Author: shivam kumar

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित ‘बाबू पान दुकान’ समेत दो दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र दहशत के साये में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात का समय होने और दुकानें…

Read More

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड स्थित ऐतिहासिक सेरेंगसिया शहीद स्थल पहुंचे। शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित ‘विकास एवं रोजगार कार्यक्रम’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार का केंद्र बिंदु रांची का मुख्यालय नहीं, बल्कि राज्य का आखिरी गांव है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘लेने वाली’ नहीं, बल्कि ‘देने वाली’ सरकार है, जो जनता के सुख-दुख का बोझ अपने कंधों पर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहीदों को नमन और नियुक्ति पत्रों का वितरण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा अमर वीर शहीदों की प्रतिमा पर…

Read More

रांची। राजधानी के लोक भवन परिसर स्थित उद्यान को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। राज्यपाल के निर्देश पर यह उद्यान 2 फरवरी से 8 फरवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जन भ्रमण के लिए खुला रहेगा। उद्घाटन दिवस पर ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी सैर की और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। प्रशासन के अनुसार पहले दिन कुल 2559 नागरिकों ने उद्यान का भ्रमण किया। प्रवेश गेट नंबर-2 से ही दिया जा रहा है, जहां सख्त सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। प्रवेश…

Read More

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन सीमा विवाद को लेकर लोकसभा में दिए गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन के नियमों का उल्लंघन किया और देश को कमजोर दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल को चीन सीमा के मुद्दे पर कांग्रेस की “ऐतिहासिक गलतियों” के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। रिजिजू का यह बयान सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच हुए तीखे टकराव के बाद आया।…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर एक मैग्जीन के लेख को सदन में उठाना चाहा। सत्ता पक्ष के विरोध और लोकसभा अध्यक्ष के व्यवस्था देने के बावजूद राहुल गांधी के बार-बार विषय उठाने के चलते कार्यवाही दो बार स्थगित हुई और बाद में दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चर्चा में भाग लेते हुए 2020 में भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख…

Read More

-यूपी में निवेश विस्तार को लेकर उत्साहित सिंगापुर की कम्पनी ‘एपी मोलर माएर्स्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को विदेशी निवेशकों से निरंतर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। पेडरसन के साथ भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका क्षेत्र के बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स के हेड…

Read More

काठमांडू। नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को संघीय संसद के अंतर्गत राष्ट्रीय सभा को पहली बार संबोधित किया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संयोग और परिस्थितियों का परिणाम है और यह संकेत दिया कि ऐसा क्षण दोबारा आना मुश्किल हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में हुए जेन–जी आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री बनीं कार्की ने स्पष्ट किया कि वह योजनाबद्ध तरीके से सत्ता में नहीं आईं। उन्होंने कहा कि संसद में खड़े होकर बोलना उनकी कोई व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं थी, बल्कि यह समय और परिस्थितियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह…

Read More

काठमांडू। ईरान में जारी हालात को देखते हुए नेपाल सरकार ने नेपाली नागरिकों को ईरान की यात्रा से जुड़े किसी भी प्रकार की योजना पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को यात्रा परामर्श (ट्रैवल एडवाइजरी) जारी करते हुए विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे या काम कर रहे नेपाली नागरिकों से किसी भी उपलब्ध माध्यम का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र देश छोड़ने की कड़ी सलाह दी है। मंत्रालय ने ईरान में मौजूद नेपाली नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि वे पासपोर्ट और पहचान पत्र सहित अपने सभी यात्रा दस्तावेज हमेशा तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर…

Read More

काठमांडू। भारत का केंद्रीय बजट रविवार को पेश हो चुका है। नेपाल और भारत के बीच गहरे आर्थिक और भौगोलिक संबंधों के कारण भारत के आम बजट के कई प्रावधानों का नेपाल पर प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रभाव पड़ता है। इनमें से कुछ प्रावधान भारत के साथ-साथ नेपाल के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं। परिवहन और कनेक्टिविटी भारत सरकार ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में व्यापक निवेश की घोषणा की है। भारत ने नेपाल की पूर्वी सीमा से जुड़े सिलीगुड़ी तक हाई-स्पीड रेल बनाने की घोषणा की है। बजट में घोषित सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में वाराणसी–सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी शामिल…

Read More

भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दम दिखा रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर की रफ्तार 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड पर फिल्म ने कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहले हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से जोरदार वापसी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को फिल्म ने 24.22 करोड़ की कमाई की, जबकि शनिवार (9वां दिन)…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने तीखे और रोमांटिक अंदाज के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर की जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। फिल्म का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ अब रिलीज कर दिया गया है, जिसमें शाहिद का स्टाइलिश और दीवाना-ए-इश्क अंदाज़ देखने को मिल…

Read More