Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर): जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में बीते 24 सितंबर को हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में बिहार के पटना व समस्तीपुर और पश्चिम बंगाल के रानीगंज से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों की नई और स्पष्ट तस्वीरें जारी करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कुल 6 लाख रुपये (प्रत्येक पर 2 लाख रुपये) के इनाम का ऐलान किया है। 23 किलो सोना और 43 लाख कैश ले उड़े थे…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने अब झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। इससे पहले रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत ने 5 सितंबर को एल. खियांग्ते की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इससे पहले 3 सितंबर को दोनों पक्षों…

Read More

सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड मशीनें अस्पतालों में पड़ीं, मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा -मुकेश कुमार सिंह लातेहार (आजाद सिपाही)। लातेहार जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक जांच मशीनें स्थापित की गयी हैं। लेकिन इन मशीनों के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को इनका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन और विभिन्न सीएचसी में उपलब्ध करायी गयी अल्ट्रासाउंड मशीनों के संचालन को लेकर…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय की जगह ली है। वहीं सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुताबिक…

Read More

नई दिल्ली: गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने इसे 1 अक्टूबर को असाधारण राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया। राष्ट्रपति की मंजूरी 17 सितंबर को दी गई थी। इसके साथ ही गुजरात उत्तराखंड के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है, जिसने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कानून बनाया है। हालांकि, गुजरात में UCC के प्रावधानों को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार को नियम तैयार कर अधिसूचित करने होंगे। इसके…

Read More

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के पायलट-इन-कमांड कैप्टन स्मित मच्छर को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार या उपयुक्त नागरिक सम्मान देने की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके साहस, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण को सम्मानित करने की अपील की है। FIP के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान विमान में गंभीर घटना हुई। संगठन के पत्र में दावा किया गया है कि कॉकपिट में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर गंभीर रूप से…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। फ्लाइट में को-पायलट के कथित हमले में घायल हुए स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि मुश्किल वक्त में वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हनुमान जी ने उनकी जान बचाई। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने जाना कैप्टन स्मित का हाल प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की शुरुआत में कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्मित के साहस, सूझबूझ और मुश्किल परिस्थिति में संयम…

Read More

नई दिल्ली/देहरादून: भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने हिमालयी और आसपास के राज्यों से संरक्षित धान की 9,172 पारंपरिक किस्मों का विस्तृत अध्ययन किया है। अध्ययन में 1,906 किस्में जैपोनिका समूह की मिली हैं, जबकि 6,375 किस्में इंडिका और 891 किस्में मिश्रित प्रकार की पाई गईं। शोधकर्ताओं के अनुसार, जैपोनिका समूह की कुछ किस्मों में मौजूद विशेष आनुवंशिक गुण भविष्य में इंडिका और जैपोनिका के बीच संकरण कर नई धान किस्मों के विकास के लिए उपयोगी हो सकते हैं। यह अध्ययन ICAR, नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (NBPGR) और सहयोगी संस्थानों के वैज्ञानिकों ने किया है। शोध 28 सितंबर 2026 को…

Read More

बेंगलुरु: कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव अधिकारियों ने Form-7 के कथित बड़े पैमाने पर दाखिल किए जाने को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) वी. अनबुकुमार ने अधिकारियों से कहा है कि चुनावी फॉर्म में जानबूझकर गलत जानकारी या घोषणा करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए। हालांकि, कार्रवाई से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच करना जरूरी होगा। Form-7 को लेकर क्या है विवाद? Form-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में किसी नाम को शामिल किए जाने पर…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। राजघाट पर PM मोदी ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। गांधी जयंती…

Read More

रांची: रांची में 18 वर्षीय युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में एक महिला का एंगल सामने आया है। आरोप है कि महिला ने अपनी बेटी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की बात कहकर युवक को गाड़ीखाना चौक बुलाया। युवक महिला की मदद के लिए एक हजार रुपये लेकर पहुंचा था, लेकिन इसी दौरान उसके साथ मारपीट कर उसे अगवा कर लिया गया। बाद में युवक को ओरमांझी टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के नजदीक घायल हालत में बरामद किया गया। मामले को लेकर युवक के पिता भूपेंद्र कुमार सिंह ने रांची के कोतवाली थाना में प्राथमिकी…

Read More