया गया है, जो अपनी रिपोर्ट 8 जून, 2021 को सौंपेगा। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में कोविड-19 से जुड़े सामानों पर टैक्स छूट को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया था। काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे को लेकर 8 सदस्यीय समिति बनाने पर सहमति बनी थी।…
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली सरकार से बाजारों और दुकानों को उसी आधार पर खोलने की मांग की है, जिस तरह निर्माण गतिविधियों और फैक्ट्रियों को फिर शुरू करने का ऐलान किया गया है। कारोबारी संगठन ने कहा कि वह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और अरविन्द केजरीवाल को पत्र भेजकर इस निर्णय की समीक्षा करने का आग्रह करेगा। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि निर्माण गतिविधियों और फैक्टरियों को खोलने का जो तर्क दिया गया है, वो बाजार और दुकानों पर ज्यादा अच्छे से लागू किया जा…
राष्ट्रीय राजधानी में 7 जून तक सख्त तालाबंदी रहेगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी कुछ दिशानिर्देशों के साथ निर्माण और निर्माण इकाइयों को छोड़कर, जिन्हें सोमवार से फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, “डीडीएमए दिल्ली के एनसीटी क्षेत्र में व्यक्तियों की आवाजाही (आवश्यक गतिविधियों या सेवाओं को छोड़कर) पर, 7 जून को सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का विस्तार करने का निर्देश देता है।” मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक करने की घोषणा के एक दिन बाद अधिसूचना जारी की गई है, जो कि दूसरी कोविड लहर…
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की बंगाल इकाई ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि डॉक्टरों सहित कई कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई क्योंकि आधुनिक दवाएं बीमारी का इलाज नहीं कर सकती हैं। संगठन ने कोलकाता के सिंथी थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें रामदेव पर महामारी के दौरान ‘भ्रामक और झूठी जानकारी’ देने के साथ जनता के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया गया है। आईएमए की बंगाल शाखा ने शुक्रवार को दर्ज शिकायत में कहा, ‘रामदेव ने कहा है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के…
कोरोना संक्रमित तमिल अभिनेता, फिल्म निर्माता और लेखक वेंकट सुभा का शनिवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी वेंकट सुभा के दोस्त टी शिवा ने ट्विटर के जरिए दी। अभिनेता वेंकट सुभा का 10 दिन से एक निजी अस्पताल में इलाज रहा था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। इस सूचना से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सदमे में है। उल्लेखनीय है कि वेंकट सुभा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे। वो न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटिंग और डायरेक्टर भी थे। वेंकट ने कई तमिल फिल्मों में काम किया है।
भारतीय तटरक्षक बल को आज स्वदेशी आईसीजी शिप ‘सजग’ के रूप में एक नया पहरेदार मिल गया।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्म निर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप निर्मित किये गए भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) अपतटीय गश्ती पोत को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को डिजिटल माध्यम से समुद्री हितों की रक्षा के लिए राष्ट्र को समर्पित किया। यह पोत पांच अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में तीसरा है, जो प्रधानमंत्री के विजन ‘मेक इन इंडिया’ के अनुरूप ‘आत्मनिर्भर भारत’ का बेहतरीन उदाहरण है। इसे जीएसएल गोवा ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया है। कमीशनिंग समारोह…
भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) से शनिवार को 152 प्रशिक्षु एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) में शामिल हुए। एझिमाला (केरल) स्थित भारतीय नौसेना अकादमी से अपना प्रशिक्षण पूरा करने वालों में 100 आईएनएसी के मिडशिपमैन, 30 ए नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (विस्तारित) और 32 नेवल ओरिएंटेशन कोर्स के कैडेट्स हैं। प्रशिक्षुओं को विदाई देने के लिए ऑल्ड लैंग सिन धुन बजाई गई जिस पर पास आउट हुए छात्रों ने मार्च किया। इस मौके पर मेधावी मिडशिपमैन और कैडेट्स को पदक प्रदान किए गए। परेड की समीक्षा पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह थे जिन्होंने मेधावी मिडशिपमैन और कैडेट्स…
दवा रेमेडेसिविर के उत्पादन में भारी वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिये होने वाले आवंटन को बंद करने का फैसला किया है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दवा के उत्पादन में 10 गुना वृद्धि हुई है और 11 अप्रैल को देश की उत्पादन क्षमता 33 हजार शीशियां प्रति दिन से बढ़कर 3,50,000 शीशियां प्रति दिन हो गई है। सरकार ने सिर्फ एक महीने में रेमेडेसिविर बनाने वाले प्लांट की संख्या 20 से बढ़ाकर 60 कर दिए। मांडविया ने यह भी कहा कि देश में अब दवा का पर्याप्त भंडार है…
भारत में भले ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीमी हो गई हो। लेकिन खतरा बरकरार है। भारत में दैनिक मामले अब 2 लाख से नीचे आ गए हैं लेकिन प्रतिदिन होने वाली मौतें डरा रही है। दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन को कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर हथियार माना जा रहा है। भारत में वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। मगर विपक्षी पार्टियां लगातार वैक्सीनेशन की सुस्त रफ्तार को लेकर मोदी सरकार को घेर रही हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी वैक्सीनेशन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। असदुद्दीन ओवैसी का कहा है कि…
