Author: shivam kumar

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में कोरोना महामारी के दौरान असमय काल कवलित हुए देशवासियों को याद करते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कोरोनो से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 6 वर्षों में अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट चिकित्सा शिक्षा में 50 हजार से ज्यादा सीटों की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद आंदोलन खत्म करने का दबाव किसान संगठनों पर बनाया गया। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को भी कोशिश हुई, बावजूद इसके किसान आंदोलन जारी है। इस सबके बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर किसानों का साथ देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी हमारे किसान-मज़दूर पर वार करके भारत को कमज़ोर कर रहे हैं। इसका फ़ायदा सिर्फ़ देश-विरोधी ताक़तों का होगा।” उन्होंने कहा कि किसानों…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते दिनों किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले दिनों हुआ तिरंगे और गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतनी ही गंभीरता से पालन करना चाहिए। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने अभिभाषण में कृषि और किसानों को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र सरकार…

Read More

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की अपील के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से किसान गाजीपुर बॉर्डर वापस लौटने लगे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी दल-बल के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि वे किसानों के साथ हैं। उन्होंने राकेश टिकैत को भरोसा दिलाया की लोकदल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। शुक्रवार सुबह जयंत चौधरी दलबल के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं, उनके खिलाफ साजिश रचकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि…

Read More

गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन के अधिकारी जब भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पहुंचे तो लगा कि यह इस आंदोलन की आखिरी रात है। गाजियाबाद प्रशासन ने किसान नेताओं को आधी रात तक धरना खत्म करने का अल्टिमेटम दिया था। तमाम प्रदर्शनकारी किसान अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगे थे लेकिन राकेश टिकैत के आंसुओं ने माहौल को एकदम से बदल दिया। इसके बाद टिकैत के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों से किसानों के गुट गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि शाम तक लगभग खाली…

Read More

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद से सरकार और प्रशासन एक्शन मोड में है। दिल्ली सीमा से सटे बॉर्डरों को प्रशासन किसानों से खाली करवाने में जुटा है। आधी रात तक सबसे ज्यादा गरम माहौल गाजीपुर बॉर्डर पर है जहां गाजियाबाद जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी भाकियू के नेता राकेश टिकैत धरनास्थल से हटने को तैयार नहीं हैं। धरना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थानीय लोग भी किसानों के इस प्रदर्शन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस बल के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (आरपीएफ) और भारी संख्या…

Read More

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि “तरक्की के समावेशी तूफान” को “अराजकता के साजिशी उफान” से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जब किसी सरकार का “तरक्की का मसौदा”, “वोट का सौदा” ना हो, मोदी सरकार द्वारा “समावेशी विकास” के जरिये समाज के सभी वर्गों को तरक्की का बराबर का हिस्सेदार बनाने के क्रांतिकारी प्रयासों के परिणाम आ रहे हैं। नकवी ने गुरुवार को राज्य वक्फ बोर्डों के अधिकारियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अफ़सोस की बात है कि “आजादी के जश्न” में भी “अराजकता के टशन” में कुछ नकारात्मक…

Read More

गणतंत्र दिवस के मौके पर तय रूट से अलग ट्रैक्टर परेड निकालने को लेकर पुलिस के साथ झड़प और आंदोलनकारियों के हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसके चलते ही दिल्ली पुलिस की तरफ से उन किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए जा रहे हैं, जो किसान रैलियों में शामिल थे। दिल्ली पुलिस की ओर से उनको नोटिस भेजकर यह भी पूछा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न की जाए। तीन दिन में इसका जवाब देने के लिए उन्हें कहा गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस अब उनका…

Read More

 देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 666 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,01,193 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 123 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,53,847 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,73,740 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,03,73,606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश…

Read More

तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है । स्पोर्टस पर आधारित इस फिल्म में तापसी मिताली के रोल में दिखेंगी। फिल्म के लिए तापसी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी एक तस्वीर तापसी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस तस्वीर में तापसी हाथ में बल्ला थामे शॉट लगाने के लिए तैयार दिख रही हैं। तस्वीर में उनके साथ उनकी क्रिकेट कोच नूशीन अल खदीर भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते…

Read More

फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर श्रुति ने फैंस के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर के साथ ही एक खास पोस्ट भी साझा किया हैं। इस तस्वीर में श्रुति ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए ढेर सारे गुब्बारों के बीच बैठी हुई हैं और उनके पीछे लिखा है हैप्पी बर्थडे 35 !’ श्रुति ने इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा-‘आभार और आनंद से भर गई हूं! मेरे जीवन का सबसे अच्छा चरण रहा है और मैं अपने सबक और यात्रा के लिए आभारी हूं। मैं…

Read More