Author: shivam kumar

बहुचर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तौसीफ और रेहान को दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया और उन्हें नीमका जेल भेज दिया। दोनों को निकिता की हत्या व साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था।  निकिता पक्ष के वकील एदल सिंह रावत का कहना है कि आरोपितों को उम्रकैद की सजा दी गई है, जबकि तौसीफ और रेहान को हत्या, साजिश रचने व विवाह के लिए अपहरण की कोशिश का दोषी ठहराया गया था। तौसीफ को अवैध…

Read More

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। आरपीआई  नेता आठवले ने मुलाकात के बाद कहा कि मैंने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की ओर से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग के लिए एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री पर लगा आरोप एक गंभीर मामला है। महाराष्ट्र सरकार के हटने तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। अठावले के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस पर विचार करेंगे। आठवले ने…

Read More

बॉलीवुड में कोरोना महामारी पूरी तरह से अपने पैर पसार चुकी है। बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। बुधवार को फिल्म अभिनेता आमिर खान के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रमेश तौरानी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। रमेश तौरानी ने लिखा-‘मैं जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं और बीएमसी को सूचित किया है। मैं सभी सावधानियों का पालन कर रहा हूँ और ठीक होने के लिए…

Read More

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंक 27 मार्च से 29 मार्च के बीच शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। दरअसल 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने और रविवार को अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे जबकि सोमवार 29 मार्च को होली की छुट्टी है। इसके बाद 30 मार्च मंगलवार को बैंक खुलेंगे। 31 मार्च बुधवार को बैंकों में आम लोगों के लिए कामकाज होगा लेकिन वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से सरकारी विभागों का काम देखने वाले कुछ शाखाओं…

Read More

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी का कमबैक हो गया है और यह महामारी एक बार फिर से देश में तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी इस महामारी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बॉलीवुड से आये दिन किसी न किसी कलाकार के कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं और ये मामले पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल में अभिनेता रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी,  सिद्धांत चतुर्वेदी ,कार्तिक…

Read More

टेलीविजन जगत में संस्कारी बहू के नाम से मशहूर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अक्षरा यानी हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वह लगातार अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकनी अवतार में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों हिना काफी हॉट लग रही हैं । फैंस को उनका ये सेक्सी अवतार काफी पसंद आ रहा है और वे हिना खान की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टेलीविजन…

Read More

बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने  इस बार चर्चित  निकिता तोमर हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और  इस मामले में दोषी युवकों को लिए वेब सीरीज मिर्जापुर और इसकी निर्माता कंपनी के मालिक फरहान अख्तर को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है  हरियाणा के फरीदाबाद में हुए चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वहीं बुधवार को फरीदाबाद के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने निकिता तोमर हत्याकांड के मामले के मुख्य दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, एक आरोपी  को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया…

Read More

देश में जैसे -जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे -वैसे इसका असर एक बार फिर से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ना शुरू हो गया है। हाल ही में पुलकित सम्राट और राणा दग्गुबत्ती की हिंदी वर्जन रिलीज डेट को पोस्टपोन करने के बाद अब सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी की आगामी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की भी रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है।  यह फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी,लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की रिलीज…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बंगाल में सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रचार पर जोर लगा रखा है। पहले चरण के लिये प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को पुरुलिया के बाघमुंडी क्रिकेट मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। सभा में ममता बनर्जी और कम्युनिस्टों पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने पुरुलिया में आजसु उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांगा। अमित शाह ने कहा कि दीदी, कब तक रोकेगी?  दो मई को दीदी को हटा दें, तीन मई से हर गरीब को…

Read More

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। आरपीआई  नेता आठवले ने मुलाकात के बाद कहा कि मैंने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की ओर से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग के लिए एक ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री पर लगा आरोप एक गंभीर मामला है। महाराष्ट्र सरकार के हटने तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। अठावले के मुताबिक राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस पर विचार करेंगे। आठवले ने…

Read More

प्रदेश के भारत-पाकिस्तान सीमा से लगते श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना इलाके में बुधवार रात हुए एक बड़े हादसे में तीन जवानों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में पांच जवान झुलसे भी हैं जिन्हें ट्रामा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की 330 आरडी के पास बुधवार आधी रात के करीब सेना की एक जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस जिप्सी में बठिंडा (पंजाब) की 47 यूनिट के जवान सवार थे जो युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे। दुर्घटना होते ही जिप्सी में…

Read More