बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही कंगना ने ट्विटर पर अपने बारे में एक खुलासा किया है। कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बताया है कि आखिर उन्हें किस चीज से डर लगता है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में मूवी माफियाओं का जिक्र करते हुए लिखा-‘नेपोटिजमम और मूवी माफिया के बीच एक ऐक्टर होने के तौर पर सबसे भयानक चीज नाइट शिफ्ट में काम करना है। जब सूरज उग रहा होता है तब आप सोते हैं, आपका बॉडी क्लॉक और फूड साइकल बिगड़ जाता है। पहली कुछ रातों मुझे भूख…
Author: shivam kumar
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म से दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे और इस फिल्म का नाम होगा ‘लाइगर’। खास बात यह है कि करण जौहर निर्मित इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। करण जौहर ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए लिखा-‘लाइगर प्रस्तुत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। बिग स्क्रीन पर शासन और कई दिलों को जीतने वाले विजय देवरकोंडा और तेजस्वी अनन्या पांडे.. असाधारण रूप से कुशल पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित। हम दुनिया को…
आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनी राजदान ने अपने इस ट्वीट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। दरअसल, हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए रिया चक्रवर्ती का बॉलीवुड करियर बर्बाद होने की बात कही। जिसके बाद दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान ने रिया के समर्थन किया है और यूजर के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा -‘उसके जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए जिन्होंने उन्हें जेल भेजा। वह…
कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘धाकड़’ काफी समय से चर्चा में है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में कंगना रनौत एक्शन अवतार में नजर आयेंगी। लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है। साथ ही मेकर्स ने सोमवार को फिल्म के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर कर दी है। फिल्म के इस नए पोस्टर में कंगना बेहद इंटेस लुक में नजर आ रही हैं। कंगना ने फिल्म के इस नए पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही फिल्म के रिलीज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल तरीके से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण और सूरत में मेट्रो रेल परियोजना के कार्य का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास में और तेजी आयेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11:00 बजे सूरत की बहुप्रतीक्षित सूरत मेट्रो रेल परियोजना के कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 12020 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद – गांधीनगर के बीच मेट्रो के दूसरे चरण में 28.25 किलोमीटर के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 5,384 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। …
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन आ रहे हैं। वे यहां कुंभ मेले को लेकर 18 जनवरी को बैठक करेंगे और 20 जनवरी को केशवधाम में नवनिर्मित रामकली बालिका विद्या मंदिर का लोकार्पण करेंगे। माना जा रहा है कि संघ प्रमुख श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह अभियान और श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद को लेकर संघ परिवार के साथ चर्चा करेंगे। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत 17 जनवरी की शाम वृंदावन पहुंच रहे हैं। सरसंघचालक के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वे 18 जनवरी को साधु-संतों के साथ…
भारत-बायोटेक निर्मित कोरोना के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के ट्रायल से पूर्व ही आपात इस्तेमाल पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने अब इसके मूल्य और निर्यात को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी ने कहा कि जब देश की जनता को ही वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है तो फिर इसका विदेशों में निर्यात क्यों किया जा रहा है। पार्टी ने पूछा है कि नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन किसे, कहां और कितने लोगों को मिलेगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जब भारत की जनता को ही वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है तो फिर ब्राजील…
लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए के सौदे ने भारत के पहले स्वदेशी जेट ‘मारुत’ को भुला दिया है जिसने 1971 की जंग में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए थे। 1960 के दशक का यह लड़ाकू बमवर्षक विमान उस समय की तकनीक के मुकाबले काफी उन्नत था। 147 विमानों में से सिर्फ दो विमान बचे हैं जिनमें एक एचएएल के बेंगलुरु स्थित हेरिटेज काम्प्लेक्स में और दूसरा म्यूनिख के एक म्यूजियम में रखा है। एयरक्राफ्ट डिजाइन और उत्पादन के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 के दशक में वायुसेना से भारतीय डिजाइन के एयरक्राफ्ट से संबंधित जरूरतें पूछी गईं। विमान का डिजाइन करने की जिम्मेदारी एचएएल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केवड़िया विश्व के सबसे बड़े पर्यटक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि रेल संपर्क (कनेक्टिविटी) में सुधार के बाद एक लाख पर्यटक प्रतिदिन यहां जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित देश के विभिन्न स्थानों को केवड़िया (गुजरात) से जोड़ने वाली आठ रेलगाड़ियां को हरी झंडी दिखाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इनकी मदद से अब दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक पर्यटक रेल मार्ग से सीधे जा सकेंगे। इस…
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक पर्यटक अब रेलमार्ग से सीधे जा सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित देश के विभिन्न स्थानों को केवड़िया (गुजरात) से जोड़ने वाली आठ रेलगाड़ियां को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान रिमोट का बटन दबाकर गुजरात में रेलवे से संबंधित कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेलमंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और एस. जयशंकर मौजूद रहे। दिल्ली के…
जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव में बीती रात नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन कर लौटते समय जैन श्रद्धालुओं से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई। इससे 6 लोग जिंदा जल गए जबकि 36 लोग झुलस गए। इनमें से ज्यादातर जालोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में ब्यावर की सोनल, सुरभि, चांद देवी, अजमेर के राजेन्द्र और ड्राइवर धर्मचंद जैन की मौत हो गई। कंडक्टर की भी मौत हो गई। जो…
