Author: shivam kumar

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बढ़ने का सिलसिला तेज हो रहा है। देश के विशेषकर छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात का समावेश है। इन छह राज्यों में देश के 87.25 प्रतिशत नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को देश में कुल 15,510 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आधा से ज्यादा मामले तो केवल महाराष्ट्र में ही दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 8,293 और केरल में 3254 नए मामले सामने आए हैं।  केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय…

Read More

भारतीय ​सेना ​​उत्तरी सीमाओं ​पर भारत के वैध क्षेत्रीय दावों को सार्वजनिक​ और मजबूत करने के लिए ​​पर्वतारोहण अभियानों के साथ-साथ अनुसंधान अध्ययनों पर जोर दे रही है। ​​​​स्कीइंग अभियान​​ की ​शुरुआत ​3 मार्च को लद्दाख के काराकोरम दर्रे ​से ​होगी और ​​उत्तराखंड में ​​​​​लिपुलेख दर्रा ​तक ​​​​लगभग 1,500 किलोमीटर​ की दूरी तय करेगी​​​​।​ सेना का यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ​​सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने​ पिछले हफ्ते पूर्वी लद्दाख की सीमा पर समझौते के तहत हुई विस्थापन प्रक्रिया को ​’न कोई हारा, न कोई जीता’ की तर्ज पर दोनों देशों के लिए ‘विजयी स्थिति​’​​ करार दिया ​था।​    ​उत्तरी सीमाओं पर भारतीय क्षेत्र को हथियाने के लिए शुरू की गई चीन की विस्तारवादी नीति का सेना ने अतिरिक्त बलों और हथियारों की…

Read More

महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना पाटोले ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर केंद्र सरकार को श्वेतपत्रिका निकालना आवश्यक है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि की सही जानकारी जनता तक पहुंच जाएगी। विधानभवन में सोमवार को नाना पाटोले ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार मूल्यवृद्धि से आम जनता परेशान हो गई है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी के सभी मंत्रियों व विधायकों ने आज विधानभवन पर साईकिल से आकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया है। नाना पाटोले ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों…

Read More

 देश में आज (सोमवार) से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दौर की शुरुआत हुई है। ऐसे में आज का पहला टीका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगवाया है। कोराना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही कांग्रेस पार्टी ने अब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वैक्सीन लगवाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री द्वारा वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में वैक्सीन लगवाने को चुनावी राजनीति करार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि पीएम मोदी ने पहले वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई? अब जब वैज्ञानिकों ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया है तब उन्होंने वैक्सीन लगवाई…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज ली। ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से भारत को कोरोना मुक्त करने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि `हमारे चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का काम किया है। आइए हम सभी साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त करने में योगदान दें।` इससे पहले प्रधानमंत्री सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने भारत बायोटेक…

Read More

पति-पत्नी का रिश्ता काफी मजबूत लेकिन नाजुक भी होता है। यही वजह है कि कभी-कभी छोटी सी बात ही इतनी बढ़ जाती है कि अलग होने तक की नौबत आ जाती है। हालांकि, इस स्थिति से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए रिश्ते की नींव को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इस नींव को आप इन 5 तरीकों से मजबूत बना सकते हैं। कम्यूनिकेशन गैप न आने देना रिश्ते में जो चीज सबसे ज्यादा गलतफहमी और झगड़ों को न्योता देती है, वह कम्यूनिकेशन गैप है। आपकी जिंदगी में क्या हो रहा है और क्या नहीं, इसे अपने…

Read More

 तमिलनाडु समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन रविवार को तिरुनेलवली में शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को छात्रवृत्ति देने और महिला सशक्तीकरण को लेकर चुनावी घोषणाएं भी कीं। आगामी छह अप्रैल को तमिलनाडु में चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर राहुल गांधी राज्य…

Read More

आज आत्मनिर्भर भारत का मंत्र गांव-गांव पहुंच रहा है। युवाओं को नया सोचने, नया करने में संकोच नहीं करना चाहिए। रविवार को प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पानी हमारे लिए एक सामूहिक उपहार है। उन्होंने माघ महीने की पवित्रता को समझाते हुए पानी के महत्व को बताया। प्रधानमंत्री ने वर्षाजल के संचयन के लिए सौ दिनों का अभियान शुरू करने पर बल दिया। पीएम ने कहा कि पानी का स्पर्श जीवन के लिए जरूरी है और विकास के लिए भी। पानी को लेकर हमें अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को समझना होगा।…

Read More

आत्मनिर्भरता की पहली शर्त होती है, अपने देश की चीजों पर गर्व होना। अपने देश के लोगों द्वारा बनाई वस्तुओं पर गर्व होना। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने देश में बनी चीजों पर जब हर देशवासी गर्व करता है, उससे जुड़ता है तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ सिर्फ एक आर्थिक अभियान न रहकर वह ‘नेशनल स्प्रिट’ बन जाता है। आगे उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में साइंस की शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। आत्मनिर्भर का मतलब अपनी किस्मत का फैसला खुद करना। अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’…

Read More

 इसरो ने एक और इतिहास रच दिया है। आज रविवार को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष रवाना हुई। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का 2021 में पहला प्रक्षेपण है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) एसएचएआर से 28 फरवरी सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर इसे प्रक्षेपित किया गया। इसरो के अध्यक्ष डॉक्टर सिवान ने कहा है कि यह इस साल का पहला प्रक्षेपण है और इस कमर्शियल मिशन का सफल प्रक्षेपण किया गया है। 2021 में भारत का यह पहला अंतरिक्ष अभियान PSLV रॉकेट के लिए काफी लंबा होगा क्योंकि इसके उड़ान…

Read More

किसान आंदोलन (Kisan Andolan) : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 93वें दिन में प्रवेश कर गया है. तीनों कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े किसान बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं. कमजोर पड़ते आंदोलन को धार देने के लिए किसान अलग अलग तरह के ऐलान आयोजन कर रहे हैं. इस आंदोलन को तेज करने देशभर में इन कानूनों के खिलाफ लोगों को जानकारी देने के लिए एक साइकिल मार्च निकाला जाएगा. इस साइकिल मार्च से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 8308 किलोमीटर का सफर पूरा किया जाएगा,…

Read More