Author: shivam kumar

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “लोकसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बिरला को बधाई देते हुए कहा, “अध्यक्ष बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं। सदन के संचालन और उसकी गरिमा को…

Read More

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि किसानों द्वारा आंदोलन वापस लेने के बाद आज (सोमवार) से पंजाब में रेल सेवाएं फिर से बहाल हो रही हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, पंजाब में 23 नवम्बर से रेलवे ट्रैक व स्टेशनों पर किये जा रहे किसान आंदोलन के स्थगित होने पर भारतीय रेल पंजाब तथा पंजाब से होकर जाने वाली रेल सेवाओं को शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से ट्रेन संचालन में बना हुआ गतिरोध दूर होने से यात्रियों, किसानों व उद्योगों को लाभ होगा। रेलवे ने किसान आंदोलन…

Read More

भारतीय सीमा में चीन के अतिक्रमण के मुद्दे को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर उठाया है। उन्होंने डोकलाम क्षेत्र में चीन द्वारा निर्माण कार्यों की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आने के बाद केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। वायनाड (केरल) से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि ‘चीन की भू-राजनीतिक रणनीति से सिर्फ लोकलुभावनी तस्वीर पेश करने की मीडिया रणनीति से नहीं निपटा जा सकता। यह सिर्फ केंद्र सरकार को चला रहे लोगों के मन मस्तिष्क को अलग करके दिखाने वाला प्रतीत होता है।’ अपने ट्वीट के साथ…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 91 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार 059 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 91,39,866 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 511 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,33,738 तक पहुंच गई है। सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,43,486 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 85,62,642 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 209 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 90,95,807 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 501 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,33,227 तक पहुंच गई है। रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,40,962 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 85,21,617 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने कार्यशैली को लेकर लेकर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष के चयन के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ साल से बिना अध्यक्ष के पार्टी कैसे काम कर रही है, यह आश्चर्य की बात है। पार्टी कार्यकर्ता भी इस असमंजस में हैं कि वो अपनी समस्याओं को लेकर किसके पास जाएं। दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जनपद मीरजापुर और सोनभद्र की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं के वर्चुअल शिलान्यास के मौके पर योगी सरकार की पीठ थपथपायी। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में श्रमिकों और आम जनता का ध्यान रखने से लेकर विकास योजनाओं और इंसेफेलाइटिस के खिलाफ प्रभावी लड़ाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुत सराहना की। मुख्यमंत्री और उनकी टीम को दी बधाई प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज शिलान्यास हुई परियोजनाएं कोरोना संक्रमण के बावजूद विकास यात्रा को तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश का भी एक उदाहरण है। पहले जो लोग उत्तर प्रदेश के…

Read More

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सुबह एनसीबी भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया व एक पेडलर का मेडिकल चेकअप करवा रही है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि भारती व हर्ष के घर से एनसीबी में 86.5 ग्राम मारीजुआना (उच्च स्तर का गांजा) बरामद किया गया है। इन दोनों ने पूछताछ के दौरान ड्रग लेने की बात स्वीकार किया है। इसी वजह से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के…

Read More

  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीते 4 माह से हो रही भूगर्भीय हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक एक बार फिर लगातार चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार सुबह आया भूकंप अब तक का सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप था। झटके महसूस होने के बाद कड़कड़ाती ठंड में लोगों को घरों से बाहर खड़े होने को मजबूर होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 21-22 नवम्बर की रात मुख्यालय सहित आसपास के गांव में तीव्र भूकंप से लोगों की नींद टूट गई। शहर के सभी क्षेत्रों में भूकंप…

Read More

कोरोना के मद्देनजर केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को तीन राज्यों में विशेषज्ञों की टीमें रवाना की हैं। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तीन सदस्यों की टीमें भेजी गईं हैं।  इन राज्यों में हाल ही के दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़ोत्तरी होने के साथ रोजाना आने वाले नए मामलों में भी वृद्धि देखी गई है। विशेषज्ञों की टीमें प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करने के साथ उन्हें कोरोना के नए मामलों को रोकने और मरीजों के इलाज के प्रबंधन के बारे में सुझाव देंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर…

Read More

अहमदाबाद शहर में शुक्रवार रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 बजे समाप्त हो रहा है। आज शाम को होने वाली राज्य सरकार की कोर कमेटी की बैठक में कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। अहमदाबाद सहित राज्य के तीन अन्य शहरों में भी रात का कर्फ्यू लगाया गया है। दूसरी ओर, गुजरात में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में कर्फ्यू पर अंतिम फैसला रविवार शाम 6 बजे कोर कमेटी की बैठक में होने की संभावना है। एहतियाती उपाय स्वरूप अहमदाबाद में विशेष रूप से शनिवार-रविवार की छुट्टियों के दौरान 57 घंटे…

Read More