Author: shivam kumar

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1971 में हुई जंग के 50 साल पूरे होने के मौके पर पूरा देश वीर जवानों को सलाम कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सेना के शौर्य को नमन किया है। इस दौरान राहुल ने इशारों-इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि तब के समय पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ”सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य…

Read More

पाकिस्तान के खिलाफ ’71 के युद्ध में 16 दिसम्बर को हासिल हुई जीत के 50 साल पूरे होने का जश्न पूरा राष्ट्र ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के रूप में मनायेगा। इसकी शुरुआत बुधवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर और ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ प्रज्ज्वलित करके की। कुल चार विजय मशालें (लपटें) जलाई गई हैं जिन्हें शहीदों के गांवों समेत देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा। इस अवसर पर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ऊपर फ्लाई पास्ट भी किया।    भारतीय सशस्त्र बलों ने 16 दिसम्बर,1971 को पाकिस्तान की सेना पर एक निर्णायक और ऐतिहासिक…

Read More

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन से बातचीत के बाद नर्सेज यूनियन द्वारा हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स नर्सेज यूनियन की हड़ताल पर रोक लगा देते हुए यूनियन से काम पर लौटने को कहा था। जस्टिस नवीन चावला की बेंच एम्स अस्पताल की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया था। कोर्ट ने यूनियन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले पर अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी। सुनवाई के दौरान एम्स प्रशासन ने कहा कि एम्स नर्सेज यूनियन की मांगों पर विचार किया जा…

Read More

 भरूच के भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गुजरात में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने और राज्य की जनजातीय बेल्ट में युवा लड़कियों की बिक्री को रोकने के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपानी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सांसद वसावा ने लव जिहाद और आदिवासियों की लड़कियों को बेचने के मुद्दे पर जो गंभीर मामले उठाये हैं, उनको बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा सांसद वसावा ने बताया कि गुजरात में गरीब परिवारों, विशेषकर आदिवासियों की लड़कियों को उनके परिजनों को लालच देकर बेच दिया जाता है। लोग उनकी गरीबी का…

Read More

 नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ मामले में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल को मंगलवार को नोटिस जारी कर बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।  जानकारी के अनुसार एनसीबी ने पिछले महीने अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा था। उस समय उनके घर से ड्रग बरामद की गई थी। इस संबंध में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल और उनकी लीव-इन पार्टनर गैब्रिएला से लगातार दो दिन पूछताछ की थी। अर्जुन रामपाल ने उस समय एनसीबी के समक्ष मादक पदार्थ लेने की बात स्वीकार की थी और इस संबंध में डॉक्टर का पर्चा भी दिखाया था। इसके बाद एनसीबी ने अर्जुन…

Read More

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता करीब दो साल पहले विधानसभा चुनाव के समय टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोडक़र कांग्रेस में चले गए थे। अब उन्होंने पुन: घरवापसी करते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली। राजधानी भोपाल में मंगलवार को आयोजित भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद थे। केन्द्र सरकार में भाजपा से मंत्री रह चुके सरताज सिंह को 75 साल से अधिक उम्र के फार्मूले के तहत 2018 में…

Read More

छह दिन की ​​खाड़ी देशों की यात्रा पर गए ​​सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपने पड़ाव का दूसरा चरण भी सऊदी अरब में पूरा कर लिया है। उन्होंने इस दौरान सऊदी अरब में सैन्य प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की। सैन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने ​​पारस्परिक हित और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। उनके साथ गए​ ​प्रतिनिधिमंडल और उनकी पत्नी वीना नरवणे ने भी ऑल वीमेन सेंटर रियाद सऊदी अरबिया का दौरा किया।​​ ​उनकी​ इस यात्रा से ​​रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।​ ​ ​ ​रणनीतिक…

Read More

भारत अब ​​स्वदेशी ​​एस्ट्रा ​​एमके-1 बियॉन्ड विजुअल रेंज ​​एयर-टू-एयर ​मिसाइल की क्षमता 100 किमी. से बढ़ाकर 160 किमी. करने पर कम कर रहा है​। मई​,​ 2022 तक दोहरे पल्स रॉकेट मोटर की सहायता से 160 किमी​.​ की विस्तारित सीमा के साथ एस्ट्रा एमके​-​2 को विकसित ​किया जाना है।​ ​भारतीय वायुसेना और नौसेना पहले से एस्ट्रा मिसाइल का इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन अब एस्ट्रा एमके​-​1 ​मिसाइलों को भारतीय ​​वायु सेना के मिग-29​, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ’तेजस’ और भारतीय नौसेना के मिग-29​ए विमानों ​के साथ लैस किया जा रहा है​।    भारतीय वायुसेना और नौसेना पहले से एस्ट्रा मिसाइल का इस्तेमाल…

Read More

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में लाए गए कृषि सुधार के नए कानूनों का लाभ किसानों को मिलने लगा है। वह यहां मंगलवार को एग्रोविजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कृषि–खाद्य प्रसंस्‍करण समिट का वर्चुअल शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने की। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि भारत की लगभग आधी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है और कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की प्रगति, देश की तरक्की और देश की अर्थव्यवस्था से सीधे…

Read More

तेजस लड़ाकू विमान बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रो. रोद्दम नरसिम्हा का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्रो. नरसिम्हा को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें बीते 8 दिसम्बर को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार रात 8 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील वी फर्टाडो के मुताबिक प्रो. नरसिम्हा ने आज रात 8.30 बजे अंतिम सांस लीं। जब उन्हें यहां लाया गया, तभी से उनकी हालत नाजुक थी। उनके मस्तिष्क के अंदर खून बह रहा था। नरसिम्हा को हार्ट से जुड़ी समस्या थी। उन्हें…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 98 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार 71 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 98,84,100 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 336 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,43,355 तक पहुंच गई है। सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,52,586 एक्टिव मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना से अबतक 93,88,159 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…

Read More