प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना से निपटने में भारत की भूमिका उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है। दुनिया को देश से बहुत उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के डॉ. एम.जी.आर. चिकित्सा विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में 21000 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी उपस्थित थे। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त करने वालों में 70 प्रतिशत से…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे संस्करण का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में हो रहे खेल दिखाते हैं कि जम्मू-कश्मीर शांति की बुलंदी को छूने के लिए तत्पर है। जम्मू और श्रीनगर में दो खेलो इंडिया सेंटर्स और अन्य स्थानों पर बने सेंटर्स से लोगों को फायदा होगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर का पर्यटन भी आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट सिर्फ एक हॉबी या टाइमपास नहीं है। स्पोर्ट से हम टीम स्पिरिट सीखते हैं, हार में नई राह खोजते हैं, जीत को दोहराना सीखते हैं, संकल्पित होते…
पश्चिम बंगाल और झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयले का गैरकानूनी तरीके से खनन और तस्करी के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के 14 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि राजधानी कोलकाता के साथ-साथ दुर्गापुर और आसनसोल के ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहे हैं। कोलकाता के बांसड्रोनी में एक कारोबारी के ठिकाने पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। कारोबारी का नाम रणधीर बरनवाल है। उसके ऑफिस में सीबीआई और ईडी के…
कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज देने की आज से शुरुआत हो गई है। फिलहाल 25 हजार लोगों को यह डोज सभी 33 जिलों में दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य भर में अब तक 1,93,486 सरकारी और निजी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीकाकरण का पहला डोज दिया गया है । इसी प्रकार 86,440 (फ्रंट लाइन वॉरियर्स) जैसे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के नर्सों और सफाई कर्मचारियों काे टीकाकरण का पहला डोज दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के बघत बरज़ुल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस के एक दल पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। हमले के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गये। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान सोहेल अहमद तथा मोहम्मद यूसुफ के रूप में की गई है। जिले के बघत बरजुल्ला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पुलिस के एक गश्ती दल पर कुछ आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।…
देश के युवाओं पर भरोसा दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी हमारे ग्रह पर पड़ने वाले पारिस्थितिकीय प्रभावों को दूर करने का महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री आज भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी कोविड बाद के विश्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमारे युवा, हमारे युवा नवोन्मेषी और हमारे स्टार्टअप्स इस साझेदारी में सबसे आगे होंगे। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपने खपत के तरीकों और इस…
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय आत्महत्या केस में ड्रग्स को लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए थे। अब गुजरात एफएसएल की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एफएसएल टीम के पास जांच के लिए 84 उपकरण थे, जिनमें से 5 टीबी डेटा 35 उपकरणों से बरामद किए गए। इस डेटा को सबूत के तौर पर अगर छापा जाए तो 5 लाख से ज्यादा पेज प्रिंट किए जा सकते हैं। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच…
पूर्वी लद्दाख में एलएसी से हथियारों और सैनिकों को पीछे हटाने की चल रही प्रक्रिया के बीच चीन ने पहली बार गलवान घाटी में अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली है। इस खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने पांचों चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया है। हालांकि गलवान घाटी में मारे गए पीएलए सैनिकों का यह आंकड़ा काफी कम है लेकिन चीन का यह पहला कबूलनामा दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ का पिघलना माना जा रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले साल 15/16 जून को गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष में…
आणंद के पेटलाद तहसील के डेमोल गांव में तीन दिनों में कोरोना के 20 मामले दर्ज किये गए जिसके बाद ग्रामीणों ने सात दिनों के लिए स्वैच्छिक तालाबंदी की घोषणा की है। इस गांव पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी रख रही है। पेटलाद तहसील में डेमोल गांव की आबादी लगभग 3000 है। जानकारी मिली है कि कोरोना तालाबंदी के बाद महिला मण्डली तीर्थयात्रा पर गई। फरवरी के पहले सप्ताह में यह मंडली तीर्थयात्रा के बाद लौटी और फिर दूसरे सप्ताह में गाँव के युवा भी तीर्थयात्रा पर गए। उसके बाद से गांव में बुखार, सर्दी और खांसी के मामले बढ़…
योगगुरु बाबा रामदेव के संस्थान पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल लॉन्च कर दी। शुक्रवार को कॉन्स्टीचुशनल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा को लेकर तैयार दो रिसर्च पेपर की बुकलेट भी लॉन्च की। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। शोध व अनुभव पर आधारित सनातन चिकित्सा पद्धति में आज अहम दिन है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर…
विश्व-भारती विश्वविद्यालय केवल ज्ञान देने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह एक प्रयास है भारतीय संस्कृति के शीर्षस्थ लक्ष्य को प्राप्त करने का। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व-भारती के दीक्षांत समारोह में यह बात कही। विश्व-भारती की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल शिक्षित करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया को भारत और भारतीयता की दृष्टि से देखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह संस्था ज्ञान का उन्मुक्त समंदर है, जिसकी नींव अनुभव आधारित शिक्षा के लिए रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व-भारती के दीक्षांत…
