छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तड़के हुई पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली संतोष पोडियम को मार गिराया है। उसके जनमिलिशिया कमांडर होने का दावा किया जा रहा है। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। घटनास्थल से रायफल, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का समान भी बरामद किया गया है । बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जंगलों में गुरुवार की सुबह डीआरजी और जिला बल की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। वहां नक्सलियों के होने का इनपुट था। तड़के सुबह सर्चिंग पर निकले…
Author: shivam kumar
अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। बुधवार को डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि डिएगो माराडोना फुटबॉल खेल में मास्टर थे, जिनके खेल को विश्वभर में खूब पसंद किया गया, वे वैश्विक लोकप्रिय खिलाड़ी थे। अपने पूरे कॅरियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कई बेहतरीन पल दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना का…
चक्रवाती तूफान ‘निवार’ गुरुवार तड़के पुडुचेरी के पास तट से टकराने के पश्चात कमजोर पड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज रात करीब 2.30 बजे तट से टकराने के साथ इसकी रफ्तार घटकर 100 से110 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है जबकि पहले इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। चक्रवात के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अलबत्ता कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर.बी. उदयकुमार ने कहा कि तमिलनाडु के कुछ हिस्सों से दीवार गिरने की घटनाएं हुई हैं। एहतियात के तौर पर राज्य भर…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का आज पिरामन गांव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पटेल के अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेल का शव बुधवार को विशेष चार्टर प्लेन में वडोदरा हवाई अड्डे पर लाया गया था। रात में शव को अंकलेश्वर के सरदार पटेल अस्पताल व हार्ट इंस्टीट्यूट में रखा गया। आज सुबह पटेल का पार्थिव शरीर सरदार हार्ट इंस्टीट्यूट से सीधे कब्रिस्तान में ले जाया गया। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, छत्तीसगढ़ के…
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को 71वें संविधान दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमने स्वयं अपने संविधान को अंगीकार किया और स्वयं को उसके प्रति समर्पित कर दिया। उप राष्ट्रपति ने संविधान को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के कथन को याद करते हुए ट्वीट कर कहा, “संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का एक वाहन है।” उन्होंने कहा, “संविधान तो सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे राज्य के अंगों का प्रस्ताव मात्र करता है। जो कारक राज्य के इन अंगों को चलाते हैं वे, जनता तथा उसकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके द्वारा बनाए गए राजनैतिक दलों और उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्रालय चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा,”हम चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईपीएस प्लानीसामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी से बात की है और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पहले से ही जमीन पर हैं।” उल्लेखनीय है कि गंभीर चक्रवाती तूफान निवार ने गत 25 नवम्बर की रात…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 92 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 489 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 92,66,706 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 524 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,35,223 तक पहुंच गई है। गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,52,344 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 86,79,138 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. जिस पर संजय राउत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये चौंकाने वाला है कि अहमद पटेल हमारे बीच नहीं रहें. अहमद पटेल से सीखना चाहीये की सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद भी, किसी को विनम्र कैसे रहना चाहीये. आज देश की राजनीति में उनकी जरूरत थी. उनके जाने के साथ ही कांग्रेस ही नहीं देश का भी नुकसान हुआ है. उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशीशों मे महत्वपूर्ण योगदान दिया. पिछले कई वर्षों से,…
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी ने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है। अहमद पटेल की वजह से महाविकास आघाड़ी महाराष्ट्र में अस्तित्व में आई थी। इसके बाद तीनों पार्टियां साथ मिलकर सूबे में सरकार चला रही हैं। उद्धव ने इन शब्दों के साथ पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात ने अहमद पटेल के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक अनुभवी नेता खो दिया है। अहमद पटेल कांग्रेस के लिए समर्पित, अनुभवी एवं…
महिलाओं के खिलाफ अपराध दुनिया भर के लिए चुनौती बनी हुई है। आए दिन बलात्कार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस बीच पाकिस्तान के मीडिया में मंगलवार को जारी एक खबर में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक कानून को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी जिसमें बलात्कार के दोषियों को रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाने और यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सुनवाई का प्रावधान है। जियो टीवी की खबर के अनुसार संघीय कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया जिसमें कानून मंत्रालय ने बलात्कार रोधी अध्यादेश का मसौदा प्रस्तुत किया। हालांकि इस बारे में कोई…
कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन (Lockdown) में रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. आर्थिक रूप से हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है. जिसके चलते रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के भत्तों को कम करने पर विचार कर रहा है. रेलवे, कर्मचारियों (Railway employees) के ट्रैवल अलाउंस और ओवरटाइम ड्यूटी (Travel Allowance and overtime Allowance) के लिए दिए जाने वाले भत्ते में 50 प्रतिशत की कटौती कर सकता है. इस पर जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है. जल्द हो सकता है फैसला मनीकंट्रोल…
