Author: shivam kumar

बॉम्बे हाई कोर्ट से अभिनेतो सोनू सूद को राहत नहीं मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर की उस अपील और याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने जुहू स्थित अपनी आवासीय इमारत में कथित अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी के नोटिस को चुनौती दी थी. सूद के वकील अमोघ सिंह ने बीएमसी द्वारा जारी नोटिस का पालन करने के लिए 10 सप्ताह का समय मांगा था और अदालत से अनुरोध किया था कि वह नगर निकाय को इमारत ढहाने का कदम नहीं उठाने का निर्देश दे. अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा…

Read More

यूपी के आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं. टिकट लेने के बाद पर्यटक ताजमहल के अंदर प्रवेश करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1966 से पहले ताज पर टिकट नहीं लगता था. ताज पर पहली टिकट मात्र 20 पैसे की थी. लेकिन वक्त के साथ ही टिकट की कीमत भी बढ़ती गई. मोहब्बत की निशानी ताजमहल, की खूबसूरती की दुनिया कायल है. हर दिन ताज का दीदार करने हजारों देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं. बताया जाता है ताजमहल देश का सबसे महंगा स्मारक है. जहां स्टेप टिकटिंग की…

Read More

नई दिल्ली Corona Vaccine। कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रहे पड़ोसी देशों पर भी अब भारत ने उदारता दिखाते हुए मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने बुधवार से 6 देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि भारत ने यह वैक्सीन इन सभी पड़ोसी देशों को अनुदान सहायता के रूप में देने का फैसला किया है। सबसे पहले वैक्सीन पाने वाले देशों में भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश और सेशेल्स जैसे देश शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को सबसे पहले भूटान को सीरम…

Read More

 मिजोरम से सटे भारत-म्यांमार इलाके में गुरुवार की तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। सिस्मोलॉजी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मिजोरम में गुरुवार तड़के 04 बजकर 03 मिनट 15 सेकेंड पर भूकंंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। फिलहाल कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत के मिजोरम के चाम्फाई जिला से साउथ ईस्ट में 199 किलोमीटर…

Read More

देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ छह लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 223 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,10,883 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 151 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,52,869 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,92,308 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,02,65,706 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश…

Read More

मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार को समन जारी कर शुक्रवार (22 जनवरी) को पूछताछ के लिए उपस्थित रहने को कहा है। यह समन; गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट के निर्देश पर जारी किया गया है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने ट्विट कर बालीवुड में नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। उस समय कंगना ने जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर भी आरोप लगाए थे। इसको लेकर जावेद अख्तर ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में कंगना के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को इस मामले…

Read More

कर्नाटक में सैंडलवुड ड्रग्स रैकेट मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन धाराओं के तहत आरोप दर्ज हैं, उसमें एक साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए वह जमानत की हकदार हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2 नवंबर, 2020 को रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। रागिनी को कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के इस्तेमाल मामले में गिरफ्तार किया गया था। रागिनी सितंबर 2020 से हिरासत में हैं। रागिनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी के अलावा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21,…

Read More

जो बाइडेन ने बुधवार को ऐतिहासिक समारोह में अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। डेमोक्रेटिक नेता बाइडेन (78) को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनसे पहले कमला हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं। उन्‍हें अमेरिका की पहली महिला उप राष्‍ट्रपति बनने का गौरव भी हासिल हुआ है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम अमेरिका को एकजुट करेंगे। यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है। यह उम्मीद, दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है। बाइडेन ने कहा…

Read More

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने वैक्सीन को लेकर लोगों की हिचक पर कहा कि इससे कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। सिर्फ 0.18 प्रतिशत लोगों को ही मामूली साइड इफेक्ट्स हुए हैं और 0.02 प्रतिशत लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लाखों लोग स्वस्थ्य हैं। मंगलवार को प्रेस वार्ता में डॉ. वी के पॉल ने कहा कि देश में वैक्सीन को लेकर हिचक पैदा होना दुखद है। लोगों को यह समझना चाहिए कि अगर वैक्सीन लोग नहीं लगवाएंगे तो कोरोना के खिलाफ जंग कैसे लड़ी जाएगी? डॉक्टरों और नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों…

Read More

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए 4  मैचों की  बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को  भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने ब्रिसबेन के गाबा में मंगलवार को  आखिरी मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारत की इस शानदार जीत की हर कोई तारीफ कर रहा है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा-‘हमारी टीम की क्‍या शानदार जीत हुई है!!! हर बॉल को देखने के लिए पूरी रात जगा। अब शांति से सोऊंगा…

Read More

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘तांडव’ लगातार चर्चा और विवादों में है। सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया के अलावा सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा जैसे कलाकारों से सजी यह वेब सीरीज इसी साल 15 जनवरी को रिलीज हुई है। कई लोगों एवं संगठनों का कहना है कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के कुछ दृश्यों में हिन्दू धर्म और हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। सीरीज पर बढ़ते विवाद को देखते हुए मेकर्स ने इसके लिए फैंस से माफी…

Read More