नयी दिल्ली, एक मई भारत को शनिवार को रूस से स्पूतनिक वी वैक्सीन की 1.5 खुराक की पहली खेप मिली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में कहा कि हैदराबाद सीमा शुल्क ने रूस से आयातित कोविड-19 वैक्सीन की खेप की निकासी की प्रक्रिया तेजी से निपटायी। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने कहा कि रूसी वैक्सीन की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप हैदराबाद पहुंच गई है। रूस ने 11 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पूतनिक वी को मंजूरी दी थी। इसके बाद सितंबर में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ)…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने एक बार फिर भयानक रूप ले लिया है और पूरा देश इसके खिलाफ जंग लड़ रहा है. इस मुश्किल वक्त में कई खिलाड़ी सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं. इस बार भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और कुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने सबका दिल जीत लिया है. हार्दिक ने देश के ग्रामीण इलाकों में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है. मदद के लिए आगे आए हार्दिक और कुणाल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक (Hardik Pandya) ने इस बात का…
अगर आप कोई सेकेंड हैंड बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको बाइक खरीदने का कोई अनुभव नहीं है तो हो सकता है आप बाइक खरीदते वक्त ठगी का शिकार हो जाएं. लोग पुरानी मोटरसाइकिल खरीदते वक्त सिर्फ लुक और कितनी चली है इस बात पर ध्यान देते हैं. बाइक की सही से जांच-पड़ताल नहीं करना कई बार आपको परेशानी में डाल सकता है. कई बार सस्ते के चक्कर में आपकी सेकेंड हैंड बाइक चोरी भी हो सकती है. जिससे आपको पुलिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. ऐसे में सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले आपको कुछ बातों…
अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने अभिनेता पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी सनी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में सनी फैंस को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के टिप्स देती नजर आ रहीं हैं। सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि अगर कामयाब शादी चाहते हैं तो इन 5 टिप्स…
ipl 2021 mumbai indians vs chennai super kings live cricket score update mi vs csk live : आईपीएल 2021 में आज आईपीएल की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच मैच होना है. आज के मैच में एक तरफ होगी एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स यानी सीएसके की टीम उनके सामने होगी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम. मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. आज का मैच दोनों टीमों के लिए…
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को झूठी बहादुरी नहीं दिखाने को लेकर चेताया और कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं उपचार दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।मंत्रालय ने कहा, ” हम थके हुए हो सकते हैं लेकिन वायरस नहीं।” हालात से निपटने के लिए सभी के सहयोग का आह्वान करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने लोगों से अपने घरों में ऑक्सीजन सिलेंडर का भंडार नहीं करने की अपील की।उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ” हम इस झूठी बहादुरी को भी महसूस कर रहे हैं कि कोरोना कुछ नहीं है,…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदियों का ऐलान किया है. ANI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, बार, जिम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बंद कर दिया गया है. सिर्फ बाजार और हाट को सुबह और शाम की पाली में खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए भी सीमित अवधि दी गई है. सुबह के समय सात बजे से 10 बजे तक बाजार और हाट खुलेंगे, जबकि शाम को 3 से 5 बजे…
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में एक आर्मी अफसर के घर हुआ। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से की और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री प्राप्त करने के बाद वह मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने के लिए मुंबई आ गईं। उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर कलेक्शन 2007 के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गईं ।इसके बाद अनुष्का कई…
देश में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मदद का हाथ बढ़ाया था और इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी इस मुश्किल घड़ी में भारत की मदद करने की अपील की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत में बढ़ते कोरोना महामारी और इससे उत्पन्न संकट को देखते हुए कोविड 19 फंडरेजर की शुरुआत की थी और लोगों से अपील की थी कि वह भारत की मदद के लिए आगे आये। प्रियंका और निक के इस अपील के बाद उनके कई फैंस ने मदद का हाथ…
भारतीय नौसेना ने कोविड संकट के दौरान ’ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च किया है। मिशन पर तैनात किये जाने वाले युद्धपोत लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण की शिपमेंट का काम करेंगे। इसी अभियान के तहत नौसेना के दो जहाज बहरीन के मनामा बंदरगाह पहुंच चुके हैं जो ऑक्सीजन लेकर मुंबई लौटेंगे। आईएनएस जलाश्व को बैंकॉक और आईएनएस ऐरावत को सिंगापुर तक इसी तरह के मिशन पर भेजा गया है। नौसेना प्रवक्ता विवेक मधवाल ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए चल रहे राष्ट्रीय मिशन ’ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च किया गया है। इस मिशन के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को तरल…
वैश्विक महामारी कोरोना में जो लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं उन पर जरुरी नहीं है कि आक्सीजन की कमी हो गई है। ऐसे में चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी भी मरीज को आक्सीजन देने से परहेज करना चाहिये। अपने से आक्सीजन लगाना मरीज के लिए अत्यंत खतरा साबित हो सकता है। इसके साथ ही वर्तमान में जो भय का वातावरण बना हुआ है उससे शहरवासी बाहर आएं और आक्सीजन की किसी भी प्रकार से कमी नहीं है। जिस मरीज को जितनी आवश्यकता होगी उनको चिकित्सक पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन देकर उनका बेहतर इलाज करेंगे। यह बातें…
