Author: shivam kumar

ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला बुधवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुआ। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया है कि श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन निमटीटा रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर अज्ञात लोगों ने विस्फोटक पदार्थ से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमले में मंत्री के साथ मौजूद दो अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गौरतलब…

Read More

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैन्य बलों का अपमान करने पर ही 400 से 40 के आसपास आ गई है, अगली बार तो 4 पर ही सिमट जाएगी। भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने राहुल गांधी का सैन्य बलों की योग्यता पर सवाल उठाने व रक्षा मंत्रालय के बारे में झूठ फैलाना देश को बर्दाश्त नहीं है। चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चेन्नई में सेना को सौंपे गए स्वदेशी हाईटेक अर्जुन टैंक सेना हंटर किलर माने जाते हैं और रक्षा क्षेत्र को…

Read More

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह सरकार द्वारा लगाई गई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी है, जो असल में ‘मोदी टैक्स’ है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र अपने टैक्स को वापस ले, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि को केंद्र की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में…

Read More

पूर्वी लद्दाख में पैन्गोंग झील क्षेत्र के दोनों किनारों से बख्तरबंद, टैंक और पक्के निर्माण हटने के साथ ही अब दोनों देशों के सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है। भारत-चीन के बीच समझौते के बाद पीछे हटने की चल रही इस प्रक्रिया की पहली बार सेना की ओर से अधिकृत तस्वीरें और वीडियो जारी करके इसकी पुष्टि की गई है। इसके साथ ही भारत और चीन के सैनिकों ने पैन्गोंग के दक्षिण में कैलाश रेंज से भी पलायन शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया इसलिए तेजी से चल रही है, क्योंकि शुक्रवार तक इसे पूरा करने की तैयारी है। भारतीय सेना ​की उत्तरी…

Read More

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना मिट्टी के बर्तन खरीदती नजर आ रही हैं। वीडियो को अभिनेत्री के फैन पेज ने ट्विटर पर साझा किया है, जिसे कंगना ने रीट्वीट करते हुए लिखा-‘आखिरकार रात की शिफ्ट खत्म हो गई, कल बैतूल में खरीदारी करने गई। कई सुंदर मिट्टी के बर्तन खरीदे। मध्य प्रदेश के बारे में प्रशंसा…

Read More

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय करने वाले अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने घर पर सोमवार देर रात सुसाइड कर ली है। सुसाइड करने से पहले अभिनेता ने अपने फेसबुक अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में जिक्र करते हुए खुलासा किया कि वह यह कदम क्यों उठा रहे हैं। अभिनेता ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और उनकी अपनी पत्नी से काफी…

Read More

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी समय से चर्चा में हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। जबकि नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने भी शूटिंग खत्म होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कर दी। इन तस्वीरों में नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। नागार्जुन ने लिखा-‘और यह मेरे लिए ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हुई। इस तरह के एक अद्भुत…

Read More

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद अभिनेत्री ने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में दीया मिर्जा पति वैभव रेखी के साथ शादी की रस्में निभाती हुईं दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उम्मीद करती हूं कि सभी पहेलियों को उनका खोया हुआ हिस्सा मिले, सभी दिल ठीक हो जाएं और प्यार का चमत्कार ऐसे ही हमारे चारों और…

Read More

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 52 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ के इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने से उनके फैंस काफी खुश है और उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन में भी फैंस के प्रति उनके इस प्यार के लिए अपना आभार व्यक्त किया हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फैंस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-आज ही के दिन फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था. फरवरी 15, 1969, 52 साल, आभार.. अमिताभ बच्चन ने 12 मई, 1969 में मृणाल सेन…

Read More

टूलकिट मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जूम को पत्र लिखकर 11 से 22 फरवरी के बीच आरोपितों द्वारा की गई बैठक की जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से यह भी कहा गया है कि 11 से 22 फरवरी के बीच आरोपितों ने जूम के जरिए कई बैठकें की हैं। इसमें दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर साजिश रची गई थी। इसकी जानकारी जूम से मांगी गई है। इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला है कि शांतनु और दिशा दिल्ली में हिंसा के दिन मौजूद थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली…

Read More

 लगभग 19 साल पहले गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर कारसेवकों को जिंदा जलाने के मुख्य आरोपित रफीक हुसैन को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से दिल्ली भाग गया था और वहीं पहचान छिपाकर रह रहा था। पंचमहल पुलिस के अनुसार, रफीक हुसैन उस कोर ग्रुप का हिस्सा था, जिसने गोधरा कांड की साजिश रची थी। वह पिछले 19 साल से फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि रफीक हुसैन ने गोधरा में ट्रेन के डिब्बे में आग लगाने के लिए पेट्रोल की व्यवस्था करने, भीड़ को उकसाने और साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।…

Read More