Author: shivam kumar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी के नाम का ऐलान समाजवादी पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, दोनों अधिकृत उम्मीदवार बुधवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक…

Read More

रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र की सेल सिटी सोसाइटी में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक डी-4 ब्लॉक की नौवीं मंजिल की रेलिंग पर जा चढ़ा। युवक काफी देर तक रेलिंग पर ही मौजूद रहा और नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नौवीं मंजिल की रेलिंग पर चढ़ा युवक बताया गया कि युवक शाम करीब सात बजे डी-4 ब्लॉक की नौवीं मंजिल की रेलिंग पर पहुंच गया था। ऊंचाई पर युवक को इस तरह खड़ा देख सोसाइटी के लोगों…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मनातू प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया पर दी गई धमकी बताया जा रहा है कि BDO और CO को सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी गई। पुलिस अब धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और…

Read More

रांची/कोलकाता। कथित GST घोटाले और फर्जी इनवॉइस के जरिए वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई फर्जी GST बिल और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच के तहत की गई। कई ठिकानों पर एक साथ पहुंची ED की टीम ED की कार्रवाई झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर की गई। इससे पहले भी एजेंसी ने इस मामले में रांची, जमशेदपुर और कोलकाता समेत कई जगहों पर तलाशी ली थी। जांच एजेंसी फर्जी कंपनियों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से…

Read More

मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलनकारियों, किसानों और मजदूरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद का पलामू में असर देखने को मिला। मेदिनीनगर के रेड़मा चौक पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान तीर-धनुष लेकर भी आंदोलनकारी सड़क पर पहुंचे। रेड़मा चौक पर लगाया जाम सुबह से ही आंदोलनकारी रेड़मा चौक पर जुटने लगे थे। संख्या बढ़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर और लेटकर रास्ता रोक दिया। इससे चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग…

Read More

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्वी सिंहभूम के पारा शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें सेवा से हटाने और मानदेय रोकने के आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने संबंधित पारा शिक्षकों को अप्रैल 2025 से बकाया मानदेय का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। हाई कोर्ट के फैसले से पारा शिक्षकों को राहत जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में पारा शिक्षकों की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मामला उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रमाण पत्रों को लेकर उठे विवाद से जुड़ा था। अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई के बाद संबंधित पारा शिक्षकों ने…

Read More

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी मारा गया। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी। सेना के मुताबिक कोराग, यूसमर्ग के आम इलाके में “ऑप कोराग” के तहत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने चुनौती दी तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की अहम बैठक होनी है। बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों की हालिया रिपोर्टों के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। बैठक में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। उनकी पार्टी का प्रतिनिधित्व सांसद हरेंद्र मलिक और मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की…

Read More

।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।। बरवाडीह। दुर्गा पूजा को लेकर बरवाडीह में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। आदिशक्ति महाबीर मंदिर पूजा समिति इस वर्ष श्रद्धालुओं को एक बार फिर अनूठी और आकर्षक थीम का दीदार कराने की तैयारी में जुट गयी है। इस बार पूजा पंडाल को प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। पंडाल का निर्माण बंगाल से पहुंचे कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पंडाल के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा भी बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है।पंडाल में दक्षिण भारतीय द्रविड़ वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के हरमू स्थित हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में अरगोड़ा थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। पुलिस ने किशोर को बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी हेहल इलाके का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की देर शाम काले रंग के स्प्रे से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोती गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच…

Read More

रांची: झारखंड को देश के प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी और इनोवेशन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से RMZ Infrastructure के प्रेसिडेंट दीपक छाबड़िया ने उनके कांके रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की。 इस महत्वपूर्ण बैठक में रांची में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने और नई तकनीकों में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की कार्ययोजना पर विस्तृत मंथन हुआ। 2029 तक क्रियाशील होगा IT पार्क, 20 हजार को पहले चरण में नौकरी प्रस्तावित योजना के तहत…

Read More