PNB Fraud Case: भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी जल्द भारत आएगा। यूनाइटेड किंगडम के गृहमंत्री ने नीरव के प्रत्यपर्ण को मंजूरी दे दी है। इससे पहले लंदन की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मोदी के प्रत्यपर्ण पर सहमति जताई थी। वहीं उसके सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। साल 2018 में वह भारत छोड़कर फरार हो गया था।नीरव मोदी फिलहाल लंदन के वंड्सवर्थ जेल में बंद है। प्रत्यपर्ण से बचने मोदी ने कई बहाने बनाए हैं। उन्होंने कोर्ट…
Author: shivam kumar
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के बावजूद छठे, सातवें और आठवें चरण के चुनाव प्रचार पर रोक लगने की संभावना नहीं दिख रही। शुक्रवार अपराह्न राज्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर में हुई सर्वदलीय बैठक में इसी बात के संकेत मिले हैं। सभी प्रतिनिधियों की बातें सुनने के बाद आयोग की ओर से जो संकेत मिले हैं उसमें चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराने की योजना पर ही बल दिया गया है। आयोग के सूत्रों ने बताया है कि ना तो चुनाव प्रचार पर रोक लगेगी और ना ही आठ चरणों में कोई कटौती होगी।…
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी के निर्देश दिए। इस अवधि में केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाएं ही संचालित होंगी। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। कोविड के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। भरण/पोषण भत्ता के पात्र लोगों की सूची अपडेट कर ली जाए।…
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को एम्स अस्पताल व ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों की समस्याएं भी सुनी और कमियों को दूर करने के भी निर्देश जारी किए। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले साल के अनुभव के साथ हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है, अनुभव भी पर्याप्त है और टेस्टिंग की सुविधा के साथ इलाज की सुविधा भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल भले ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय के महत्व बल दिया। उन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता, संभावित उपयोग, आवाजाही तथा आयात संबंधित विषयों पर अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें उचित निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने समीक्षा के दौरान कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन की उपलब्धता और अगले 15 दिन में होने वाले उपयोग की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री को इन राज्यों में जिला स्तर तक की स्थिति से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री को…
कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनिया भर में टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच फाइजर के प्रमुख ने गुरुवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में कहा कि टीकाकरण के 12 माह के भीतर लोगों को उनकी कंपनी की वैक्सीन की तीसरी डोज की आवश्यकता पड़ सकती है। सीईओ अल्बर्ट बोरला ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस के विरुद्ध वार्षिक टीकाकरण की जरूरत हो सकती है। सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘हमें यह देखने की जरूरत है कि अनुक्रम क्या होगा, और कितनी बार हमें ऐसा करने की जरूरत है, जो कि देखा जाना बाकी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक…
गुजरात में कोरोना की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। वर्तमान में, हर दिन 7 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं और 70 से अधिक मौत हो रही हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले 3 लाख, 75 हजार के करीब हो गए हैं। इस स्थिति का उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है। गुजरात में गुरुवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 8 हजार,152 पहुंच गई। पूरे देश में यह आंकड़ा दो लाख के पार कर गया है। गुजरात सरकार टास्क फोर्स के सदस्य और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वी एन शाह ने बताया कि गुजरात में…
कोलकाता, 16 अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोलकाता में साइंस सिटी शुक्रवार से लेकर 15 मई तक दर्शकों के लिए बंद रहेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ”देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात को देखते हुए साइंस सिटी, कोलकाता 15 मई 2021 तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगी।” इससे पहले, कोरोना वायरस के कारण 16 मार्च 2020 को साइंस सिटी को बंद…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के खिलाफ सरकार की विफल होती रणनीतियों को लेकर केंद्र पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने समस्या को समझा नहीं बस आनन-फानन में फैसले किए, जिसका नतीजा है कि स्थिति भयावह हो गई है। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से निपटने की दिशा में गलत रणनीति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ।’ इससे पहले भी राहुल ने कोरोना के…
देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 17 हजार 353 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,42,91,917 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1185 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,74,308 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 15,69,743 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,25,47,866 मरीज…
कोविड प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल इसके लिए बेहतर स्थान हो सकता है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा…
