Author: shivam kumar

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को गंभीर चिंता का विषय मानता है। महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, गुजरात और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़े हैं। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि महाराष्ट्र और पंजाब गंभीर चिंता का विषय है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में ही 28 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं, पंजाब में 2254 मामले सामने आए हैं। इसी तरह देश के अन्य छह राज्य व संघ शासित प्रदेश…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखीमपुर जिला के बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव, माधवदेव का वंदन करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस के महाजोट को महाझूठ करार दिया। मोदी ने कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों के कार्यों को गिनाते हुए स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, शौचालय, बिजली और संस्कृति आदि के क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने चाय श्रमिकों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वर्षों में कांग्रेस ने चाय श्रमिकों की मजदूरी को 100 रुपये तक भी नहीं कर…

Read More

 महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जिलाधिकारी रवींद्र जगताप ने 26 मार्च से 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। जिलाधिकारी ने जिले के संबंधित अधिकारियों को लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का कठोरता से पालन कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी जगताप ने बुधवार को बीड़ में पत्रकारों से कहा कि पिछले 10 दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसे नियंत्रित करने के लिए जिले में लॉकडाउन के अलावा कोई मार्ग शेष नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सभी…

Read More

लद्दाख की वादियों में आखिरी परीक्षण के दौरान खरे उतरे स्वदेशी लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) आखिरकार लम्बे इन्तजार के बाद सशस्त्र बलों के बेड़े का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। सरकार ने एचएएल को 12 एलयूएच का पहला ऑर्डर दे दिया है. जिसमें क्रमशः छह-छह हेलीकॉप्टर सेना और वायुसेना को मिलेंगे। पहला ​हेलीकॉप्टर अगले साल अगस्त तक मिलेगा और बाकी​ स्वदेशी हल्के हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति 2022 तक होगी। इसी के साथ अब वायुसेना के बेड़े से चीता हेलीकॉप्टरों को रिटायर करने का रास्ता साफ हो गया है।   भारत और चीनी सेनाओं के बीच सैन्य गतिरोध के बीच हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 19 अगस्त, 2020 को दो स्वदेशी लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर लद्दाख की वादियों में उड़ान…

Read More

 सैन्य बलों के प्रमुख ​​सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने बुधवार सुबह भारतीय ​​तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ ​​राष्ट्र को समर्पित किया​।​​ आयोजन चेन्नई में कोस्ट गार्ड के महानिदेशक के. नटराजन ​​की उपस्थिति में  सम्पन्न हुआ।तटीय सुरक्षा बढ़ाने वाला यह ​छठा स्वदेशी अपतटीय गश्ती जहाज है। उसकी ‘पट्टिका’ और नाम बोर्ड ‘वज्र’ का ​​​​औपचारिक रूप से अनावरण ​होते समय राष्ट्रगान की धुन ने मौजूद नौसैनिकों को गर्व से भर दिया​​। ​इस जहाज को स्वदेशी तौर पर लार्सन एंड टुब्रो शिप बिल्डिंग लिमिटेड ​ने डिजाइन और निर्मित किया ​है।​ ​सात अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में छठा​ जहाज ‘वज्र​’​ अत्यधिक परिष्कृत नेविगेशन और संचार प्रणालियों के साथ सुसज्जित है।​ जहाज में मुख्य हथियार के रूप में एक 30 मिलीमीटर​ की बंदूक ​लगाई गई…

Read More

जस्टिस एनवी रमन्ना देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस एसए बोब्डे ने जस्टिस रमन्ना के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। कानून मंत्री रविशंकर शंकर प्रसाद ने चीफ जस्टिस एसए बोब्डे को पत्र लिखकर पूछा था कि 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। दरअसल, इस साल 23 अप्रैल को जस्टिस एस ए बोब्डे अपने पद से रिटायर होंगे। जस्टिस एनवी रमन्ना सुप्रीम कोर्ट के जजों के बीच जस्टिस बोब्डे के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ जज हैं जो अगले चीफ जस्टिस होंगे।

Read More

सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की मौत के से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) को गहरा झटका लगा था क्योंकि एक समय था जब दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और शादी करना चाहते थें। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन ये सुशांत के एक दिन ऐसा आया जब टीवा का यह खूबसूरत जोड़ा हमेशा के लिए जुदा हो गया। बता दें कि साल 2016 तक अंकिता सुशांत के साथ थीं। सुशांत से शादी करने के लिए अंकिता ने छोड़ दी थी Bajirao Mastani वहीं सुशांत के गुजर जाने के इतने महीनों बाद…

Read More

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सभी मंदिर में हमें परम्परागत कपड़ों को पहन कर ही जाना चाहिए. पहले के समय में लोग धोती कुर्ता, साड़ी या कुर्ता पायजामा पहन कर मंदिर में जाते थे, लेकिन आजकल बदलते समय के साथ मंदिर में जाने वाले परिधान में भी बदलाव देखने को मिलता है. अब मंदिर में जीन्स, टी शर्ट, टॉप और मिडी पहन कर जाने का चलन देखने को मिलता है, पर किसी-किसी मंदिर में इन वस्त्रों को लेकर आपत्ति उठती रहती है. अब एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है. बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर में मंदिर प्रशासन ने सख्त…

Read More

सरकार ने कहा है कि 14वें वित्त आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। मोदी सरकार के इस फैसले से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री,वाईएस जगनमोहन रेड्डी जैसे नेताओं को बड़ा झटका लगा है। समय समय पर ये नेता अपने राज्यों के लिए विशेष दर्जा की मांग करते रहे हैं। लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को विकास…

Read More

OTT प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि वह सभी मामलों की एक साथ सुनवाई की मांग पर विचार करेगा. यह मांग केंद्र सरकार ने की है. केंद्र का कहना है कि सभी मामलों को एक साथ सुप्रीम कोर्ट में सुना जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में OTT प्लेटफॉर्म पर निगरानी और नियंत्रण के लिए स्वायत्त संस्था के गठन की मांग की गई है. इसी सुनवाई के दौरान केंद्र ने जानकारी दी कि इसी तरह की याचिकाएं कई हाई कोर्ट में…

Read More

 हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) की पहचान किसी बॉलीवुड सिलेब्स से कम नहीं है, जिनके मंच पर आते ही फैंस पागल हो जाते हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में जब किसी डांसर या सिंगर का जिक्र होता है तो सबसे पहले सपना चौधरी का नाम ही ध्यान आता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हरियाणवी इंडस्ट्री में सपना के अलावा भी कई ऐसी डांस हैं जो इन दिनों करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसी ही डांसरर आरसी और छम्मा तिवारी हैं, जिनके ठुमके देख फैंस भी पागल हो जाते हैं। इन दोनों डांसरों…

Read More