इस साल ईद पर बड़ा धमाका होने वाला हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ की ईद पर रिलीज की घोषणा के बाद अब जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2 ‘ को भी फिल्म के मेकर्स नेईद पर ही रिलीज किये जाने का फैसला लिया हैं। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत इस फिल्म में जॉन अब्राहम डबल रोल में होंगे। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ इसी साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने बुधवार को फिल्म का नया पोस्टर ट्विटर पर साझा करते हुए दी। जॉन अब्राहम…
Author: shivam kumar
झुंझुनू की पोक्सो कोर्ट ने बुधवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को घटना के 26 दिन के भीतर फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस तरह का कृत्य तो कोई पशु भी बच्चे के साथ नहीं करता है। कोर्ट ने इन वारदातों के पीछे नशा और पोर्नोग्राफी को कारण मानते हुए सरकार को इस दिशा में कदम उठाने के लिए लिखने का फैसला लिया है। पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश जैन ने सजा सुनाते हुए कहा कि सुनवाई के दौरान तुम्हारे अंदर एक बार भी…
बेंगलुरु से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-469 में बुधवार को उड़ते विमान में एक महिला का प्रसव कराया गया। महिला का सुरक्षित प्रसव कराकर उसे जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर एयरपोर्ट के ओएसडी रतन सिंह ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से सुबह 5.45 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरी थी, जो जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह में 08.05 बजे लैंड हुई। इस बीच फ्लाइट में एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई। विमान में मौजूद एक चिकित्सक शुभाना नाजिर ने महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए विमान के क्रू मेम्बर की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल नहीं रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिस्सा नहीं लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व निर्धारित चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल हुईं। जिस वक्त बैठक चल रही थी, उस समय ममता पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक में ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास कहीं भी लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को एक साल से ज्यादा हो रहा है। भारत के लोगों ने कोरोना का जिस प्रकार सामना किया है, वह उदाहरण के रूप में प्रस्तुत है। आज देश में 96 प्रतिशत से ज्यादा मामले रिकवर हो चुके हैं। मृत्यु दर में भी भारत सबसे कम दर वाले देशों में है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के…
ग्वालियर एयर बेस से लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 बाइसन विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में आईएएफ ने ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता को खो दिया। वायुसेना ने दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान ने आज सुबह ग्वालियर एयर बेस से लड़ाकू प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ रन के दौरान ही यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत हो गई। वायुसेना ने दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। पिछले 18 महीनों में कुल 3 मिग-21 क्रैश हो चुके हैं।…
फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बर्थडे से एक दिन पहले यानी 14 मार्च की शाम अभिनेत्री ने फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर दोस्तों और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी की। इसके बाद आलिया ने अपने जन्मदिन को कपूर परिवार के साथ सादगी से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी लगाई हैं। इस तस्वीर में आलिया ब्लैक कलर की ऑउटफिट में नजर आ रही हैं।इस तस्वीर में उनके साथ उनकी माँ एवं अभिनेत्री सोनी राजदान, अभिनेता रणबीर कपूर…
अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का टीजर जारी करते हुए ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा की है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ इलियाना डिक्रुजा और निकिता दत्ता मुख्य भूमिका में होंगी। ‘द बिग बुल’ में अभिषेक हर्षद मेहता के किरदार में नजर आएंगे। निर्माता अजय देवगन ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर साझा किया है। टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड से अजय देवगन के दमदार डायलॉग से होती है। वह कहते हैं -‘छोटे घरों में पैदा होनेवालों को अक्सर बड़े सपने…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चेहरे’ का नया पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर में इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने ट्विटर पर फिल्म के इस नए पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘आज ईमानदार वह है जिसकी बेईमानी पकड़ी नहीं गई,और बेगुनाह वह है जिसका जुर्म पकड़ा ना गया हो ।#चेहरे ट्रेलर आ रहा है 18 मार्च को! देखिये ‘चेहरे’ सिनेमाघरों में 9 अप्रैल को!’ फिल्म के इस नए पोस्टर में इमरान हाशमी काफी सीरियस, थोड़े से डरे हुए और रहस्य्मयी…
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में भी गूंजा। विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने सदन में इस मसले पर समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से बयान जारी करने की मांग की। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से बैंकों का कामकाज ठप पड़ गया है। ऐसे में व्यापारियों और दुकानदारों को साथ आम जनता भी खासी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो हड़ताली कर्मचारियों से बात करें और दो…
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के निजीकरण की आशंकाओं को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय रेल का निजीकरण नहीं होगा और यह भारत सरकार की ही रहेगी। रेलमंत्री ने लोकसभा में वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन विनियोग मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की बजट में रेल परियोजनाओं की हवा-हवाई घोषणा होती थी। उसे जमीन पर नहीं उतारा जाता था। रेलमंत्री ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार ने रेलवे को भविष्य के लिए तैयार करने को लेकर नेशनल रेलवे प्लान 2030…
