Author: shivam kumar

 देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या ढाई लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,53,21,089 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1761 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,80,530 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 20,31,977 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,31,08,582…

Read More

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की।   डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के निलवाया के जंगलों में मंगलवार तड़के डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। नक्सली की शिनाख्त निलवाया के मल्लापारा निवासी कोसा मुचे के तौर पर हुई है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दाैरान जवानों ने मौके से नक्सली…

Read More

अहमदाबाद: कारोना संक्रमण की डरावनी खबरों के बीच एक उम्मीद भरी खबर आई है। गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐसी आयुर्वेदिक दवा तैयार की गई है जो रेमडेसिविर से तीन गुनी कारगर है। दावा किया जा रहा है कि इससे कोरोना के मरीज महज 4 दिन में ही ठीक हो जा रहे हैं। ये दवा इसे गुजरात की शुक्ला अशर इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ये एक लिक्विड दवा है। इस दवा को 21 अलग-अलग पौधों से तैयार किया गया है। आयुर्वेद शास्त्र के मुताबिक इन पौधों से लिए गए तत्व सुरक्षित और प्रभावी हैं। ये दवा वैक्सीनेशन के बाद…

Read More

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि पिछले एक साल में कोविड मैनेजमेंट के जरिए हमने दो अहम बातें… दवा और दवाओं के लिए समय… सीखी हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप मरीजों को बहुत जल्दी या फिर बहुत देरी से दवाईयां देते हैं, तो इसका असर घातक हो सकता है. आपने यदि पहले दिन ही उसे दवाओं का कॉकटेल दे दिया, तो इससे मरीज की मौत हो सकती है या फिर कई गुना हानिकारक हो सकता है.’ कोरोना के इलाज में कुछ हद तक कारगर मानी जा…

Read More

बिग बॉस 14 ‘ की कंटेस्टेंट रह चुकी अभिनेत्री राखी सावंत की माँ इन दिनों अस्पताल में कैंसर की जंग लड़ रही हैं। राखी ने हाल ही में अपनी मां के कैंसर से ग्रस्त होने की बात फैंस को बताई थी।राखी की माँ का इलाज चल रहा है और इस मुश्किल घड़ी में राखी और उनकी माँ की मदद के लिए आगे आये है बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान। आज राखी की माँ का ऑपरेशन होना है, लेकिन माँ के ऑपरेशन थियेटर में जाने से पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह और उनकी माँ…

Read More

कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर आज रात 10 बजे से आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। केजरीवाल ने कई कड़े नियमों का एलान किया। प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की चौथी वेब आई है। 25 हजार केस आए हैं। इससे हमारा हेल्थ सिस्टम तनाव में है। उल्लेखनीय है कि राजधानी…

Read More

पुणे, 19 अप्रैल जानी-मानी फिल्म निर्देशक एवं लेखिका सुमित्रा भावे का फेफड़ों संबंधी बीमारियों के कारण यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। फिल्म निर्देशक सुनील सुख्तनकर ने यह जानकारी दी। मराठी सिनेमा और रंगमंच की मशहूर हस्ती भावे पिछले दो महीने से फेफड़ों संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। भावे के साथ पिछले 35 साल से काम कर रहे सुख्तनकर ने कहा कि भावे ने सोमवार की सुबह महाराष्ट्र के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भावे को उनके बेहतरीन काम के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने…

Read More

देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या पौने तीन लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 73 हजार 810 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,50,61,919 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1619 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,78,769 तक पहुंच गई है। सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 19,29,329 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,29,53,821…

Read More

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिला के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या कर दी। मामले में एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने  घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह मड़कम अर्जुन और ताती हड़मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। नक्सलियों ने दोनों युवकों की हत्या कर शव  चिंतलनार एवं जगरगुंडा के बीच मिलमपल्ली  के सड़क पर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।मृतकों का नाम मड़कम अर्जुन एवं ताति…

Read More

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों ने कोरोना की जंग जीती है। अब यह खबर सामने आई है कि कोरोना से ठीक होते ही बॉलीवुड का यह फेमस लव बर्ड साथ में कुछ दिन वेकेशन एंज्वॉय करने लिए निकला है। रिपोर्ट्स के अनुसार देश में फैले कोरोना महामारी के बीच दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं।…

Read More

मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी कोरोना मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में शनिवार देर रात ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 6 कोविड मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती मरीज ऑक्सीजन का प्रेशर कम होते ही तड़पने लगे। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। शहडोल मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में शनिवार रात करीब 12 बजे ऑक्सीजन का प्रेशर कम हो गया। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की तकलीफ बढ़ गई और स्टाफ में ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरातफरी मच गई। मेडिकल प्रबंधन ऑक्सीजन की सप्लाई…

Read More