भारतीय रिजर्व बैंक ने बिहार के एक सहकारी बैंक पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना नोटबंदी के दौरान केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) पर जारी निर्देशों और चलन से हटाये गये रुपये को बदलने से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है। सरकार ने नवंबर 2016 में 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की। आरबीआई ने नोटों को बदलने को लेकर दिशानिर्देश और समयसीमा जारी की थी। केंद्रीय बैंक ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने बिहार अवामी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर नोटबंदी के…
Author: shivam kumar
हरिद्वार कुंभ मेले में तीसरे शाही स्नान के लिए आने वाले सभी भक्तों से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को खास अपील की है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि शाही स्नान के लिए कुंभ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. इसके तहत भक्तों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही हाथों को सेनेटाइज करने जैसे जरूरी निर्देशों का पालन करना जरूरी है. उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने शाही स्नान के लिए आने वाले सभी…
कोरोना संक्रमण की लगातार तेज हो रही रफ्तार ने जॉब सेक्टर पर भी प्रतिकूल असर डालना शुरू कर दिया है। सिर्फ दो सप्ताह में ही देश में बेरोजगारी दर में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ये जानकारी एक निजी रिसर्च फर्म सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने अपने ताजा आंकड़ों के जरिये दी है। देश में कोरोना का संकट बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां शुरू हो गई हैं। इसके बावजूद कोरोना का संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से एक बार फिर पिछले साल…
देशभर में कोविड-19 की वजह से फैलने वाली महामारी एक बार फिर तेजी से पांव पसार रही है। इसको देखते हुए कई राज्यों ने आंशिक तौर पर कोरोना लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। कुछ और राज्यों ने कहा है कि हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। ऐसे में कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि लॉकडाउन की स्थिति में कारोबारियों को नुकसान होता है, इसलिए सरकार उन्हें भी मुआवजा दे। वित्त मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों भेजा पत्र कैट ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
बिजनेस डेस्कः वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में शुद्ध अप्रत्यक्ष कर संग्रह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 12.3 प्रतिशत बढ़कर 10.71 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो संशोधित अनुमान से अधिक है। वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 9.54 लाख करोड़ रुपए था, जिसमें जीएसटी, सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क शामिल हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के संशोधित अनुमान (आरई) में 9.89 लाख करोड़ रुपए के संग्रह का लक्ष्य तय किया गया था। वर्ष 2020-21 में केंद्र का शुद्ध जीएसटी संग्रह 5.48 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि सीमा शुल्क से 1.32 लाख करोड़…
रांची। झारखंड में कोरोना का भयावह रूप दिखने लगा है। संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ मृतकों के भी आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते सोमवार को कोरोना के चलते 19 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2366 नए मामले सामने आए, जिनमें रांची से 787 संक्रमित मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के 370 मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की 13,933 हो गई है। 19 मृतकों में से रांची और धनबाद के 8-8, जमशेदपुर के 2 और लोहरदगा का एक व्यक्ति शामिल है। सोमवार को बोकारो में 91, चतरा में…
फुकुशिमा परमाणु प्लांट के दूषित जल को प्रशांत महासागर में बहाने के जापान सरकार के फैसले से इस क्षेत्र के देशों में गहरी चिंता पैदा हो गई है। चीन और दक्षिण कोरिया ने इस पर अपना विरोध खुल कर जताया है। इन देशों को एतराज इस बात पर भी है कि जापान ने ये फैसला एकतरफा ढंग से ले लिया। इस मामले में आसपास के देशों को भरोसे में लिया गया, जबकि इसका बुरा असर उन सभी देशों पर पड़ेगा। 2011 में आए भूकंप और सुनामी के कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र नष्ट हो गया था। परमाणु बिजली बनाने…
मंगलवार से चैत्र नवरात्री की शुरुआत के साथ ही हिंदू कैलेंडर के अनुसार नववर्ष का भी आगमन हो गया है और इसके साथ ही पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में आज अलग -अलग नामों से गुड़ीपड़वा, उगादी, बैशाख और विशू जैसे तमाम पर्व भी मनाये जा रहे हैं। त्योहारों के इस खास मौके पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने फैंस को खास अंदाज में बधाई दी हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्विटर पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- ‘सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है! यह नया साल (उगादी, गुड़ी पड़वा आज मनाया जाता है)…
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती राकांपा प्रमुख शरद पवार की सेहत में सुधार है। मंगलवार को उनके भतीजे व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उनसे मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। अजित पवार ने बताया कि अगले दो दिन में राकांपा प्रमुख को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। शरद पवार की सोमवार को पित्ताशय की सर्जरी की गई थी। अजित पवार और उनकी पत्नी ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं को बताया कि सर्जरी के बाद शरद पवार की तबीयत ठीक हो रही है।…
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार के सात साल के कार्यकाल को देश की अर्थव्यवस्था के लिए निराशाजनक बताया है। आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार के सात सालों को मुद्रास्फीति में वृद्धि, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट तथा रुपये व शेयर बाजार में गिरावट के लिए जाना जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को ट्वीट कर एक माह पूर्व सात साल पूरा करने वाली भाजपा नीत राजग सरकार के फैसलों और नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि पिछले…
रूस की स्पूतनिक- वी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद अब कोरोना की दूसरी वैक्सीन को भी अनुमति देने की कवायद तेज हो गई है। वैक्सीन मंजूरी के लिए गठित नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप (एनईजीवीएसी) की बैठक में लिए गए इस फैसले को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस 23वीं बैठक की अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने की। कमेटी में निर्णय लिया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपात इस्तेमाल की सूची में मौजूद वैक्सीन को भारत में सशर्त आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी जा सकती है। इनमें अमेरिका, यूके,जापान में…
