Author: shivam kumar

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को चुनाव आयोग ने पंजाब का ‘स्टेट आइकन’ नियुक्त किया है। सोनू सूद पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी। बयान में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू के हवाले से कहा गया कि उनके कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा था। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया। अब सोनू सूद राज्य में चुनाव से संबंधित जागरुकता अभियान चलाएंगे। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सोनू सूद हिंदी, तमिल और पंजाबी समेत कई भारतीय…

Read More

राजधानी दिल्ली में आतंकी संगठन जैश के दो दहशतगर्द पकड़ाए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों जम्मू कश्मीर के बारामूला और कूपवाड़ा के रहने वाले हैं। 20 और 22 साल के इन आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, दोनों आतंकी खास ट्रैनिंग के लिए पाकिस्तान जाना चाहते थे। दोनों ने सीमा पार करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उनके आकाओं ने नया काम सौंपा और दिल्ली भेजा। यहां वे सराय काले खां में ठहरे थे। दोनों के…

Read More

 सोमवार को एनडीए सरकार का गठन होने के बाद आज नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई थी. मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में केवल दो प्रस्ताव पर मुहर लगी है. बिहार विधानसभा का सत्र आगामी 23 नवंबर से बुलाए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बन चुकी है. मंगलवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी. पटना मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के दिवाली संदेश को लेकर उठे विवाद पर सफाई देने के लिए आईपीएल (IPL) की उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने मोर्चा संभाल लिया है. दरअसल, विराट कोहली ने दिवाली संदेश (Diwali Massege) में लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की थी. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन पर दोगलेपन का आरोप लगाते हुए कहा था कि आईपीएल के दौरान अपने जन्मदिन पर तो कोहली ने खुद आतिशबाजी की थी और अब दिवाली पर पटाखे न जलाने की सलाह दे रहे हैं.…

Read More

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) पीड़ित एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी कमरूद्दीन को हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं. दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं. पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम कर रहे हैं. आज शाम 5 बजे तक एसपी क्राइम उच्चाधिकारियों को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सौंपेंगे. सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया बता दें…

Read More

इलाहाबाद की सांसद प्रो. रीता जोशी की छह वर्षीय पोती की पटाखों से गंभीर रूप से जलने के कारण सोमवार देर रात मौत हो गई। मासूम बच्ची दीपावली पर पटाखे से बुरी तरह झुलस गई थी, उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना से परिवार बेहद सदमे में है।   सांसद रीता जोशी के प्रवक्ता अभिषेक शुक्ल ने बताया कि सांसद की पोती ‘कीया’ तीन दिन से अपनी मां के साथ प्रयागराज के पुनप्पा रोड स्थित अपनी ननिहाल में थी। घटना के समय छत पर बच्चे खेल रहे थे। उस समय वहां कोई बड़ा नहीं था। इसी बीच किसी बच्चे…

Read More

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।    नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ” मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।स्वावलंबन से स्वराज्य जैसे शाश्वत विचारों से पूरित आपका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ”    उल्लेखनीय है कि लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब…

Read More

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। मोहसिन रजा ने मंगलवार को कहा कि पीएफआई अब अलकायदा को सहयोग करने वाली तुर्की के आईएचएच संगठन के साथ बैठकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के खिलाफ साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में सीएए और हाथरस कांड में दंगे कराना, अनेक हत्याओं के आरोप जिस संगठन पर हों, अब वक्त आ गया है कि उसके खतरनाक मंसूबे को देखते हुए देश हित में पीएफआई को बैन करना तथा इसकी विचारधारा से जुड़े…

Read More

 एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहे केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस ने अगस्त माह में बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली में हुए दंगों के एक मामले में आरोपी पूर्व महापौर और कांग्रेसी पार्षद आर संपत राज को सोमवार देर रात को को गिरफ्तार कर लिया। गत 11 अगस्‍त को हुई इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी। संपत कोरोना का इलाज कराने के बाद बिना सूचना के अस्पताल से फरार हो गए थे और उसके पश्चात से पुलिस निरंतर उनका पता लगाने में जुटी थी।  सात नवम्बर को पुलिस ने संपत के सहयोगी…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 88 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 88,74,291 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 449 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,30,519 तक पहुंच गई है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,53,401 एक्टिव मरीज हैं। साथ ही राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 82,90,371 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…

Read More

दिल्ली सरकार की दोबारा लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है। दिल्ली के सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। बाजारों के अलावा सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी नियमित रूप से अपना काम करते रहेंगे। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोबारा से लॉकडाउन नहीं होगा। कई लोग लॉकडाउन दोबारा लगाए जाने की अटकलें लगा रहे हैं, लेकिन इस तरह की कोई योजना नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा, दिल्ली में फिर से कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता लॉकडाउन करने की कोई आवश्यकता है। इससे पहले दिल्ली के…

Read More