इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई’ आने वाली ईद पर रिलीज होने वाली है. फिल्म को पिछले साल की ईद के मौके पर रिलीज होने थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. इससे सलमान खान के फैंस को काफी निराशा हुई. इस बार भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते सिनेमाघर पर लगी पाबंदियों के साथ रिलीज होगी. इसके साथ ही फिल्म जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होगी. इसके अलावा फिल्म अब यूएई के सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी और इसके…
Author: shivam kumar
कोरोना का कहर अब आईपीएल पर भी नजर आ रहा हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु के बीच सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कोलकाता के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसलिए आज का मैच रद्द करने का निर्णय लिया गया है। आईपीएल के 14वें सीजन के 30वें मैच में सोमवार को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और बेंगलुरु के बीच शाम 7.30 बजे मैच शुरू होना था।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के मौके पर मीडिया पेशेवरों को सच्चाई, निष्पक्षता और सटीकता जैसे पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति कटिबद्ध रहने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया ने सोमवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा, “प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी बहन-भाइयों को बधाई! स्वतंत्र व निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। महामारी के इस दौर में पत्रकार भी अग्रिम पंक्ति के योद्धा रहे हैं और उन्होंने प्रशंसनीय कार्य किया है।” उन्होंने कहा, सूचना क्रांति के युग में मीडिया पेशेवर विश्वसनीय और सत्यापित तथ्यों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि…
लॉकडाउन 06 मई तक बढ़ाने के बाद योगी सरकार कोरोना महामारी से निपटने में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला की है। वहीं, मेडिकल से लेकर पैरामेडिकल तक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी कोरोना के विरुद्ध मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। प्रदेश में कोविड के विरुद्ध युद्ध में जुटे सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हालत डंवाडोल हो गई है। 24-24 घंटे काम करने के बाद वे भी बिमार पड़ने लगे हैं। अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब स्वास्थ्यकर्मियों के हितों की ओर नजर दौड़ाई है और कोरोना महामारी से…
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्रशासित राज्य पुदुचेरी में विधानसभा के चुनाव नतीजे कांग्रेस और उसके शीर्ष परिवार की पेशानी पर बल डालने वाले हैं। खासकर, असम और केरल की हार इस बात का संकेत है कि आनेवाले दिनों में गांधी परिवार को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कहना गलत न होगा कि ये विधान सभा चुनाव नतीजे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की राह का रोड़ा साबित होंगे। राहुल के सिपहसालार रहे नाकाम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे ज्यादा असम और उसके बाद केरल को लेकर…
कोरोना का कहर अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर भी पड़ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दो खिलाड़ियों के कोरोना से संक्रमित होने के कारण आज शाम केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मैच स्थगित कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर हैं। इन दोनों के अलावा सभी खिलाड़ियों के कोविड-19 टेस्ट नकारात्मक आए हैं। आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए आधिकारिक ग्रीन चैनल के माध्यम से आईपीएल बायो-बबल को…
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली है, जिनमें से कई सीटों की जमकर चर्चा हो रही है। नंदीग्राम के संग्राम में ममता को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी बीजेपी खेमे में हीरो बनकर उभरे हैं। इसके अलावा एक आम महिला चंदना बाउरी के विधानसभा पहुंचने की भी जमकर चर्चा की जा रही है। एक दिहाड़ी मजदूर की पत्नी 30 वर्षीय चंदना बाउरी के विधानसभा पहुंचने की कहानी से हर कोई हैरान है। बाउरी ने 4,000 वोटों से तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट संतोष कुमार मंडल को मात दी है। एक झोपड़ी में रहकर गुजर…
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार टीकाकरण के तीसरे और सबसे बड़े फेज को शुरू करने जा रही है. इसमें 18-45 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन आज से शुरू किया जाएगा. दिल्ली के लगभग 90 लाख लोग इस कैटेगरी में वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र होंगे. टीकाकरण अभियान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 77 स्कूलों में वैक्सीनेशन बूथ सेटअप किए गए हैं. प्रत्येक स्कूल में पांच-पांच वैक्सीनेशन बूथ होंगे. एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने लाभार्थियों की ज्यादा से ज्यादा संख्या…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों की सबसे ख़ास बात, मुख्यमंत्री इदापड्डी पलानिस्वामी की अगुआई में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) का प्रदर्शन अच्छा रहा है. पिछले एक दशक से प्रदेश में शासन कर रही पार्टी ने सत्ता विरोधी लहर के बावजूद जैसा प्रदर्शन किया उससे राजनीतिक पर्यवेक्षक पलानिस्वामी की तारीफ़ करने को मजबूर हो गए, क्योंकि ये पलानिस्वामी ही थे जिन्होंने अपने अकेले दम पर पार्टी के लिए प्रचार अभियान चलाया था. वहीं उन्हें चुनौती देने वाले उनके विरोधी डीएमके के चुनाव अभियान को एमके स्टालिन, कनिमोई और उदयनिधि मिलकर चला रहे थे. लेकिन, इस समय तमिलनाडु के…
कार में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन है. इसके अलावा ये इंजन मैन्युअल, MT, IVT, IMT और DCT गियर बॉक्स से लैस है. Hyundai ने अपनी थर्ड-जेनरेशन i20 को पिछले साल नंवबर में लॉन्च किया था, उस समय इसकी कीमत 6.80 लाख रुपये से लेकर 11.18 लाख रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा था. लेकिन इस कार को खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी. अगर आप हुंडई की पॉप्युलर हैचबैक कार i20 को खरीदने की सोच…
नई दिल्ली देश की 13 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने एक साझा बयान में केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना के प्रचंड वेग को देखते हुए सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। इस बयान पर सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे सहित 13 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। तेरह विपक्षी दलों के नेताओं ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कोरोना संक्रमण के अभूतपूर्व रूप से बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में व्यापक स्तर पर मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करें। एक संयुक्त बयान में उन्होंने केंद्र से सभी अस्पतालों और…
