हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। कृषि कानूनों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिर गया। 88 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 45 वोटों की जरूरत थी। सदन में चर्चा से पहले भाजपा, कांग्रेस व जजपा ने व्हिप जारी कर सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पांच मार्च को सत्र की शुरुआत के समय कृषि कानून…
Author: shivam kumar
पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में जीत का भरोसा जताया। तकरीबन एक वर्ष बाद हुई संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से कोरोना टीकाकरण से लोगों को जोड़ने और टीकाकरण की व्यवस्था कराने की सलाह दी। संसद भवन परिसर में बुधवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई । कोरोना महामारी के कारण तकरीबन एक वर्ष बाद इस बैठक का आयोजन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडू, केरल और पुडुचेरी…
कांग्रेस पार्टी से एक के बाद एक नेताओं के छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा। इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की घोषणा के साथ दिए बयान में उन्होंने कहा कि वह पार्टी की केरल इकाई में चल रही गुटबाजी से नाराज हैं। चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीसी चाको के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा, “मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था।…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक बैठक दल की बैठक में आज उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के नाम का चयन हुआ है। कुछ ही देर में राज्य भवन पार्टी के 10 नेताओं का दल मिलने जायेगा। आज चार बजे शपथ ग्रहण ग्रहण आयोजित होगा। इस मौके पर तीरथ ने कहा कि विश्वास पर खरा उतरूंगा। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्येवक्षक…
नौसेना के 14वें प्रमुख रहे एडमिरल विजई सिंह शेखावत ने बुधवार सुबह मुंबई में स्वदेशी स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस करंज को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया।युद्धपोत निर्माता मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने परियोजना पी-75 के तहत इस तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी का निर्माण किया है। इस परियोजना की दो स्कॉर्पीन पनडुब्बियां कलवरी और खंडेरी पहले ही नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। 2022 तक तीन अन्य पनडुब्बियां भी नौसेना को सौंप दी जाएंगी। आईएनएस करंज में सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्च्ड एंटी-शिप मिसाइल दागने की क्षमता है। यह सटीक निशाना लगाकर दुश्मन की हालत खराब कर सकती है। सारे समुद्री परीक्षण पूरे होने के बाद पिछले माह 15 फरवरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स…
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर विपक्षी पार्टियों के हंगामे की वजह से राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। संसद के दोनों सदनों को कल तक के लिए स्थगित करने से पहले भी दो बार कार्यवाही प्रभावित हुई। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत पूर्व की भांति सामान्य समय (11 बजे) हुई। हालांकि शुरुआत से ही दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में विपक्षी पार्टियों के नेता पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विषय पर चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान राज्यसभा…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सनाओं की प्रशंसा की है। चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति को लेकर उन्होंने भारतीय सेना को 2 प्वाइंट 5 फ्रंट पर युद्ध के लिए सक्षम बताया है। ट्वीट में 2.5 फ्रंट के जिक्र से राहुल गांधी का मतलब चीन और पाकिस्तान से सीमा पर चुनौती के दो मोर्च के साथ आंतरिक स्तर पर आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसे सुरक्षा खतरे से निपटना आधा मोर्चा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सीमा पर दो तरफ से घुसपैठ का सामना करने के अलावा हमारे जवान नक्सलवाद जैसी आंतरिक सुरक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को त्रिपुरा में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए इसे ‘डबल इंजन’ की सरकारों (केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार) का कमाल बताया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं है वहां गरीबों, किसानों और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए चल रही योजनाओं का कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है। जबकि त्रिपुरा को मजबूत करने के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ दोनों देशों के बीच ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा में…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चेहरे’ का टीजर 11 मार्च को रिलीज किया जायेगा। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी ने खुद सोशल मीडिया पर दी। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘चंद चेहरे, हजारों राज। हर चेहरा कुछ कहता है, बहुत कुछ छुपाता हैं। असली चेहरा 30 अप्रैल , 2021 को सिनेमाघर में सामने आएगा। चेहरे का टीजर 11 मार्च को आ रहा हैं!’फिल्म ‘चेहरे’ एक मिस्ट्री -थ्रिलर फिल्म हैं। इस फिल्म में अमिताभ रिटायर्ड वकील वीर सहाय की भूमिका में हैं, जबकि इमरान…
बॉलीवुड के मशहूर युवा अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इसकी जानकारी खुद रणबीर कपूर की माँ व अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर रणबीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वह सेल्फ क्वारंटीन हो गये हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं।’ नीतू कपूर की इस पोस्ट के बाद फैंस रणबीर कपूर के जल्द…
अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता ताहिर राज भसीन की आगामी फिल्म ‘लूप लपेटा की रिलीज डेट तय हो गई हैं। यह फिल्म इसी साल 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में तापसी सावी और ताहिर सत्या के किरदार में नजर आएंगे।’लूप लपेटा’ एक कॉमेडी -थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने मंगलवार को कर दी है। इसकी जानकारी तापसी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक छोटा सा टीजर शेयर करते हुए दी। इस टीजर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- सावी और सत्या से मिलने के लिए अपनी कमर कस लीजिए।…
