Author: shivam kumar

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर स्थित साईं शक्ति बिल्डिंग का पांचवीं मंजिल का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसा शुक्रवार रात 11 बजे का है। फायर ब्रिगेड उल्हासनगर मनपा और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जूटी है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग 1995 में बनाई गई थी। इस पूरी बिल्डिंग में 29 फ्लैट थे। सभी छह मृत लोगों को उल्लासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल भेजा गया है। अभी और लोगों के दबे होने की उम्मीद है। स्थानीय विधायक और जिले के पालकमंत्री घटनास्थल पर मौजूद…

Read More

​​रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गयी ​​​​कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी ​के ​एक पाउच की कीमत 990 रुपये ​तय की गई है। ​देश के पहले एंटी कोविड ओरल ड्रग​ ​को ​​​सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को कम कीमत पर दिया जाएगा।​ अब यह ​दवा​ पाउडर ​के रूप ​में​ ​अगले माह से ​बाजार में ​उपलब्ध होगी​। ​पानी में घोलकर पीने वाली यह 2-डीजी दवा देश को कोविड संकट से उबारने में गेमचेंजर साबित हो सकती है।​   देश का पहला एंटी कोविड ओरल ड्रग 2-डीजी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​17 मई को ​डीआरडीओ भवन…

Read More

सुरेंद्रनगर जिले के वढ़वाण तहसील में वडोद गांव के पास बांध से आज निचले इलाके के गांव के चेक बांध को भरने के लिए छोड़ा गया पानी ग्रामीणाें के लिए आफत बन गया। नदी में छोड़े गए पानी से सौका-लिंबडी के पास एक पुल बह गया। जिससे लिंबडी तहसील के सौका, लियाद और ललियाड गांवों के दस हजार लोगों का अन्य स्थानों से संपर्क टूट गया है। दरअसल, वढ़वाण तहसील के वडोद गांव में बने बांध के दो गेट खोल कर 960 क्यूसेक पानी लिंबडी भोगवा-2 नदी में छोड़ने का निर्णय अधिकारियों ने लिया। अधिकारियों का कहना है कि यहा पानी 13 गांवों…

Read More

संयुक्त राष्ट्र के एक दूत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इजरायल, फिलिस्तीनी संघर्ष के एक स्थायी, दीर्घकालिक राजनीतिक समाधान की तलाश करने का आह्वान किया है। मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए विशेष समन्वयक टॉर वेनेसलैंड ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि पिछले 11 दिनों में सबसे तीव्र शत्रुता के बाद, गाजा में इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादियों के बीच शत्रुता की समाप्ति हो रही है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हमेशा की तरह व्यापार में नहीं लौटना चाहिए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दूत के हवाले से कहा ” इन हालिया घटनाओं ने एक बार फिर से स्थायी संघर्ष और खोई…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया में 31 मई से केवल निर्माण गतिविधियों और फैक्टरियों को ही खोला जाने के निर्णय से दिल्ली के व्यापारियों को बहुत निराशा हुई है। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा की, “निश्चित रूप से दिल्ली में कोरोना को और अधिक न बढ़ने देना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि व्यापारियों की भी प्राथमिकता है लेकिन बाजारों को न खोले जाने का कोई औचित्य समझ में नहीं आता।” कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा की, “जिन प्रवासी मजदूरों के लिए ये दोनों गतिविधियां खोली…

Read More

एक टि्वटर यूजर ने मंगलवार को एक चैट शो की पुरानी क्लिप शेयर की, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शामिल थे । उसमें हुड्डा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और राजनेता मायावती पर एक सेक्सिस्ट मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं । हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो मूल रूप से कब शूट किया गया था । हुड्डा के आपत्तिजनक मजाक के लिए यूजर ने लिखा, ‘अगर इससे आपको समझ नहीं आता है कि हमारा समाज कितना जातिवादी और सेक्सिस्ट है । खासकर दलित महिलाओं के प्रति तब मुझे नहीं पता कि क्या होगा । मजाक, दुस्साहस, भीड़…

Read More

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) उर्फ केआरके (KRK) के बीच खुली जंग छिड़ गई है। हाल ही में सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा (Defamation Case) दर्ज कराया है। जिसपर कोर्ट में पहली सुनवाई भी हो चुकी है। माना जा रहा था कि दबंग खान ने कमाल राशिद खान पर राधे का नेगेटिव रिव्यू (Radhe Negative Review) दिए जाने की वजह से केस दर्ज कराया है। लेकिन सलमान के वकील के जरिए कोर्ट में दिए गए बयान से ये अलग ही मामला मालूम हुआ है। सलमान खान के…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेस शुरू हो गई है। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह प्रेस से बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कोरोना के मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस से बात करते हुए कहा कि मैंने और बहुत सारे लोगों ने सरकार को कोरोना को लेकर अलर्ट किया। एक बार नहीं लगातार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने हमारा मजाक उड़ाया और पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत की घोषणा कर दी। राहुल गांधी ने कहा, “परेशानी यह है कि सरकार को और प्रधानमंत्री को कोरोना…

Read More

नारदा स्टिंग टेप मामले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के चारों नेताओं को अंतरिम जमानत दे दी. लेकिन हाईकोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं. चारों नेताओं को दो लाख रुपये का निजी बांड पर जमानत दी गई है. वह जांच में एजेंसी का सहयोग करेंगे. नारदा मामले पर लंबित मुकदमे पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे. ये अंतरिम जमानत मामले के अंतिम परिणाम के अधीन होगी. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर 2017 के नारदा स्टिंग मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 17 मई की सुबह पश्चिम बंगाल सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों, एक विधायक और कोलकाता…

Read More

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) की कोविड-19 रोधी दवा 2 डीजी की कीमत तय कर दी गई है। हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी प्रयोगशाला ने 2 डीजी के प्रत्येक सैशे की कीमत 990 रुपए रखी है। सरकार के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अस्पताल, केंद्र एवं राज्य सरकारों को यह दवा छूट के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। डीआरडीओ की यह दवा कोरोना मरीजों के इलाज में काफी कारगर पाई गई है। ओआरएस घोल की तरह यह दवा भी पैकेट में उपलब्ध होगी जिसे पानी में घोलकर पीया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने अपने परीक्षणों में पाया है कि यह दवा…

Read More

करीब आठ माह बाद आज जीएसटी परिषद की बैठक हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 43वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं। इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। इससे पिछली बैठक पांच अक्तूबर 2020 को हुई थी। इसलिए अहम है जीएसटी परिषद की बैठक कोविड-19 की दूसरी लहर से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। जनता पर महंगाई का बोझ भी बढ़ा है। ऐसे में वित्त मंत्री की अगुवाई में हो रही…

Read More