अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमारा फोन कहीं गिर जाता है या फिर चोरी हो जाता है. फोन चोरी होने के बाद हमें डेटा से लेकर कॉन्टैक्ट्स को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसके चोरी होने के बाद हम पुलिस में रिपोर्ट कराते हैं फोन मिलने के कम ही चांस होते हैं. आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपना फोन ट्रेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं खास टिप्स एंड ट्रिक्स. Anti Theft Alarm अगर आपको अपने फोन के चोरी होने का डर है तो सबसे पहले आप फोन में एंटी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के टीकों को लेकर अनेक लोगों के मन में पैदा हो रहीं आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद टीकों को मंजूरी दी गयी है और हमें इन पर विश्वास करना चाहिए. हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि देश-दुनिया में बहुत सारे लोगों के मन में आशंका है कि कोरोना वायरस का टीका आने वाले समय में नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा? उन्होंने कहा, ”भारत में जिन दो टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सिन को इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है, वे…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को 4,960 एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए शुक्रवार को भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ अनुबंध किया है। इन गाइडेड मिसाइलों की कीमत 1,188 करोड़ रुपये है। मिलन 2टी मिसाइल का इस्तेमाल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी फौज के बंकरों को नष्ट करने के लिए किया गया था। मजबूत पाकिस्तानी बंकरों को वायर गाइडेड मिलान मिसाइल ने बखूबी तबाह किया था। दुश्मन सेना की टैंक रेजीमेंट का मुकाबला करने के लिए तीसरी पीढ़ी की यह मिसाइलें कारगर होंगी। रक्षा मंत्रालय की अधिग्रहण विंग ने 1,188 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय सेना को 4,960 मिलन-2टी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीएमएम) की आपूर्ति के लिए डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग भारत डायनामिक्स लिमिटेड के साथ एक…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जल्द ही वाराणसी वाया अंबिकापुर और जयपुर के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू की जायेंगी। विमानन सूत्रों के अनुसार विमानन कंपनियां रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से और अधिक सेवाएं शुरू करने की संभावना तलाश रही हैं।इसी के तहत रायपुर से वाराणसी और जयपुर के लिए सेवा शुरू करने की उम्मीदें बढ़ी हैं। पिछले दिनों एक विमानन कंपनी के प्रतिनिधि भी इस संबंध में रायपुर दौरे पर आए थे। ट्रैवल एजेंट फेडरेशन आफ इंडिया (टाफी) के छत्तीसगढ़ चैप्टर के चेयरमैन रमन जादवानी ने बताया कि इन क्षेत्रों के लिए हवाई सेवा शुरू करने को विमानन कंपनियों को पत्र लिखा…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एकबार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार 726 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,14,331 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,370 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 2,71,282 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,10,83,679 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.25 प्रतिशत हो गया…
बहन रितिका की आत्महत्या से बेहद दुखी हैं फोगाट बहनें खेल। भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat) और गीता फोगाट (Geeta Phogat) अपनी ममेरी बहन रितिका फोगाट (Ritika Phogat) की आत्महत्या (Suicide) पर बेहद दुखी हैं। गीता फोगाट (Geeta Phogat) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “भगवान मेरी छोटी बहन मेरे मामा की लड़की रितिका की आत्मा को शांति दे। मेरे परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। रितिका बहुत ही होनहार पहलवान थी पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है, हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने केंद्र सरकार से ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर न्यूज मीडिया को लेकर नया कानून बनाने की मांग की है. न्यूज 18 से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियां भारत की न्यूज मीडिया से खबरों के आने वाले राजस्व को साझा करें. सुशील मोदी ने कहा, ‘मैंने इस मुद्दे को संसद में उठाया है. मीडिया उद्योग अपने सेटअप और कर्मचारियों पर बड़ी राशि खर्च करता है. वह विश्वसनीय समाचार प्रसारित कर रहा है फिर भी लाभ गूगल कमा रहा है.’ उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने…
पिछले साल की तरह इस बार भी होली का त्योहार ऐसे समय में आ रहा है जब एक बार फिर से कोरोना वायरस महामारी का खतरा बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार भी पहले की तरह होली का त्योहार फीका चला जाएगा क्या? कैसे मनाएं होली कुछ लोगों में मन में ये भी सवाल आ सकता है कि होली में रंगों से खेलने से कोरोना का कितना खतरा है? ‘आकाशवाणी समाचार’ के अनुसार, एम्स भोपाल के निदेशक,…
इतिहास के पन्नों में दर्ज कई दूसरी तारीखें जिस तरह अपने समय की कुछ खास कहानियों को बयां करती हैं, 18 मार्च का इतिहास भी इस लिहाज से कुछ अलग है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का मोड़ अहम हो या फिर भारत में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन, 18 मार्च इन घटनाक्रमों का साक्षी रहा है। रॉलेट एक्टः 18 मार्च 1919 को रॉलेट एक्ट पारित किया गया। इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इस नये कानून के जरिये भारतीय नागरिकों के अधिकारों को कुचलने का सुनियोजित पड्यंत्र किया गया। ब्रिटिश हुकूमत ने 1917 में न्यायाधीश सिडनी रौलट…
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एकबार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 871 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,14,74,605 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,216 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,52,364 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,10,63,025 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.41 प्रतिशत हो गया…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर भारतीयों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने में ‘बुरी तरह से विफल’ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह अच्छी बात है कि भारत ने वैक्सीन के 5.9 करोड़ डोज निर्यात किए लेकिन देश में सिर्फ तीन करोड़ खुराक ही लोगों को मिल सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो मांग पर टीकाकरण की अनुमति दें। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिंदबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन के सही वितरण प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे…
