एनके सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्त आयोग ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। ज्ञात हो कि इससे पहले वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी थी। इस रिपोर्ट को ‘कोविड काल में वित्त आयोग’ नाम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भारत सरकार की एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन संसद में पेश करेंगी। संसद में पेश किए जाने के बाद…
Author: shivam kumar
करीना कपूर खान इन दिनों अपने अभिनेता पति सैफ अली खान, दोस्त मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ धर्मशाला में हैं।जहां से करीना ने अपने लाडले बेटे तैमूर की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसे अर्जुन कपूर ने क्लिक किया है। इन तस्वीरों में से एक में करीना पति और बेटे के साथ चर्च के बाहर नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर अपने पिता के कंधे पर बैठकर सैर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये तस्वीरें बैक साइड से ली गई है,जिसके कारण तस्वीरों में किसी का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा…
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने पति रोहनप्रीत सिंह संग दुबई में हनीमून इंजॉय कर रही हैं। नेहा कक्कड़ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ यादगार और प्यार भरे पलों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें नेहा और रोहनप्रीत जमकर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए नेहा ने अपने हनीमून को बेस्ट हनीमून बताया है। रोहनप्रीत और नेहा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही नेहा और रोहनप्रीत की ये तस्वीरें सोशल…
मनाली की खूबसूरत वादियों में सर्दियों का मजा ले रही है अभिनेत्री कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों मनाली की खूबसूरत वादियों में सर्दियों का मजा ले रही है। कंगना रनौत इन दिनों मनाली में अपने परिवार के साथ है। हाल ही में कंगना उदयपुर में अपने भाई अक्षत की शादी सामारोह में भी शामिल हुई थी। सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली कंगना ने मंगलवार को ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह सर्दियों के मौसम में धूप का मजा लेते हुए दिखाई दे…
सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस तस्वीर को खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में सलमान खान शर्टलेस अवतार में घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान 54 साल के हो चुके है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर फैंस के बीच चर्चा…
क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआरएसएएम) वायु रक्षा प्रणाली के विकास परीक्षण पूरे होने के बाद अब यूजर ट्रायल शुरू हो गए हैं। सेना और वायु सेना को सौंपने से पहले इस मिसाइल प्रणाली का पहला उपयोगकर्ता परीक्षण मंगलवार को किया गया। इस दौरान मध्यम रेंज और मध्यम ऊंचाई पर एक पायलट रहित लक्ष्य विमान को मार गिराकर बड़ी सफलता हासिल की गई है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने सतह से हवा में 30 किमी. दूर तक विमान को मार सकने में सक्षम इस वायु रक्षा प्रणाली का आखिरी विकासात्मक परीक्षण 13 नवम्बर को ओडिशा के बालासोर उड़ान परीक्षण रेंज से किया था। मिसाइल को एक एकल चरण वाले ठोस प्रणोदक…
पश्चिमी हिन्द महासागर में मंगलवार सुबह से मालाबार-20 अभ्यास का दूसरा चरण शुरू हुआ जो 20 नवम्बर तक चलेगा। बंगाल की खाड़ी में हुए पहले चरण के अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाएं अभ्यास कर चुकी हैं। दूसरे चरण में अमेरिकी नौसेना युद्धपोत यूएसएस निमित्ज़ और भारतीय नौसेना युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य के साथ अरब सागर में उतरीं हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई और जापानी नौसेना अपने-अपने जहाजों के साथ इस अभ्यास में हिस्सा लेने आईं हैं। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार भारत ने 44,500 टन के आईएनएस विक्रमादित्य को अपने मिग-29 के फाइटर जेट्स के साथ तैनात किया है, जबकि…
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कोविड-19 के मद्देनजर मौजूदा अकादमिक वर्ष में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सीबीएसई (CBSE) छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क माफ किए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह की बेंच ने मंगलवार को एनजीओ ‘सोशल ज्यूरिस्ट’ द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के 28 सितंबर के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया. पीठ ने कहा कि अदालत सरकार को ऐसा करने का निर्देश कैसे दे सकती है? आप सरकार के पास जाएं.’ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था…
राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह अभनपुर के केंद्री गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी और अभनपुर पुलिस के अफसर केंद्री गांव पहुंच चुके हैं। मामला हत्या का लग रहा है, इसलिए पुलिस ने इसी कोण से घटना की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसएसपी अजय यादव से मामले की जानकारी लेते हुए घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना अभनपुर थाना के केन्द्री गांव की है। मृतकों में मां, पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।…
आए दिन दुनियाभर में प्राकृतिक हादसे होते रहते हैं. एक ऐसा ही हादसा करीब 34 साल दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में पहले हुआ था. जिसने दुनियाभर को हिलाकर रख दिया था. 21 अगस्त 1986 को अफ्रीका के कैमरून में ये हादसा हुआ था. इस हादसे में रातों-रात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इन लोगों की मौत का दोषी वहां स्थित न्योस झील को माना जाता है. इस हादसे के बाद से इसे ‘द बैड लेक’ के नाम से भी जाना जाने लगा. लोगों के मुताबिक इस झील में बुरी आत्माएं निवास करती हैं. जो हमेशा किसी…
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बेकाबू होते जा रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे लेकर खासे चिंतित हैं. आज उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार उन बाजारों को कुछ दिन के लिए बंद कर सकती है जहां नियमों का पालन नहीं हो रहा है और वो कोविड-19 के स्थानीय हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं. इसके लिए एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली में अगर कोरोना के मामले बढ़े तो छोटे स्तर पर लॉकडाउन के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र को…
