टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने को सही माना है। आज कोर्ट ने टाटा संस के पक्ष में फैसला देते हुए साइरस मिस्त्री को दोबारा कंपनी का चेयमैन नियुक्त करने के नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के फैसले को पलट दिया। 17 दिसंबर 2019 को एनसीएलएटी ने अपने फैसले में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा बहाल करने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसी याचिका पर आज…
Author: shivam kumar
बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने इस बार चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस मामले में दोषी युवकों को लिए वेब सीरीज मिर्जापुर और इसकी निर्माता कंपनी के मालिक फरहान अख्तर को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है हरियाणा के फरीदाबाद में हुए चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वहीं बुधवार को फरीदाबाद के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने निकिता तोमर हत्याकांड के मामले के मुख्य दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया…
देश में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित लोगों के आंकड़े दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सब के बावजूद कई ऐसे लोग हैं, जो इस खतरनाक महामारी के दौर में लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों पर अभिनेत्री पूजा भट्ट जमकर भड़की और ट्वीट कर खरी खरी सुनाई हैं। पूजा भट्ट ने लिखा-‘कृपया लोग मास्क लगाएं और कोविड-19 के सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। इस वायरस को लेकर हम जितना सोच रहे हैं यह उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। हमारी…
अभिनेता अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपनी मां मोना कपूर को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को गुजरे 9 साल हो गए हैं। उनकी बरसी पर अर्जुन कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक हंसती हुई तस्वीर शेयर की है। साथ ही अर्जुन ने भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है। अर्जुन ने लिखा-‘9 साल गुजर चुके हैं, ये ठीक नहीं है ना.. मैं आपको मिस करता हूं वापस आ जाओ ना मां प्लीज। मैं अपकी फिक्र करना मिस करता हूं, अपने फोन में…
चार बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ और ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी थलाइवी का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं उनकी फिल्म ‘तेजस’ भी काफी चर्चा में है। हाल ही में कंगना ने फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह अपने काम पर वापस लौटने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही जैसलमेर के लिए रवाना होंगी और वहां ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू करेंगी। जैसलमेर रवाना होने से पहले कंगना…
एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण,अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। फिल्म में आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आयेंगी,जबकि जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम और राम चरण अल्लूरी सीतारामाराजू के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से सीता के किरदार में अभिनेत्री आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी करने के बाद, मेकर्स ने सुपरस्टार राम चरण के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले फिल्म से उनका नया लुक जारी किया है।फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म से राम चरण नए लुक को…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बंगाल में सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रचार पर जोर लगा रखा है। पहले चरण के लिये प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को पुरुलिया के बाघमुंडी क्रिकेट मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। सभा में ममता बनर्जी और कम्युनिस्टों पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने पुरुलिया में आजसु उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगा। अमित शाह ने कहा कि दीदी, कब तक रोकेगी? दो मई को दीदी को हटा दें, तीन मई से हर गरीब…
राजधानी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में गुरुवार को कैदी की मेडिकल जांच के लिए लाए पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई, जिसमें एक बदमाश मारा गया। मुठभेड़ के बीच कुलदीप उर्फ फजा नाम के अपराधी को बदमाश भगाने में सफल हो गए। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग का सदस्य कुलदीप मान उर्फ फजा को पुलिस की तीसरी बटालियन की एक टीम गुरुवार दोपहर करीब 12.24 बजे जीटीबी अस्पताल में लेकर आई थी, जहां उसकी मेडिकल जांच होनी थी। अस्पताल में ही उसके…
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के भारत बंद के कारण पंजाब और हरियाणा में 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में रेलवे ने 4 शताब्दी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का एलान किया गया है। किसानों की ओर से प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की गई है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिनों की यात्रा पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। वे ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें बांग्लादेश आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 से 27 मार्च को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर बांग्लादेश की यात्रा पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस से जुड़े समारोह में भाग लेंगे। यह समारोह बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी पर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान…
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। सेना के अनुसंधान और रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति को सीने में तकलीफ महसूस होने पर यहां लाया गया। डॉक्टरों ने राष्ट्रपति का नियमित परीक्षण किया और अब वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से बात की है। उन्होंने राष्ट्रपति हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की कामना की।
