Author: shivam kumar

अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन आयात करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जल्दी ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी करने के लिए मैपिंग प्रणाली की शुरुआत करने का भी फैसला लिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को कोरोना पर गठित एम्पावरर्ड ग्रुप-2 की बैठक की गई जिसमें कोरोना प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन उत्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में देश के दूरदराज इलाकों में 100 अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड से…

Read More

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने अपनी उन फिल्मों का जिक्र किया है जो सिनेमाघरों में 50 से 100 हफ्तों तक चली थीं। बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है,जिसमें वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बिग बी ने गॉगल्स भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए उन्होंने लिखा-”1970 का दशक .. और उस साल जब 50…

Read More

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चार चरण के लिए मतदान किया जा चुका है. वहीं बुधवार को 17 अप्रैल को होने जा रहे 45 विधानसभा सीटों का चुनाव प्रचार खत्म हो गया . पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एबीपी न्यूज से बात की. इस बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई सवालों के सधे हुए जवाब दिए और ममता बनर्जी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर हमला बोला. सवाल-1- स्मृति जी आप जहां जा रही फर्राटेदार बंगाली में लोगों से बात कर रहीं, खुद को बंगाल की बेटी कहती…

Read More

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने गुजरात में हेरोइन की तस्करी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश  किया है। एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड के संयुक्त अभियान में आठ पाकिस्तानी नागरिक को 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी भावेश रोजिया और द्वारका स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ पाकिस्तान के नागरिक समुद्री रास्ते से ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। कोस्ट गार्ड की मदद से एटीएस ने देर रात इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सतर्क टीम ने नूह नाम की एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय…

Read More

वर्तमान में गुजरात में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कमी के बाद भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के सूरत में पांच हजार इंजेक्शन बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेस नेता ने सरकार की घोषणा का उल्लंघन करने के लिए भाजपा अध्यक्ष पाटिल के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने नवसारी विधायक और गुजरात भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत आर पाटिल के खिलाफ गुरुवार को गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पाटिल के खिलाफ 36 पेज की गैर-प्रकटीकरण याचिका में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर…

Read More

झारखंड के मधुपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है. पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. बुधवार को जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की. इसकी तस्वीर सामने आते ही बवाल शुरू हो गया है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इसको लेकर इरफान अंसारी पर जमकर हमला बोला और विवादास्पद बयान तक दे डाला. दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस तरह काबा में गैर मुस्लिम प्रवेश नहीं कर सकता है, ठीक इस तरह बैद्यनाथ मंदिर गैर हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता है. उन्होंने बैद्यनाथ मंदिर में इरफान…

Read More

महेश भट्ट देश के पोपुलर फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. उनके बयानों और विचारों ने अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है. 1998 में सिमी ग्रेवाल से एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने अपनी दूसरी शादी के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने उस पर रिएक्ट किया. महेश भट्ट ने खुलासा किया था कि उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट और बच्चे, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट, सोनी राजदान के साथ उनकी शादी से खुश नहीं थे. सोनी राजदान ने पहले यह कहते हुए रिएक्ट किया था कि शुरुआती नाराजगी थी. सोनी ने कहा…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी है।  शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, ” नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण व समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की भूमि हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को ‘हिमाचल दिवस’ की शुभकामनाएं। देवभूमि ऐसे ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे व सभी प्रदेशवासी स्वस्थ व सशक्त हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।”  उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल 1948 ई. को हिमाचल प्रदेश राज्य का निर्माण किया गया था। उस समय प्रदेश भर को चार जिलों में बांटा गया और पंजाब हिल स्टेट्स…

Read More

 गुरुवार से शुरू हुए बांग्ला नववर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं दी हैं। पोइला बैशाख से बंगाल में नववर्ष की शुरुआत होती है। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बांग्ला व अंग्रेजी भाषा में ट्वीट कर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देकर उनकी समृद्धि की कामना की है। बता दें कि बंगाली कैलेंडर के अनुसार बैशाख महीने से नए वर्ष की शुरुआत होती होती है। पोइला बौइसाख यानी बैशाख का पहला दिन। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, असम और आसपास के राज्यों में पहला बैशाख के उत्सव का…

Read More

देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो लाख 739 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,40,74,564 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1038 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,73,123 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 14,71,877 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 1,24,29,564 मरीज स्वस्थ हो…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार द्वारा विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की स्थिति यह है कि पहले वो विपक्ष को गलत साबित करते हैं लेकिन आखिर में जीत आपकी ही होगी। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दूसरे देशों के टीकों को भी मंजूरी दिए जाने की मांग की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया था। हालांकि बीते…

Read More