पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग के लिए राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु मदद मांगी। बनर्जी ने मोदी से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स, सिलेंडर तथा कोविड-19 से संबंधित दवाओं पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), सीमा शुल्क माफ करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि देश में और सामान्य तौर पर पश्चिम बंगाल में कोविड के मामलों में आयी अचानक वृद्धि के कारण मैं आपको बुनियादी ढांचे, उपकरण, चिकित्सा और ऑक्सीजन सहित एक चिकित्सा प्रणाली को बढ़ाने की…
Author: shivam kumar
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 15 मई तक लिए लॉकडाउन लगाया गया है. हालांकि, लोगों के द्वारा इसका सही से पालन नहीं किया जा रहा है. आज नागपुर के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया था. लोगों की भीड़ से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है. राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को कम करने की हर संभव कोशिश कर रही है लेकिन स्थिति वैसी ही…
सशस्त्र बलों के कमांडर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश में कोविड संकट के समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना में 400 पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्तियां 11 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर ’टूर ऑफ ड्यूटी’ योजना के तहत की जानी है। नियुक्तियां होने से देश के 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक रात के समय भी खुल सकेंगे, जिससे पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। रक्षा मंत्रालय ने 27 अप्रैल को पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए देश के 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को मंजूरी दी थी। इस पर मंत्रालय ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक को सेना चिकित्सा कोर से…
आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में शनिवार को पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में एक धमाके के दौरान कई मजदूरों की मौत हो गई और काफी संख्या में लोग लापता हैं। सुबग करीब 10 बजे कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में यह घटना हुई। इस विस्फोट में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारवालों को 10-10 लाख रुपये तथा घायलों की परिवजनों को 5 लाख रुपये की देने का एलान किया गया है। साथ ही आंध्र प्रदेश ने सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं और पांच दिन के अंदर रिपोर्ट जमा करने को कहा है। बता…
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 292 में से 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। पांच मई को खुद राज्य की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अब ममता बनर्जी के नए मंत्रियों को कल यानी सोमवार (10 मई) को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राज्य विधानसभा में सुबह 11 बजे होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे नवनिर्वाचित सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। कौन से विभाग का जिम्मा लेंगी सीएम इस बात पर हो रही चर्चा…
पटनाः लालू प्रसाद यादव जेल से आने के बाद आज दोपहर दो बजे वर्चुअल मीटिंग कर राजनीति में फिर से एंट्री करेंगे. हालांकि वे इसके पहले ट्विटर से एक्टिव भी थे. इस वर्चुअल मीटिंग में आरजेडी के विधायक, विधान पार्षदों के साथ साथ पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे. वे पार्टी से जुड़े लोगों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि सभी समय से शामिल हो जाएं. सभी विधायक-विधान पार्षदों के साथ साथ पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को निर्देश जारी किया है. कहा जा रहा है…
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी है। जिसे लेकर शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए 30 हजार करोड़ रुपये कुछ नहीं है। पूरे देश में एक वैक्सीन अभियान होना चाहिए, लेकिन केंद्र अभी नए संसद भवन, प्रधानमंत्री के आवास आदि पर 50000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। देश में कोरोना विस्फोट को देखते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले छह महीनों में कुछ काम नहीं किया, मंत्री पश्चिम बंगाल की सत्ता को जीतने के के इरादे से…
राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के बड़े खेल का खुलासा हुआ. इस पूरे मामले के तार लंदन से जुड़े हुए मिले. दिल्ली के व्यापारी नवनीत कालरा के साथ सांठ-गांठ करके करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया गया. इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. वहीं मामले की परतें खुलने के बाद फरार हुए नवनीत कालरा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पा रहा है. मुख्य आरोपी नवनीत कालरा को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच ने एक टीम को उसके पीछे लगा दिया है. हर संभावित ठिकाने पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी के…
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाये जाने का निर्णय किया है। फिलहाल, यह कर्फ़्यू 10 मई तक था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ हुई एक बैठक में कहा था कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जो भी ठोस कदम हैं, सरकरा उठा रही है। प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी प्रभावी है। इससे कहीं न कहीं कोरोना के संक्रमित मरीजों में कमी देखने को मिली है। इसके बाद शासन ने एक बार फिर आंशिक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाकर 17 मई की सुबह सात बजे तक के लिए कर दिया है। इसके पहले राज्य सरकार ने ऐसा 10 मई तक के…
सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सोनोवाल राजभवन पहुंचे और राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी को उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि गत 02 मई को विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद से भाजपा आठवें दिन भी अपने नए मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं कर पायी है। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल व डॉ. हिमंत विश्वशर्मा की शनिवार को पहले अलग-अलग बैठक हुई, उसके बाद दोनों असम नेताओं के साथ सभी नेताओं की बैठक हुई।…
देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मनोरंजन जगत की हस्तियां देश की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़ -चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए फंड रेजिंग का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विरुष्का के नाम से मशहूर इस कपल ने इस अभियान की शुरुआत दो करोड़ रुपये की राशि के योगदान के साथ की थी। इसके साथ ही दोनों ने लोगों से अपील की थी कि जितना हो…
