देश में कोरोना को लेकर जहां सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है, वहीं केन्द्र सरकार ने वैक्सीन वितरण को लेकर योजना बनाई है। कई राज्यों में वैक्सीन वितरण को लेकर सर्वे शुरू हो गया है । वहीं अब केन्द्र सरकार ने बजट में 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 1 फरवरी को होने वाले आम बजट में सरकार इसका ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि देश की 3 बड़ी कंपनियां वैक्सीन बना चुकी हैं, जिनके ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। मंजूरी के बाद टीके लगने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Author: shivam kumar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की सदस्यों पर लाठी चार्ज करने और लात घूसे से पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार को पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले के खिलाफ हावड़ा मैदान में महिला मोर्चा की एक सभा हो रही थी। बिना किसी चेतावनी पुलिस सभा में पहुंच गई। उसमें कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। सभा में शामिल महिलाओं पर…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 398 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 97,96,770 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 414 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,42,186 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,63,749 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 92,90,834 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का…
अपने बेबाक बयानों से अकसर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत एक भव्य मंदिर का निर्माण करना चाहती हैं। खुद कंगना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘मां दुर्गा ने मुझे भव्य मंदिर बनवाने के लिए चुना है, जो हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए बनवाया। देवी इतनी दयालु हैं कि यह घर भी स्वीकार कर लिया लेकिन किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनवाना चाहती हूं जो कि उनकी कीर्ति और हमारी महान सभ्यता की बराबरी का हो। जय माता दी। इसके साथ कंगना ने अपने पैतृक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को संसद के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने भूमिपूजन किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रहलाद जोशी सहित 300 से ज्यादा मेहमान मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील के पत्थर की तरह है। भारतीयों द्वारा, भारतीयता के विचार से ओत-प्रोत, भारत के संसद भवन निर्माण का शुभारंभ हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं के सबसे अहम पड़ावों में से एक है। हम भारत के लोग मिलकर अपनी संसद के इस नए भवन को बनाएंगे। इससे सुंदर क्या होगा, इससे पवित्र और क्या…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में चीन और पाकिस्तान को घेरा। चीन के रक्षा मंत्री की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान बातचीत के माध्यम से, अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का पालन करने से ही हो सकता है। साथ ही पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद क्षेत्र और दुनिया के लिए एक बड़ा संकट है। उन्होंने दोहराया कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद को समर्थन और बनाए रखने वाली संरचनाएं मौजूद हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को हनोई, वियतनाम में एडीएमएम-प्लस की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित 14वें आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक को वर्चुअल माध्यम से…
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने हमला कर दिया। काफिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हाजरा, पार्टी के सांगठनिक महा सचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की गाडिय़ां शामिल थीं, जिन पर भी हमले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संसद के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर पारंपरिक विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। भव्य इमारत के पूजन के समय मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। इस अवसर पर सर्व धर्म पूजा-अर्चना की गई जिसमें सिख, जैन, बौद्ध, इस्लाम के धर्मगुरु शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि नए संसद भवन के निर्माण का प्रस्ताव भारत के उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, एम वेंकैया नायडू एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्रमशः राज्यसभा और लोकसभा में 5 अगस्त 2019 को किया था। चार मंजिला नए संसद भवन का निर्माण 971 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…
पंजाब के मानसा के समीप नरिंद्रपुरा गांव के पास रेल लाइन दो फीट तक टूटने के बावजूद चालक की सूझबूझ से डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ (बीकानेर) को जा रही अवध-असम एक्सप्रेस गुरुवार सवेरे ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। इस दौरान किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। रेलवे के तकनीकी स्टॉफ की टीम ने रेल लाइन की मरम्मत के बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। रेलवे ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। डिब्रूगढ़ (असम) से चलकर लालगढ़ (बीकानेर) को जा रही…
जिले के एपीएमसी मार्केट यार्ड में 1037 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 1711.89 मीट्रिक टन मूंगफली बेची। किसानों को समर्थन मूल्य पर कुल 9.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें से 4.17 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में जमा किए गए हैं। पिछले साल की तुलना में सरकार ने इस साल मूंगफली का समर्थन मूल्य 1,055 रुपये प्रति 20 किलोग्राम तय किया था। समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहले किसानों को पंजीकृत किया गया था। पंजीकरण के बाद किसान संदेश के माध्यम से सूचित किए जाने वाले दिन मूंगफली की बिक्री…
कृषि क़ानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने में लगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानवाधिकार दिवस पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। कोरोना महामारी की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के समय का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीनने में लगी है, जो मानवता के विरुद्ध अपराध है। दरअसल, वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ‘हंगर वॉच’ की सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए गुरुवार को ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में स्पष्ट है…
