त्रिपुरा में पहले जहां कमीशन और करप्शन के बिना कोई भी काम मुश्किल था, आज वहां लोगों के खाते में पैसे पहुंच रहे हैं। जिस राज्य को हड़ताल कल्चर ने वर्षों पीछे कर दिया था, अब वह राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मैत्री सेतु’ पुल उद्घाटन करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि जिस राज्य को हड़ताल कल्चर ने वर्षों पीछे…
Author: shivam kumar
दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि आजादी के 100वें साल तक यानी 2047 तक दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर पहुंचाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सिसोदिया ने 69 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कहा कि हमारा मकसद दिल्लीवासियों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराना है। इसके लिए सरकार लगातार जन लाभकारी योजनाओं पर काम कर रही है। इसी क्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में नित नये प्रयोग किये जा रहे हैं। वित्त मंत्री…
कोलकाता में पूर्वी रेलवे के कोयलाघाटा दफ्तर में सोमवार को भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में फायर ब्रिगेड के चार और आरपीएफ के एक जवान के साथ कोलकाता पुलिस के एक एएसआई और लिफ्ट मैन शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद देररात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है।राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा भी की है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारी सुजीत बोस ने मीडिया को बताया कि हादसे में अब…
दुनिया भर के राम भक्तों और भारतीय संस्कृति को योगी सरकार ऐतिहासिक अवसर देने जा रही है. रामायण विश्व महाकोश का प्रथम संस्करण प्रकाशन के लिए तैयार हो गया है. जानकी नवमी के मौके पर (शनिवार) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐतिहासिक संस्करण का विमोचन करेंगे. पहले संस्करण का अंग्रेजी भाषा में विमोचन बताया जा रहा है कि, इस मौके पर विदेश मंत्रालय के अपर सचिव डा. अखिलेख मिश्र समेत देश और दुनिया के कई विद्वान भी मौजूद रहेंगे. वहीं, गोमती नगर के संगीत नाटक अकादमी परिसर में संत गाडगे प्रेक्षा गृह में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ…
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। उनकी कई फिल्में कतार में है, जिनमें उनकी एक देशभक्ति फिल्म ‘तेजस’ भी शामिल है। इस फिल्म में कंगना एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में हैं। कंगना अपनी इस फिल्म में एक भारतीय वायुसेना अधिकारी के किरदार में दिखने वाली हैं। फाइटर पायलट के रोल में खुद को ढ़ालने के लिए कंगना लगातार कठिन मेहनत कर रही हैं। इसके साथ ही वह…
टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेत्री गौहर खान के पिता का जफर अहमद खान का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके इंतकाल की जानकारी खुद गौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है गौहर ने लिखा-मेरे हीरो, कोई पुरुष आपके जैसा नहीं हो सकता, मेरे पिता अब नहीं रहे, वो फरिश्ता हो गए हैं। अल्हमदोलिल्लाह। उनका निधन उनकी खूबसूरत जिंदगी के लिए एक वसीयतनामा था, जिसमें वह सबसे अच्छी रुह थे।…
सबका साथ सबका विकास एजेंडे पर काम कर रही योगी सरकार ने एकबार फिर अपना वादा निभाया है। इसकी नजीर कानपुर में गुरुवार देर रात उस वक्त देखने को मिली जब हलीम प्राइमरी मरकज में तकरीबन एक साल से रह रहे आठ विदेशियों की घर वापसी हुई है। जो आठ विदेशी अपने वतन को लौट रहे हैं, उनमे चार अफगानिस्तान, तीन ईरान और एक इंग्लैंड के रहने वाले हैं। यह सभी 26 फरवरी को भारत आए थे। वह दिल्ली मरकज़ हज़रत निज़ामुद्दीन होते हुए कानपुर के बाबूपुरवा में ठहरे हुए थे। इसी दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरे भारत…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज शुक्रवार को जन्मदिन है। वे आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे है। सीएम शिवराज को जन्मदिन के अवसर पर देशभर की बड़ी हस्तियां शुभकामनाएं दी रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सीएम शिवराज को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की है। जिसके जवाब में सीएम शिवराज ने उनका आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘ भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि सूबे की उद्धव ठाकरे सरकार मराठा समाज को आरक्षण नहीं देना चाहती है, इसलिए सरकार की ओर से वकीलों को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। चंद्रकांत पाटील के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर चंद्रकांत पाटील ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मराठा समाज को आरक्षण दिया था, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ 11 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 838 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,73,761 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,548 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,76,319 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,08,39,894 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत हो…
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के साथ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस के ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज’ अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेल रही है। देश के विनाश के खिलाफ अपनी आवाज उठाइए।’ इस दौरान उन्होंने लोगों से ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज’ (#SpeakUpAgainstPriceRise) कैम्पेन से जुड़ने की…
