वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित जैविक बाजरा की पहली खेप डेनमार्क को निर्यात की जाएगी। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण एपीडा) उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड यूकेएपीएमबी) और निर्यातक कंपनी, जस्ट ऑर्गनिक के साथ सहयोग में, निर्यात के लिए किसानों से प्रसंस्कृत रागी फिंगर मिलेट) और झिंगोरा बर्नयार्ड मिलेट) खरीदा हैं। ये अनाज, यूरोपीय संघ के जैविक प्रमाणीकरण मानकों को पूरा करते हैं। एपीडा के अध्यक्ष एम अंगामुतु ने कहा, ”मोटा अनाज भारत का अद्वितीय कृषि उत्पाद हैं जिनकी वैश्विक बाजार में भारी मांग है।” उत्तराखंड में, मोटे अनाज की कई सामान्य…
Author: shivam kumar
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली को लेकर सियासत तेज हो गई है. एटा के कलेक्ट्रेट ऑफिस पर जनपद एटा के चारों विधायक, चुनाव प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित जिले के बीजेपी नेता धरने पर बैठ गए हैं. सत्ता पक्ष के आक्रोशित नेता और एमएलए ने जिला प्रशासन पर विपक्ष के साथ सांठगांठ कर बीजेपी के प्रत्याशियों को साजिश के तहत हराने का आरोप लगाया है. एटा डीएम ने धरने पर बैठे आक्रोशित सत्ता पक्ष के नेताओं और विधायकों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित नेता अपनी बात को लेकर जिद पर अड़े…
23 साल के पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की तलाश कर रही है. हत्या के इस मामले में कथित रूप से सुशील कुमार का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनके घर पर रेड मारी है. क्या है पूरा मामला? दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट की बात सामने आई थी, जिसमें एक 23 साल के पहलवान की मौत हो गई. अब 23 साल के पहलवान की मौत के मामले में सुशील कुमार का भी नाम…
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में फिर एक बार फिर संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घण्टे में आए ये मामले अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 4,12,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,10,77,410 हुई। 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है।…
मुंबई: पिछले साल सोनू सूद देशभर से पैदल पलायन करने को मजबूर हुए गरीब लोगों की मदद करने के लिए चर्चा में थे. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद सोनू सूद की सक्रियता फिर से देखने को मिल रही है. इस बार वो लोगों को अस्पताल में दाखिला दिलाने, लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने, प्लाज्मा और अन्य जरूरी दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध कराने में मशगूल हैं. ऐसे में आज चंद जरूरतमंद और परेशान लोग सोनू सूद के मुंबई में उनके घर तक पहुंच गये. मुंबई के आशिवारा इलाके में रहने वाले सोनू सूद के घर की इमारत के बाहर आज…
IPL 2021: आईपीएल 2021 में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को उसे स्थगित करने का फैसला लिया गया. इस सीजन आईपीएल में 29 मैच खेले गए, लेकिन कई ऐसे मुकाबले रहे, जिसने क्रिकेट के रोमांच को डबल कर दिया. चलिए जानते हैं उनके बारे में…. 1. चेन्नई बनाम मुंबई के बीच खेला गया आईपीएल 2021 का मैच नंबर 27 इस साल के सर्वश्रेष्ठ मैच में रहा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया आईपीएल 2021 का मैच नंबर 27. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉर्रिसन ने भारत से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने के अपने निर्णय का एक बार फिर बचाव करते हुए बुधवार को कहा कि इस निर्णय से कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने लगी है और यह कारगर साबित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इतिहास में पहली बार, अपने उन नागरिकों के देश लौटने पर हाल में रोक लगा दी है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया वापस आने से पहले भारत में 14 दिन बिताए हैं। सरकार ने धमकी दी है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालेां पर मुकदमा चलाया जाएगा और पांच साल…
मुम्बई, पांच मई बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को भाजपा सांसद सुजाय विखे पाटिल के विरूद्ध इस आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने से इनकार कर दिया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र अहमदनगर के वास्ते रेमडेसिविर दवा की बड़ी खेप अवैध रूप से हासिल की थी। रेमडेसिविर की कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए फिलहाल बड़ी मांग है। उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में न्यायमूर्ति रवींद्र वी घुग और न्यायमूर्ति भालचंद्र यू देबाद्वार की खंडपीठ ने इसके बजाय याचिकाकर्ताओं को संबंधित थाने जाने और वहां औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया।…
झारखंड में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच राज्य सरकार को ग्रामीण इलाकों में कोरोना के संक्रमण और उससे होने वाली मौत को लेकर चिंता सताने लगी है। इसे देखते हुए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बुधवार को सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया कि लौटने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को रैपिड एंटीजेंट टेस्ट( आरएटी) अनिवार्य रूप से करायें। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बावजूद उन्हें सीधा घर भेजने के बदले एक सप्ताह का क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाये। और घर रवाना करने के पहले भी टेस्ट हो। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के हिसाब से…
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत मई-जून 221 के दौरान लगभग 80 करोड़ पीडीएस लाभार्थियों को प्रति माह पांच किग्रा मुफ्त अनाज वितरित किए जाने के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. यह योजना पहले ही प्रभाव में आ चुकी है. पीएमजीकेवाई को इससे पहले 2020 में मई-जुलाई तक के तीन महीनों के लिए घोषित किया गया था. गरीबों पर कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव से निपटने की इस योजना को बाद में नवंबर, 2020 तक आगे बढ़ा दिया गया था. कोविड -19 की दूसरी लहर के मद्देनजर खाद्य मंत्रालय ने इस योजना को 1…
भारत चीन के संबंध ‘मुश्किल दौर’ से गुजर रहे हैं। हालांकि, देश में कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक सामान की आवाजाही में ढील देने के संदर्भ में हाल में सकारात्मक चर्चा हुई है। यह बात विदेशमंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कही।यहां आयोजित ऑनलाइन सत्र में भारत-चीन संबंधों और हाल में चीनी विदेशमंत्री वांग यी के साथ हुई चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने यह बात कही।उन्होंने कहा, ”पिछली वार्ता काफी हद तक कोविड-19 महामारी पर केंद्रित थी और मेरी चर्चा का विषय था कि कोविड-19 निश्चित रूप से कुछ बड़ा है और यह हमारे…
