प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे। इससे पहले वे कुल 12 बार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुके हैं। कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) 2021 के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार ग्रहण करेंगे। ‘सेरावीक कॉन्फ़्रेंस-2021’ सम्मेलन एक मार्च से चल रहा है। शुक्रवार को सम्मेलन का आख़िरी दिन है। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ‘सेरावीक कॉन्फ़्रेंस-2021’ को संबोधित भी करेंगे। इस सम्मेलन के वक्ताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स और सऊदी कंपनी अरामको…
Author: shivam kumar
देश में निर्माण क्षमताओं की बढ़ोतरी से रोजगार सृजन को भी काफी बढ़ावा मिलता है। भारत इसी अप्रोच के साथ तेज़ी से काम करना चाहता है। इस सेक्टर में हमारी सरकार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक के बाद एक कई सुधार कर रही है। देश का बजट और देश के लिए पॉलिसी मेकिंग सिर्फ सरकारी प्रक्रिया न रहे, देश के विकास से जुड़े हर स्टेक होल्डर्स का इसमें इफेक्टिव एंगेजमेंट हो। इसी क्रम में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर, मेक इन इंडिया को ऊर्जा देने वाले आप सभी महत्वपूर्ण साथियों से चर्चा हो रही है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को…
गुजरात के केवड़िया में चल रहे कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान तीनों सेनाओं के साथ साझा मिलिट्री विजन तैयार किया जाएगा। इसका मकसद भविष्य में देश के सामने आने वाली चुनौतियां का थलसेना, वायुसेना और नौसेना द्वारा साथ मिलकर सामना करने की रणनीति तैयार करना है। रक्षा मंत्रालय के सचिवों के साथ तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स के ‘ब्रेन-स्टोर्मिंग’ सम्मेलन में दूसरे दिन शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को सुबह केवड़िया पहुंच गए हैं। सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ पहले ही वहां मौजूद हैं। कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का यह चौथा संस्करण है जो दिल्ली…
कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड में जंगली हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। हाथियों ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला जबकि एक अन्य को बुरी तरह घायल कर दिया। मंगलवार की रात जयनगर प्रखंड के कटिया निवासी ईंट भट्ठे में काम करने वाले एक मजदूर सुरेश भुइयां (35 ) की मौत हाथी द्वारा कुचल देने से हो गयी। वहीं साहिद अंसारी (25 ) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को आज तड़के जब इस घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और मुआवजा की मांग को लेकर शव को उठाने…
झारखण्ड विधानसभा सत्र के चौथे दिन बुधवार को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया। बजट में 91270 करोड़ रुपये के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 4900 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान किया गया है।पिछला बजट 86370 करोड़ का था। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में दावा किया है कि बजट में कृषि, रोजगार और गांव पर फोकस किया गया है। बुधवार को बजट सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने पंद्रह मिनट बाद ही भाजपा विधायकों के हंगामे की…
देश भर में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण तेजी से आगे बढ़ रहा हैे। इस क्रम में बुधवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी स्वाति कोविंद भी थीं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को चलाने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों और और प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से कोरोना टीका लगवाने की भी अपील की। उल्लेखनीय है कि कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत यह प्रावधान है कि 60 साल से…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में मिली सफलता को कृषि सुधार कानूनों पर किसानों की मुहर करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि तालुका पंचायत और जिला पंचायतों में भाजपा को मिली सफलता का अर्थ है कि ये किसानों के वोट हैं और किसान कृषि सुधारों के साथ हैं। वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव सम्पन्न हुए हैं। पिछले सप्ताह 6 नगर निगमों के चुनाव हुए, जिनमें भाजपा ने 6 के 6 नगर निगम पिछली बार से अधिक बहुमत…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाना एक ‘गलती’ थी। इस बात को स्वयं उनकी दादी ने भी स्वीकार किया था। राहुल गांधी ने कहा है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य से वह बिल्कुल अलग स्थिति थी, क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया। अमेरिका के कोर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ एक चर्चा में राहुल गांधी ने यह बात कही। यह बात तब आई, जब…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने आपातकाल के बयान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता माफी मांगते थक जाएंगे, लेकिन उनके गुनाहों की गिनती खत्म नहीं होगी। राहुल गांधी ने अर्थशास्त्री कौशिक बसु के साथ एक बातचीत में यह स्वीकार किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आपातकाल लगाने का फैसला एक भूल थी। कांग्रेस की विचारधारा ऐसा करने की अनुमति नहीं देती है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस भूल को उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी…
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. एक कार्यक्रम में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के सवालों का जवाब देते हुए सहवाग ने बताया कि जब वह पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते थे तो पाकिस्तानी खिलाड़ी उनसे गाने सुनने की फरमाइश करते थे. आप भी जानिए ये दिलचस्प किस्सा. गांगुली ने सहवाग को दिखाया उनका वायरल वीडियो दरअसल एक कार्यक्रम में सौरव गांगुली ने कहा, ”लोग कहते हैं कि आपकी (सहवाग) बल्लेबाजी में इतना आत्मविश्वास था कि आप सीटी भी बजाते थे, गाना…
तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने हत्या के मामले में एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है. वहीं अब पुलिस मुर्गे को कोर्ट में पेश करेगी. इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला. मंदिर में चल रही थी मुर्गों की लड़ाई दरअसल 22 फरवरी को जगतियाल जिले के येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों को लड़वाया जा रहा था. लड़ाई के दौरान एक मुर्गे ने 45 साल के टी. सतीश पर हमला कर दिया. इस हमले में सतीश की मौत हो गई. उनकी मौत…
